Articles by "Law & Order"
Law & Order लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में खुलेआम गुंडागर्दी, दो घायल एम्स में भर्ती, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

सेक्टर पार्क के पास हुई वारदात के बावजूद पुलिस प्रशासन बेखबर, बदमाशों के बुलंद हौसले

जोधपुर। कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए, दो पक्षों के बीच एक हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर पार्क के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दर्जन भर लोग लाठी-सरियों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पूर्व कुड़ी थाना क्षेत्र में हुई। वायरल हो रहे वीडियो में एक पक्ष के लगभग दर्जन भर लोगों को दूसरे पक्ष के चार लोगों पर लाठी-सरियों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस बर्बर हमले में दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य मौके से भागने में सफल रहे।

इस घटना ने कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में खुलेआम हो रही गुंडागर्दी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि इस तरह की वारदातों के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन दहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

यह वीडियो जोधपुर में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति को दर्शाता है। इस तरह की घटनाएं आमजन में भय का माहौल पैदा करती हैं और पुलिस के प्रति विश्वास को कम करती हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे बदमाशों पर कब नकेल कसी जाएगी और पीड़ितों को कब न्याय मिलेगा। पुलिस प्रशासन से तत्काल इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 5 संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 3 लोग अभी भी फरार हैं, यह ख़बर विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर प्रकाशित है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो:






https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

नगर निगम की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से 42 जगहों पर आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

दीपावली पर अलर्ट मोड में फायर विभाग और पुलिस, शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहीं दमकलें

जोधपुर। दीपावली के उल्लास के बीच, शहर में आग लगने की घटनाओं ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी। हालांकि, नगर निगम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सका। शहर में दीपावली के दौरान 40 से अधिक विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं, लेकिन नगर निगम के फायर कर्मियों की मुस्तैदी और तत्परता के कारण सभी पर समय रहते काबू पा लिया गया और गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए, संभावित आग की घटनाओं से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण के फायर स्टेशनों के साथ - साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर भी दमकलें तैनात की गई थीं। जैसे ही आग लगने की कोई सूचना मिली, दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

नगर निगम में इन जगहों पर हुईं अग्नि दुर्घटनाएं:

नगर निगम दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर, शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 42 जगहों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें डाली बाई मंदिर के पास वीतराग सिटी टेंट हाउस, कुड़ी पेट्रोल पंप के पास कबाड़ी की दुकान, भदवासिया फ्रूट मंडी, भगत की कोठी अफसर मेस के पास एक दुकान, शास्त्री नगर जी सेक्टर के एक मकान, बिरला स्कूल के पास एक मकान, पाल रोड 9 वीं गली स्थित लड़कियों के गोदाम, सांगरिया बाईपास पर एक पुराने ट्रक में, और वीतराग सिटी डाली बाई मंदिर के पास एक ट्रक बॉडी में आग लगने की घटनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई खाली प्लॉटों और कचरे में भी आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल कर्मियों ने इन सभी स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर आग पर काबू पा लिया।

नगर निगम के इन कार्मिकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:

आग की घटनाओं पर काबू पाने में नगर निगम के अग्निशमन दल के कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। नगर निगम दक्षिण मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया, उत्तर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयसिंह चौहान, एएफओ मोहन लाल चितारा, टिंडल हनीफ मोहम्मद, प्रशांत सिंह, महेन्द्र डाबी, फायरमैन मनीष पुरोहित, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, चेनाराम, निंबाराम, महेंद्र कुमार, रक्षित, कैलाश चोरडिया, अमितराज, प्रकाश सुथार, लक्ष्मणसिंह, प्रवीण सिंह खींची, मदन पालीवाल, हिम्मतसिंह, दौलाराम, सहदेव रियाड, अभिमन्युसिंह, अभिजीत सिंह, किरण भाटी, आसिफ खान, रुचिका, पदमा और वाहन चालक भंवरसिंह, महावीरसिंह सहित अन्य अनुबंधित कार्मिकों ने पूरी मुस्तैदी और लगन से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।

जोधपुर पुलिस रही अलर्ट, दिवाली सीजन में हर आग की सूचना पर दिखी तत्परता:

दीपावली और त्योहारी सीजन के दौरान, अग्निशमन केंद्र के साथ-साथ जोधपुर पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय रही। शहर के विभिन्न इलाकों में जहां-जहां आग लगने की घटनाएं हुईं, वहां संबंधित थाना पुलिस और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई। पुलिस ने न केवल आग पर काबू पाने में अग्निशमन दल की मदद की, बल्कि मौके पर कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की यह सक्रियता त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक साबित हुई।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में 17,920 रुपये की जुआ राशि और सामग्री जब्त

पुलिस आयुक्त और उपायुक्त के निर्देश पर विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

जोधपुर। पुलिस थाना शास्त्रीनगर ने संगठित रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन अलग-अलग प्रकरणों में 12 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 17,920 रुपये की जुआ राशि और अन्य सामग्री को जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई 11 अक्टूबर 2025 को की गई, जब उच्च अधिकारियों को मिल्क मैन कॉलोनी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निरीक्षक जुल्फिकार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और वहां पर जुआ खेलते हुए 12 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया। इन मामलों में क्रमशः प्रकरण संख्या 196, 197 और 198 के तहत धारा 112 (2) बीएनएस 2023 और 13 राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार मुलजिमानों में शामिल हैं:

• नासीर (40 वर्ष), चहेलो की गली, बम्बा रोड
• बालूसिंह (22 वर्ष), रामपुरिया, जिला झालावाड़
• प्रकाश (25 वर्ष), मिल्क मैन कॉलोनी
• सुरेश आचार्य (45 वर्ष), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड
• राकेश (31 वर्ष), महाराणा प्रताप कॉलोनी
• वीरम (55 वर्ष), आगर मालवा, मध्यप्रदेश
• दिनेश (38 वर्ष), रामनगर
• भाखरराम (39 वर्ष), मसुरिया
• विजयसिंह (43 वर्ष), राजीव गांधी कॉलोनी
• कैलाश बंजारा (40 वर्ष), मसूरिया
• भोमाराम (30 वर्ष), बाबा रामदेव रोड
• गौतम आचार्य (26 वर्ष), किली खाना

इन सभी मुलजिमानों को 12 अक्टूबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

1. जुल्फिकार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर पश्चिम
2. चेतन कुमार सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
3. जबरसिंह हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
4. बंशीलाल हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
5. मजीदखान हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
6. प्रकाशचन्द्र कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
7. लाखाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
8. दुर्गाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
9. श्रवण कुमार कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
10. हेमाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया रूट मार्च

त्यौहारों के सीजन में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जोधपुर पुलिस का प्रयास, शहरवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाने का उद्देश्य

जोधपुरदिवाली के त्यौहारी सीजन को देखते हुए, जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज शाम 5:30 बजे से रूट मार्च निकाला। यह रूट मार्च शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे कि CP ऑफिस, सरदारपुरा थाना, प्रताप नगर सदर, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, रातानाडा, उदयमंदिर, माता का थान, महामंदिर, कोतवाली और सदर बाजार में आयोजित किया गया।

इस रूट मार्च का नेतृत्व पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने किया। उन्होंने पुलिस बल को अपने कार्यालय परिसर में ब्रीफ करते हुए सुरक्षा के प्रति सजग रहने और शहरवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के निर्देश दिए। रूट मार्च में शामिल पुलिस बल में QRT टीम लाइन, जिला प्रभारी ACP बोरानाड़ा/ईस्ट, कालिका टीम ईस्ट/वेस्ट और संबंधित ACP/SHO शामिल थे।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिवाली जैसे त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। शहर वासियों से अपील की गई है कि वे त्यौहार का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन करें। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने यह संदेश दिया कि वे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और नागरिकों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस द्वारा किए गए इस रूट मार्च से शहरवासियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है और उन्हें इस बात का आश्वासन मिला है कि पुलिस बल हर समय उनकी सुरक्षा में तत्पर है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमित और प्रिंस उर्फ पियुष को किया गिरफ्तार, पूर्व में भी हैं आपराधिक रिकॉर्ड

घटना के बाद पुलिस ने गठित की कई टीमें, त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी हुई संभव 

जोधपुरसरदारपुरा हल्का क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना कारित करने वाले आरोपियों अमित दाधिच व प्रिंस उर्फ पियुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को 06 घंटे में खुलासा कर दस्तयाब किया गया।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा एवं सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में सरदारपुरा हल्का क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना करने वाले बदमाशों को दस्तयाब करने हेतु विभिन्न टीमें गठित कर 06 घंटे में मुलजिमों को दस्तयाब कर घटना का खुलासा किया गया।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 07.10.2025 को प्रार्थी महिपाल पुत्र प्रभुराम जाति मेघवाल उम्र 22 वर्ष निवासी शिव नगरी, गोदावास बाडमेर ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि 06.10.2025 को रात्रि करीब 09.28 बजे ब्लु बर्ड कैफे ग्यारवीं चौपासनी रोड़ पर अपने दोस्त के साथ होटल के आगे बैठे थे। कार पार्किंग से अन्य व्यक्ति गाडी लेकर निकल रहे थे। जब गाडी पार्किंग से रोड़ पर निकल रही थीं तब साइड से बाइक सवार दो लड़के आये व कार वालों के साथ बहस बाजी की तथा बाइक सवार लड़के वहाँ होटल के आगे आये और गाड़ियों को रुकवा कर नशे में धुत हंगामा कर रहे थे। तब मैं व किशनाराम ऊर्फ किशन वहाँ से जाने लगे तो उन्होने हमें वापस बुलाकर किशनाराम को बोला तुम यहाँ खड़े होकर हमारे मज्जे देख रहे हो तब हमने बोला कि हम तो बस होटल के आगे खडे है तब दोनों लड़कों ने किशनाराम का नाम पता पुछकर बोला कि तुम हमें जानते नहीं हों हम जोधपुर के डॉन है तो हमने कुछ नहीं बोला व हम वहाँ से जाने लगे तो हमें जाते हुए को रोक कर उन्होंने किशनाराम (कृष्णा राम) से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लेगे व कहने लगे की हमे शराब पीने के लिऐ पैसे दे। कृष्णाराम द्वारा मना करने पर दोनों लड़कों ने कृष्णा राम पर हमला कर दिया व उनमें से एक लड़के ने कृष्णा राम के पेट में जान से मारने की नीयत से चाकू मारा व चाकू मारने के बाद मोटर साइकिल लेकर भाग गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस कार्यवाही में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस-पास की दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये गये जिसमें 02 बदमाश लड़के मोटरसाईकिल पर आये व बातचीत के दौरान हाथापाई कर प्रार्थी के साथी को चाकू मारकर भाग जाने के फूटेज के आधार पर अमित दाधिच व प्रिंस उर्फ पियुष के रूप में पहचान की जाकर शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जाकर आरोपियों की तलाश कर आरोपीगण अमित दाधिच पुत्र बाबुलाल जाति ब्रहाम्ण निवासी 450 प्रथम सी रोड सरदारपुरा जोधपुर व प्रिन्स उर्फ पियूष पुत्र मदनलाल जाति वाल्मीकि उम्र 32 साल निवासी नवल नगर गीता भवन के सामने वाली गली खाण्डाफलसा थाना खाण्डाफलसा जोधपुर पूर्व को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपिगणों के विरूद्ध पूर्व में मारपीट, चोरी इत्यादि के कई प्रकरण दर्ज है। आरोपियों से प्रकरण की घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस आयुक्त की सख्ती, अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ की गई कार्यवाहियाँ

संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए 271 वाहनों की चैकिंग, 11 चालकों पर की गई कार्रवाई

जोधपुरआने वाले त्यौहारों के मद्देनजर, जोधपुर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार, जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने 5 अक्टूबर 2025 को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

सायंकालीन और रात्रिकालीन नाकाबंदी/गश्त के दौरान, संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चैकिंग की गई। सायंकाल 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

रात्रि 12:00 बजे से 05:00 बजे तक चलने वाले इस अभियान में, बिना नंबरी, काले शीशे वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो का मिलान करके कई संदिग्धों के विरूद्ध पर्चा "बी" भरा गया।

पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण और सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में समस्त थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 8:00 बजे के बाद शराब बिक्री पर रोक लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

इस अभियान के तहत जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र के जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 271 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। राजकोप ऐप पर 164 संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलाने के साथ, 17 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा 'बी' भरा गया। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 7 मामलों में 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों पर 185 एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस का यह अभियान साफ संकेत है कि सरकार और पुलिस फोर्स आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बीच, आम जनता से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक, अवैध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 100/112 या व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचना दें।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

भगत की कोठी थाना पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र सिंह को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी, एसीपी पश्चिम कर रही हैं मामले की जाँच

पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट पर बासनी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया, अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप

जोधपुर एक पत्रकार को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट पर बासनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

इस मामले में भगत की कोठी थाना पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह भाटी पुत्र उगमसिंह भाटी (उम्र 38 वर्ष), निवासी मकान नंबर 735, कायम खानियों का मोहल्ला, लूनी जंक्शन, थाना लूनी के रूप में हुई है। आरोपी को शांति भंग की धारा के तहत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट पर बासनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (4), 351 (3), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3 (1) (R) (S) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गहनता से जांच जारी है। पूरा मामला एसीपी पश्चिम की देख रेख में जांचाधीन है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सरदारपुरा क्षेत्र में घटित इस चोरी की घटना ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

पीड़ित ने सरदारपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई, ऑटो में तीन युवक और एक महिला शामिल

जोधपुरसरदारपुरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति के गले से ऑटो रिक्शा में सोने की चैन चोरी होने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित रूपकिशोर राठी ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिससे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राठी ने बताया कि वे 25 सितम्बर की दोपहर बस से पाली से जोधपुर आए थे। जब वे एमडीएम रोड पर उतर कर पैदल नेहरू पार्क की दिशा में जा रहे थे, तभी उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल की तरफ से आ रही एक टैक्सी (ऑटो रिक्शा) ने बैठने के लिए जोर दिया। ऑटो में पहले से तीन युवक और एक महिला सवार थे।

राठी ने कहा, "ऑटो चालक और सवारियों के कहने पर मैंने उसमें बैठने का निर्णय लिया। लेकिन जब मैं अपने घर (सेंट मेथोडिस्ट चर्च, नेहरू पार्क रोड) के पास उतरा, तो मुझे कुछ अजीब सा लगा।" उन्होंने बताया कि घर पहुँचकर वे भोजन कर के सो गए, लेकिन जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब है।

राठी की चैन लगभग दो तोला वजनी थी और उसमें मोती जड़ी चाँदी की माला पिरोई हुई थी। पीड़ित ने आशंका जताई कि ऑटो में पीछे बैठे युवक ने उनकी चैन काट ली होगी।

घटना के बाद, सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच करने का आश्वासन दिया है।

यह घटना एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और दर्शाती है कि सार्वजनिक परिवहन में भर्त्सना और चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, प्रदर्शनकारियों ने की पोस्टमार्टम की मांग

आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर किया विरोध, पुलिस ने समझाकर समाप्त कराया धरना

जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र व्यास पार्क के पास मंगलवार को एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब स्थानीय निवासियों ने बछड़े के सिर को देखा तो उनकी भावनाएं भड़क गईं। इस घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मंगलेश कुमारी चुड़ावत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे।

करीब दो घंटे तक तनाव और वार्ता के बाद, पुलिस की समझाइश पर धरना समाप्त कराया गया। इसके बाद गाय के बछड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रकार की घटनाएं जानवरों के प्रति क्रूरता को दर्शाती हैं और उन्हें रोकने की आवश्यकता है।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने जुए की सामग्री और 22,690 रुपये की नकद राशि की बरामदगी की

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सरदारपुरा क्षेत्र में चलाया गया अभियान, कार्रवाई जारी

जोधपुर। सरदारपुरा 'ए' रोड स्थित होटल सुगन पैलेस में जुआ खेलते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अभियुक्तों के कब्जे से दांव पर लगे 22,690 रुपये और जुआ खेलने की सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनित बंसल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपर विजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी शेषकरण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर होटल सुगन पैलेस पर छापा मारा।

घटना का विवरण:

13 सितंबर 2024 को, थानाधिकारी को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल सुगन में कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ने अपनी टीम के साथ तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया। जब पुलिस ने होटल में छापा मारा तो 10 लोग एक कमरे में गोला बनाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए मिले।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22,690 रुपये और अन्य जुआ सामग्री बरामद की। इस मामले में प्रकरण संख्या 201 दिनांक 14.09.2024 धारा 112 (2) बीएनएस व 3/4 आरपीजीओ एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

1. बी. चन्द्रकुमार (56 वर्ष) - निवासी पोलो पावटा
2. सिद्धार्थ (42 वर्ष) - निवासी पोलो पावटा
3. सुभाष (38 वर्ष) - निवासी शिकारगढ़
4. युधिष्टर सिह (42 वर्ष) - निवासी सरदारपुरा
5. प्रतीक बोथरा (38 वर्ष) - निवासी दिग्गविजय नगर
6. हर्षित (29 वर्ष) - निवासी पीडब्लूडी कॉलोनी
7. विजय पारख (42 वर्ष) - निवासी ए रोड सरदारपुरा
8. मृदुल (37 वर्ष) - निवासी राईकाबाग
9. साकेत (38 वर्ष) - निवासी शास्त्रीनगर
10. विजय कुमार उर्फ रिक्की (32 वर्ष) - निवासी दिल्ली

पुलिस कार्यवाही में शामिल टीम:

• शेषकरण, थानाधिकारी, पुलिस थाना, सरदारपुरा, जोधपुर पश्चिम
• राजेन्द्र सिंह, स.उ.नि.
• रमेश, स.उ.नि.
• अन्य पुलिसकर्मी शामिल

पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वे जुए और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखेंगे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

शहर में बढ़ते अपराध और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई, ठेकों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन

स्थानीय निवासियों ने फैसले का स्वागत किया, सुरक्षा और शांति को मजबूत करने की उम्मीद

जोधपुर। शहर में बढ़ते अपराध और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने रात्रि 8 बजे के बाद शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत, वैध सरकारी ठेकों पर भी इस समय के बाद शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर ओम प्रकाश ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब ऐसे विक्रेताओं की खैर नहीं है, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा, "शराब के नशे में आम आदमी अपना मानसिक संतुलन खो देता है, जिससे वह अपराध की दुनिया में कदम रखता है। इस स्थिति में मां-बाप, पति-पत्नी व परिवार कुछ भी नजर नहीं आता।"

कमिश्नर का यह निर्णय शहर की सुरक्षा और शांति को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पुलिस विभाग ने पहले से ही रात्रि गश्त बढ़ा दी है और ठेकों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

स्थानीय निवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया है, इससे रात के समय सड़कों पर सुरक्षा बढ़ेगी। राजस्थान में पहले से ही शराब की दुकानें रात्रि 8 बजे बंद करने का नियम है, लेकिन जोधपुर में अब इसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी।

कमिश्नर ओम प्रकाश, जिन्होंने जुलाई 2025 में पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने अपराध नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस मुद्दे को प्राथमिकता दी है। उनका मानना है कि इस कदम से न केवल शहर की सुरक्षा में वृद्धि होगी, बल्कि यह सामाजिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगा।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

ऊर्जा विहार में अज्ञात चोरों ने 30 तोला सोने के आभूषण और 1.80 लाख की नकदी पर किया हाथ साफ

परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में था व्यस्त, पुलिस ने शुरू की जांच

जोधपुरचौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के ऊर्जा विहार में एक व्यवसायी के घर दिनदहाड़े चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, व्यवसायी ईश्वर लाल जांगिड के घर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर करीब 30 तोला सोने के आभूषण, चांदी के सामान और 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया।

घटना उस समय हुई जब ईश्वरलाल जांगिड का परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माता के थान क्षेत्र गया हुआ था। पुलिस के अनुसार, यह चोरी सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच हुई बताई जा रही है।

ईश्वरलाल जांगिड ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।

चोरी में शामिल सामान की सूची:

• रामनवमी कान की जोड़ी – 15 तोला
• दो जोड़ी रकड़ी सेट – 6 तोला
• चार कंगन – 8 तोला
• एक पेंडल सेट – ½ तोला
• कान के टॉप्स – ½ तोला
• पांच अंगूठियाँ
• 1 लाख 80 हजार रुपये नकद
• 20 जोड़ी चांदी की पायल
• चांदी की गाय
• चांदी का हाथी
• सोने की चैन – ½ तोला
• चांदी की तुलसी, लोटा, कंगन, गले का सेट आदि

स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है और वे पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत थाने से संपर्क करें।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

15 आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर अशोक राव के खिलाफ जारी थे 3 स्थायी वारंट, आशीष तिलवानी भी गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई में चार स्थाई वारंट का निस्तारण किया

जोधपुरपुलिस थाना प्रतापनगर की टीम ने पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी अशोक राव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसने कुल 3 स्थाई वारंट के खिलाफ पिछले एक साल से पुलिस से बचते हुए अपनी पहचान छुपा रखी थी।

पुलिस द्वारा चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 26 अगस्त 2025 को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व भवानी सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर कर रहे थे। अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशान्त भारद्वाज और रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

सूचना और तकनीकी सहयोग के माध्यम से, अशोक राव को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एरिया से गिरफ्तार किया गया। यह ज्ञात हुआ है कि अशोक राव पुलिस थाना प्रतापनगर का एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह जिनमें से कई का ट्रायल चल रहा है।

इसके साथ ही, पुलिस ने एक अन्य स्थाई वारण्टी आशीष तिलवानी को भी उनके घर से गिरफ्तार किया, जिससे कुल 4 स्थाई वारंटों का निस्तारण हो गया।

गिरफ्तार किए गए वारण्टियों में शामिल हैं:

1. अशोक राव पुत्र ओमप्रकाश, निवासी आचार्यों का मोहल्ला, चांदणा भाखर, पुलिस थाना प्रतापनगर, जोधपुर। 
2. आशीष तिलवानी पुत्र अशोक तिलवानी, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान 19/632 सीएचबी जोधपुर, हाल मरुधर केसरी नगर, शोभावतो की ढाणी, जोधपुर।

पुलिस की इस कार्रवाई में शामिल विशेष टीम:

भवानी सिह नि. पु. थानाधिकारी (प्रतापनगर), भागीरथ सिह (हैड कानि.), पुराराम (हैड कानि.), प्रेम चौधरी (हैड कानि. साइबर सेल), श्यामलाल (कानि.), बगदाराम (कानि.), रमेश
(कानि.), सुभाष (कानि.) और शान्ति (महिला कानि.) शामिल थे।

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने इस सफलता के लिए टीम का उत्साह बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि सभी फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

मण्डोर स्थित 2000 वर्ष पुराने मंदिर पर हुई थी पत्थरबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू समाज में था आक्रोश

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों की लापरवाही पर लगाई फटकार, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने की शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जोधपुरमण्डोर स्थित चामुण्डा माता मन्दिर पर पत्थरबाज़ी करने के मामले में पुलिस ने असामाजिक तत्वों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस की इस कार्यवाही पर आभार जताया है।

दिनांक 15 अगस्त 2025 की शाम को मण्डोर स्थित 2000 वर्ष पुराने मन्दिर पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाज़ी और डण्डे लेकर हमला किया गया था। जिसपर मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष परविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और हिन्दू समाज के लोगो में इस घटना को लेकर अत्यधिक आक्रोश व्याप्त था।

दिनांक 16 अगस्त को चामुण्डा माता मन्दिर विकास संस्थान मण्डोर के अध्यक्ष परविन्द्र सिंह के अव्हावन पर मन्दिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खंगटा, छात्र नेता मोती सिंह जोधा सहित चामुण्डा माता के सेकड़ो भक्तगण शामिल हुए थे और पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर शीघ्रातिशीघ्र कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई थी।

चामुण्डा माता मन्दिर विकास संस्थान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी विश्व हिंदू परिषद, जय श्री राम सेना संगठन, श्रीप्रताप सेना सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मन्दिर पर पत्थरबाजी की घटना पर अपना आक्रोश दिखाया था, क्योंकि इससे पहले भी इस मन्दिर पर दो बार पत्थराव किया जा चुका है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान द्वारा आयोजित क्राइम बैठक में भी आयुक्त ने इस विषय पर अधिकारियों की लापरवाही पर फटकार लगाई थी और गंभीरता से जांच कर अपराधियों को पकड़ने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार हुए तीनो आरोपियों का विवरण:

1 - साहिल पुत्र सिकंदर जाति मुसलमान निवासी पाल रोड़ गुलिस्ता कॉलोनी जोधपुर
2 - मोहम्मद सुहेल पुत्र मोहम्मद रफीक जाति मुसलमान निवासी आखलिया चौराहा जोधपुर
3 - अकबर पुत्र अब्दुल हक जाति मुसलमान निवासी न्यू कोहिनूर के सामने जोधपुर

पुलिस की इस कार्यवाही पर मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष परविन्द्र सिंह ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए शेष आरोपियों भी शीघ्र गिरफ्तार करने और मन्दिर की सुरक्षा को लेकर सचेत रहने का आग्रह किया है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

लुणी थाना क्षेत्र के सज़ाड़ा गांव का रहने वाला पवन सुथार कार छोड़कर फरार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी, पुलिस टीम ने की कड़ी कार्रवाई, तस्कर की तलाश जारी

जोधपुरपुलिस थाना कुड़ी भगतासनी के द्वारा एरिया डोमिनेशन के तहत अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने 43 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 45 हजार रूपये है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम, विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनील के. पंवार, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा, आन्नदसिह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई।

पुलिस ने 21.08.2025 को थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में एरियो डोमिनेशन अभियान के तहत फिटकासनी गांव अन्य सम्भावित स्थानो पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ तस्करो के सम्बन्ध में आसूचना संकलन की गयी।

एरियो डोमिनेशन कार्यवाही के दौरान पवन पुत्र फुसाराम जाति सुथार निवासी सज़ाड़ा पुलिस थाना लूणी जोधपुर एक स्विफट कार नं GJ-15-CF-1490 लेकर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया मगर कार चालक मौके पर अपनी कार को छोडकर भाग गया। जिस पर कार की तलाशी ली गयी तो स्विफट कार में 02 कटटो में कुल 43 किलो अवैध डोडा पोस्त होना पाया गया जिस पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

फरार मुल्जिम का नाम पताः पवन पुत्र फुसाराम जाति सुथार निवासी सज़ाड़ा पुलिस थाना लूणी जोधपुर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कार्रवाई में सम्मिलित पुलिस टीम :-

1.  हमीर सिंह भाटी नि.पु, थानाधिकारी थाना कुडी भगतासनी
2.  चैनाराम कानि आसूचना अधिकारी पुलिस थाना कुडी भगतासनी
3.  रामसिंह कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी
4.  सांवराराम कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी
5.  नरेन्द्रसिंह कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी
6.  मदनलाल कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

रामदेव कॉलोनी में हुई थी वारदात, 8.5 लाख रुपये, सोने के जेवरात और मकान का पट्टा चोरी, दो विधि से संघर्षरत बालकों को किया निरूद्ध

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिगों को पकड़ा, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जोधपुरपुलिस थाना बासनी के हल्का क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को निरूद्ध (हिरासत) कर प्रकरण में चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील के पंवार और सहायक पुलिस आयुक्त छवि के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस नकबजनी की वारदात का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन कर तलाश शुरू की।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 17.08.2025 को प्रार्थी पालसिंह ने थाना पर रिपोर्ट पेश की थी कि उसके रामदेव कॉलोनी स्थित मकान में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सभी परिवार वाले छत पर ही रहते हैं और घर का सामान भी छत पर ही रखा हुआ था। जिसमें एक बक्सा भी था जिसमें कीमती सामान रखा था। रात्रि में जब सभी सो गए तो सुबह उठकर देखा तो बक्सा गायब था। ढूंढने पर बक्सा गली में ही घर से थोड़ी दूर मिला, लेकिन बक्से में रखा सामान गायब था। चोरी गए सामान में 8.50 लाख रुपये, साढ़े 3 तोला सोने के जेवरात और मकान का मूल पट्टा शामिल था। प्रार्थी ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसके घर के लड़के (पोता व दोहिता) भी घर से गायब हैं। सीसीटीवी कैमरों में पोता व दोहिता व इनके साथ और भी लड़के जाते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम ने प्रकरण हाजा की वारदात का खुलासा कर नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग बालको को संरक्षण में लिया। प्रकरण में चोरी माल की राशि व जेवरात बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में शामिल:

1.  नितिन दवे निपु थानाधिकारी पुलिस थाना बासनी
2.  पप्पाराम सउनि. पुलिस थाना बासनी
3.  अचलाराम कानि.
4.  महेन्द्र सिंह कानि.
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

ब्यावर से गिरफ्तार मुकेश ने आरोपियों को दी थी शरण, घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद

पुलिस की सतर्कता से चारों आरोपी काबू, दो मोटर साइकिलें और दो जिंदा कारतूस भी बरामद

जोधपुर उदयमंदिर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त, 2025 को स्टेडियम के पास हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घटना में शामिल चौथे आरोपी मुकेश उर्फ मुकसा को ब्यावर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद हुई है। इससे पहले 18 अगस्त को मोहित सांखला उर्फ बाबू, दुष्यंत और आकाश उर्फ एनसीआर को गिरफ्तार किया गया था। आकाश के कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे और पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

16 अगस्त को दोपहर लगभग 12:45 बजे हुई इस फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विरेन्द्र सिंह और थानाधिकारी सीताराम खोजा मौके पर पहुंचे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जांच में मुकेश की संलिप्तता सामने आई। वह आरोपियों को शरण दे रहा था और उसके पास घटना में प्रयुक्त पिस्टल थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मुकेश ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और गुजरात भागने की कोशिश कर रहा था। आईपीएस अधिकारी हेमंत कलाल के मार्गदर्शन में गठित एक विशेष टीम ने उसे ब्यावर के पास से गिरफ्तार किया। तकनीकी सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने लगातार मुकेश का पीछा किया। मुकेश ब्यावर से गुजरात जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

* मोहित सांखला उर्फ बाबू: राजीव नगर, एनीबिसेंट स्कूल के पास, जोधपुर।
* आकाश उर्फ एनसीआर: खटीको का मोहल्ला, दड़ा बास, जोधपुर।
* दुष्यंत: खटीको का मोहल्ला, दड़ा बास, जोधपुर।
* मुकेश उर्फ मुकसा: रमालिया, सर गांव ब्यावर (वर्तमान पता: किशनगंज, अजमेर)।

पुलिस टीम:

* सीताराम, नि०पु० थानाधिकारी, पुलिस थाना उदयमंदिर
* नाथूराम, सउनि
* सुरजाराम, कानि.
* बंशीलाल, कानि.
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, आरोपी भीलवाड़ा पुलिस को सौंपा गया

राकेश जाट जाजीवाल खिचियान का रहने वाला, पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस थाना बनाड़ टीम द्वारा 10,000 हजार रूपये के ईनामी अपराधी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 05 साल से फरार था।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एरिया डोमिनेशन का विशेष अभियान चलाये जाने के प्रदत्त निर्देशों की पालना में पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में विरेन्द्र सिह राठौड, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व नगेन्द्र आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त वृत मण्डोर के सुपरविजन में गंगाराम के नेतृत्व में थाना हाजा की एक विशेष टीम गठित की गई।

उक्त टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाड़ा द्वारा पुलिस थाना रायला के प्रकरण संख्या 91/2020 धारा 08/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में पिछले 05 साल से फरार 10,000 हजार रूपये के ईनामी अपराधी राकेश पुत्र खेताराम जाट निवासी जाजीवाल खिचियान पुलिस थाना बनाड़ जोधपुर पूर्व को दस्तयाब कर जॉचकर्ता पुलिस थाना रायला जिला भीलवाडा को सूचित किया गया।

गिरफ्तार अपराधी का विवरण:

राकेश पुत्र खेताराम जाति जाट निवासी जाजीवाल खिचियान पुलिस थाना बनाड़ जोधपुर पूर्व।

पुलिस टीम:

1.  गंगाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बनाड़
2.  त्रिलोकदान उ.नि.
3.  बींजाराम सउनि
4.  बिरमाराम कानि.
5.  मोनिल जाखड़ कानि.
6.  प्रेमाराम कानि.

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

दिल्ली सरायरोहिल्ला रेल सहित सभी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर विशेष चेकिंग, यात्रियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

35 अधिकारी/कर्मचारियों और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा, स्टेशन पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

जोधपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सुरक्षा व्यवस्था को मध्यनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन जोधपुर पर जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. द्वारा सुयंक्त गश्त चैंकिग की गयी। इस दौरान रेलवे स्टेशन जोधपुर के प्रत्येक प्लेटफार्म व आमदरत गाडियों यथा दिल्ली सरायरोहिल्ला रेल संख्या 22481 पर विशेष चैंकिग की गयी।

चैंकिग के दौरान सयुंक्त रूप से व पृथक-पृथक टीमें बनायी जाकर विशेष गश्त की गयी। रेलवे स्टेशन जोधपुर के चप्पे-चप्पे की चैंकिग की जाकर उपस्थित यात्रियों, डेलि पैसेंजरों, रेलवे कर्मचारीयों, वैण्डरों, कुलियों व सफाई कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान रेलवे स्टेशन जोधपुर के पार्सल, प्रतिक्षालय, बुंकिग, सभी प्लेटफार्म, अमानती घर, सरक्युलेंटिग ऐरिया, फुट ओवरब्रिज, टैक्सी स्टैण्ड, पार्किंग स्थलों पर चैकिंग की गयी।

रेलवे स्टेशन जोधपुर पर उपस्थित मिले सभी व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन पर कोई भी आपतिजनक वस्तु / बैग / सामान मिलने पर तुंरत पुलिस को सुचित करने की हिदायत की गयी। उक्त सभी को रेलवे हैल्पलाईन नं. 139 से अवगत करवाया गया। इस दौरान डॉग डेक्स मय डॉग हैंडलर द्वारा व जीआरपी आरपीएफ के करीब 35 अधिकारी / कर्मचारीयों द्वारा रेलवे स्टेशन जोधपुर पर चैंकिग की गयी।

इस अभियान में लक्ष्मण गौड़ थाना अधिकारी आर.पी.एफ का स्टाफ़ एवं प्रहलाद राम एस.आई ,जी.आर.पी का स्टाफ़ मौजूद रहा . इस दौरान चैंकिग में कोई संदिग्ध व्यक्ति व लावारिश सामान नहीं मिला। चैंकिग के दौरान खैरियत रही। स्वंतत्रता दिवस के मध्यनजर निंरतर चैंकिग जारी है।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, 170 बीएनएसएस के तहत 3 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई, 8 गिरफ्तारी वारंटी में वांछित अपराधी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अवैध गति विधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया अभियान

जोधपुरजोधपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना हेतु दिनांक 11.08.2025 को वक्त 4:00 एम से 7:00 एम तक चिन्हित स्थानों पर "ए" श्रेणी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कार्यवाही अभियान चलाया गया।

पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र जोधपुर में पुलिस उपायुक्त जिला पूर्व अमित जैन एवं पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तथा समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में समस्त पुलिस थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर सघन नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कार्यवाही अभियान के तहत एमवी एक्ट, 106 बीएनएसएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य लोकल/ स्पेशल एक्ट तथा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही तथा संदिग्ध वाहनों का राजकोप एप से वाहन सर्च, राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त के निर्देशों की पालना में समस्त वृत अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के सभी थाना अधिकारी एवं पुलिस बल को इस अभियान के संबंध में ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें बनाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया।

"ए" श्रेणी नाकाबंदी के दौरान की गई कार्यवाही में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में कुल 29 चिन्हित स्थानों पर "ए" श्रेणी की नाकाबंदी में 3 घंटे सघन वाहनों की चैकिंग अभियान के दौरान जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 390 दुपहिया व 742 चार पहिया वाहन चेक किए गए जिसके अंतर्गत 59 वाहनों को जब्तकर एमवी एक्ट चालान कार्यवाही की गई। 03 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई तथा 8 गिरफ्तारी वारंटी में वांछित अपराधियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि आपके आस-पास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक, अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति आदि की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।