Articles by "Business"
Business लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पर्यटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधायक अतुल भंसाली के प्रयासों से 7 वर्षों से बंद मार्ग को फिर से खोला गया

व्यापार संघों की एकता और प्रशासनिक सहयोग से मिली राहत, दीपावली पर व्यापारियों में खुशी का माहौल

जोधपुर बड़े ही हर्ष का विषय है कि त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ, श्रीराम मार्केट, चारभुजा सोजती गेट व्यापार संघ, जोधपुर वस्त्र व्यापार संघ, गिर्दिकोट व्यापार संघ, महामंदिर व्यापार संघ, सरदारपुरा बी रोड व्यापार संघ, जलजोग व्यापार संघ सहित 25 व्यापार संघ के सभी व्यापारियों की मेहनत रंग लाई है।

पर्यटक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं शहर विधायक अतुल भंसाली के निर्देश पर सोजती गेट गणेश मंदिर का बेरिकेट, जो पिछले 7 वर्षों से बंद था, अब फिर से खोला जा रहा है। इस बेरिकेट के बंद रहने से व्यापारियों के व्यापार पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा था।

आज पुलिस प्रशासन द्वारा सोजती गेट गणेश मंदिर स्थित मार्ग को खोल दिया गया है। जोधपुर व्यापार संघ लगातार इस मामले का हल आपसी समझाइश और प्रशासन के साथ वार्ता कर निकालने के लिए प्रयासरत था। उनका उद्देश्य था कि बेरिकेट हटाने पर भारी ट्रैफिक को भी कंट्रोल किया जा सके।

इस बाबत शहर विधायक अतुल भंसाली का बिहार चुनाव में व्यस्त रहने के बावजूद सक्रिय भूमिका रही। सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया जा रहा है। दीपावली के इस अवसर पर व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।

साथ ही, जोधपुर व्यापार महासंघ ने तकिया चाँदशाह मार्केट की सड़क बनाए जाने की भी मांग की है ताकि जालोरी गेट से शहर जाने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


सोजती गेट गणेश मंदिर स्थित बेरिकेट हटाते ट्रैफिक पुलिसकर्मी 
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

श्री गणेश मंदिर चौराहे पर बेरीकेट्स के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन

काली दिवाली मनाने के निर्णय को संघ ने किया स्थगित, व्यापारियों को मिली राहत

जोधपुर। शहर के त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ ने व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पिछले कई महीनों से श्री गणेश मंदिर चौराहे पर बेरीकेट्स लगाकर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण व्यापारियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को लेकर व्यापार संघ ने प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

ऐसी स्थिति को देखते हुए, सभी व्यापारिक संगठनों ने काली दिवाली मनाने का निर्णय लिया और धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य प्रशासन पर दबाव बनाना था ताकि वे व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लें।

हाल ही में केंद्रीय पर्यटक मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत और शहर विधायक अतुल भंसाली ने व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए इस समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। यह कदम प्रशंसनीय है और इससे व्यापारियों में एक नई उम्मीद जगी है।

शहर विधायक अतुल भंसाली ने पूर्व में भी व्यापारियों के हित में कई कार्य किए हैं, जैसे सोजतीगेट दरवाजे की जर्जर हालत का जीर्णोद्धार और बाईजी तालाब की सड़क का सुधार। उनके इन प्रयासों के लिए व्यापार संघ ने उनका आभार व्यक्त किया है।

त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ ने अब काली दिवाली मनाने के निर्णय को स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन का सम्मान किया जा सके। संघ ने यह स्पष्ट किया है कि वे हमेशा व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

राजस्थान सरकार ने भी सस्ती वस्तुओं के दामों की जानकारी दी, उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म के तहत कंपनियों ने घटाए दाम, ग्राहकों में दिखी खरीदारी की लहर

जोधपुर22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी रिफॉर्म ने बाजार में सस्ते माल की बिक्री की होड़ मचा दी है। कंपनियां अब अपनी उत्पादों की कीमतों में भारी कमी का दावा कर रही हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो का उपयोग कर रही हैं।

टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमत एक लाख रुपए तक कम होने का दावा किया है, जबकि हीरो मोटर्स ने अपनी बाइकों की कीमत में छह हजार रुपए की कमी की है। बीकाजी नमकीन ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के माध्यम से घोषणा की है कि उनकी 400 ग्राम नमकीन 12 रुपए सस्ती हो गई है।

कुकवेयर और प्रेशर कुकर बनाने वाली पिजन कंपनी ने भी पीएम मोदी का फोटो लगाकर अपने उत्पादों में कमी का विज्ञापन किया है। उपभोक्ता बाजार में सस्ते माल बेचने के लिए डी मार्ट जैसी लोकप्रिय कंपनियों ने भी विज्ञापन जारी किए हैं, जिसमें ग्राहकों को पहले से सस्ता माल खरीदने के लिए आमंत्रित किया गया है।

केंद्र सरकार ने जीएसटी में केवल 5 और 18 प्रतिशत की स्लैब रखी है, जिससे 90 प्रतिशत वस्तुएं 5 प्रतिशत टैक्स वाले दायरे में आ गई हैं। इस बदलाव के बाद, उपभोक्ताओं को घरेलू सामान खरीदने पर 50,000 की खरीद पर 5,000 रुपए की बचत हो रही है। पीएम मोदी ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि जीएसटी रिफॉर्म से नागरिकों को ढाई लाख करोड़ रुपए तक की बचत होगी, जिसे उन्होंने दीपावली का तोहफा बताया।

राजस्थान सरकार की भी पहल:

राजस्थान सरकार ने भी जीएसटी रिफॉर्म के फायदों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अखबारों में पूरे पृष्ठ का विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में सस्ती हुई वस्तुओं की पुरानी और नई दरे लिखी गई हैं, और इसमें पीएम मोदी के साथ-साथ सीएम भजनलाल शर्मा का फोटो भी शामिल किया गया है। यानी सरकारी स्तर पर भी यह बताया जा रहा है कि जीएसटी रिफॉर्म से कौन-कौन सी वस्तुएं सस्ती हुई है। 

सरकार ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8800001915 जारी किया है, इस वाट्सएप नंबर पर मैसेज देकर कोई भी उपभोक्ता उस व्यापारी की शिकायत कर सकता है जो जीएसटी की पुरानी दरों पर ही माल की बिक्री कर रहा है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800114000 पर भी प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सौंदर्य उद्योग के इस भव्य आयोजन में 600 से अधिक ब्यूटीशियन ने लिया हिस्सा, मुंबई से आए विशेषज्ञों ने साझा किए अनमोल टिप्स

लाइव डेमोंस्ट्रेशन से सजी शाम, जोधपुर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम

जोधपुर। रातानाडा के माहेश्वरी भवन में सौंदर्य उद्योग से संबंधित ऐतिहासिक ग्रैंड सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

सेमिनार में 600 से अधिक ब्यूटीशियन ने भाग लिया।आयोजनकर्ता बालाजी ट्रेडर्स के रतन भाई माहेश्वरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुंबई से मिस अल्का गोविंद और सुरत से कशिश रूपेला बग्गी में सवार होकर आए। उनका स्वागत पारंपरिक मारवाड़ी तरीके से वर्षा माहेश्वरी ने किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट मिस अल्का गोविंद ने ब्यूटी टिप्स साझा किए। उन्होंने कम समय में मेकअप करने के बेहतरीन तरीके बताए और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

मेटोरोलॉजिस्ट कशिश रूपेला ने भी मेकअप मशीनों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से यह दर्शाया कि कैसे मशीनों का सही इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेमिनार की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके और गणपति पूजन के साथ हुई। शुभम माहेश्वरी एवं रामेश्वर सोनी ने गणेश वंदना भजन प्रस्तुत किया, जिससे प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

भजन गायक रामेश्वर सोनी ने गौ माता के भजन की प्रस्तुति दी और गौ सेवा के लिए धन राशि एकत्रित की, जिसे लापसी की प्रसादी के लिए उपयोग किया जाएगा।

रतन माहेश्वरी ने कहा कि यह आयोजन ना केवल ब्यूटी इंडस्ट्री के विकास के लिए एक सार्थक प्रयास है, बल्कि जोधपुर को सौंदर्य और कॉस्मेटिक क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड्स प्रदान किए गए, जिसमें बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट हेयर स्टाइलिस्ट, बेस्ट ब्यूटी पार्लर और क्रिएटिव आर्टिस्ट जैसे नाम शामिल थे। आयोजन में एंकर विपिन लोढा और हर्षी लोढा ने समा बांधा और सभी को इस शानदार आयोजन की बधाई दी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

गोलेच्छा इन्वेस्टमेंट द्वारा लघु उद्योग भारती महिला इकाई के साथ मिलकर आयोजित कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को निवेश की 
दी गई जानकारी

जोधपुर में 150 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, बचत और निवेश के महत्व पर जोर

जोधपुर लघु उद्योग भारती महिला इकाई और गोलेच्छा इन्वेस्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण "निवेशक जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक और मुख्य वक्ता के रूप में गोलेच्छा इन्वेस्टमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनिल गोलेच्छा और सुरभि गोलेच्छा ने भाग लिया।

सुनिल गोलेच्छा और सुरभि गोलेच्छा ने महिलाओं को निवेश के विभिन्न आयामों से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को अपने धन का निवेश करना चाहिए और विभिन्न निवेश विकल्पों का पता लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वित्तीय पूँजी निवेश में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विभिन्न निवेश विकल्पों, बाजार नियमों और विभिन्न वित्तीय उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

व्यक्तिगत वित्त पर जोर देते हुए उन्होंने बचत और निवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूँजी बाजार में निवेश धन को अधिक सुरक्षित रखता है और दीर्घकालिक लाभ प्रदान करता है। गोलेच्छा ने कहा कि बचत का अर्थ कल के खर्चों के लिए तैयारी है, इसलिए भविष्य के अप्रत्याशित खर्चों के लिए बचत करना आवश्यक है।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लघु उद्योगों को पूँजी बाजार की ओर बढ़कर धन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूँजी बाजार के माध्यम से देश के विकास में अधिक लोग भागीदार बन रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा निवेश से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। हरवानी ने महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने सुनिल गोलेच्छा और सुरभि गोलेच्छा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की उपाध्यक्ष इन्दु अग्रवाल, नलिनी बंसल, सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहित 150 से अधिक महिलाएँ और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद सचिव कंचन लोहिया ने दिया।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

शहर के व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर बनाई संस्था, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का संकल्प

चुनाव में 60 से अधिक व्यापार संघों ने लिया भाग, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

जोधपुरशहर की समस्त प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं ने एकमत होकर ‘जोधपुर व्यापार महासंघ’ का गठन किया है। महासंघ के गठन और पदाधिकारियों का चयन आज नई सड़क स्थित एक होटल में आयोजित चुनाव के दौरान हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी शिव कुमार सोनी ने बताया कि इस चुनाव में 60 से अधिक व्यापार संघों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से नवीन सोनी को महासंघ का प्रथम अध्यक्ष एवं स्मिता शाह को सचिव चुना गया।

चुने गए अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

*  संरक्षक: शिव कुमार सोनी
*  उपाध्यक्ष: दीपक सोनी, राजेंद्र सोनी, राजेश अग्रवाल,              अविनाश सिंगी, अजय मेहता
*  कोषाध्यक्ष: भंवर सिंह राजपुरोहित
*  सह-कोषाध्यक्ष: महेश मंत्री
*  सह-सचिव: नैनसुख प्रजापति, सुधीर शारदा
*  संगठन मंत्री: जसवंत कुमावत
*  मीडिया प्रभारी: सिद्धार्थ कोठारी

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विष्णु अरोड़ा, दिलीप बागरेचा, सज्जन सिंह, प्रमोद सांखला, अनिल गोयल (पुस्तक), राजेश्वर जोशी, सुरेश गट्टानी, अनिल गोयल (इलेक्ट्रॉनिक), अमित सोनी, वीरेंद्र पटवा, अशोक चौहान, अमित सिंघवी, मदन लाल मालू और सुरेंद्र व्यास को शामिल किया गया।

अपने प्रथम संबोधन में अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि जोधपुर व्यापार महासंघ व्यापारियों की एक मजबूत आवाज बनेगा और उनके हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारिक संगठनों की एकता से व्यापारियों को नई ऊर्जा और समस्याओं से निपटने की नई शक्ति मिलेगी।

चुनाव कार्यक्रम में जोधपुर की तमाम व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में लघु उद्योग भारती महिला इकाई के द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले ने महिलाओं की उद्यमशीलता को दिया नया आयाम

विधायक अतुल भंसाली और प्रदूषण नियंत्रण मंडल अधिकारी ने किया मेले का अवलोकन

जोधपुर लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित "स्वयंसिद्धा महिला उद्यमिता मेला" ने शहर में महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस मेले का आज मुख्य अतिथि जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने अवलोकन किया। 

विधायक भंसाली और सोनगरा ने मेले के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए कहा कि महिलाओं को उद्योग और व्यापार में प्रोत्साहित करने के लिए कई रास्ते खोजे जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा की और इस मेले को महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाने का एक सार्थक प्रयास बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि महिलाओं में कौशल विकास और उद्यमशीलता का उपयोग देश की प्रगति के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वयंसिद्धा मेले के देश के कई शहरों में आयोजन और इसके सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया, जिसमें महिला उद्यमियों के आत्मविश्वास में वृद्धि और नए-नए उत्पादों की प्रस्तुति शामिल है।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हैं और जल्द ही महिला उद्यमी निर्यात क्षेत्र में भी कदम रखेंगी। उन्होंने महिलाओं की सृजनात्मकता की प्रशंसा की।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं में रचनात्मक क्षमता बहुत अधिक होती है। इस दो दिवसीय मेले में हैंडीक्राफ्ट और टेक्सटाइल, हेल्थकेयर, खानपान, होम फर्निशिंग आदि घरेलू उद्योगों से निर्मित विभिन्न उत्पादों की 50 से अधिक स्टॉलें लगाई गई थीं। महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर, हरीश लोहिया, महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत और कई अन्य शामिल थे। अंत में महिला इकाई उपाध्यक्ष नलिनी बंसल ने आभार व्यक्त किया और मंच संचालन सचिव कंचन लोहिया ने किया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला

जोधपुर लघु उद्योग भारती के 31 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज जोधपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत हुई। इस अवसर पर महिला इकाई जोधपुर महानगर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं को सम्मानित किया।

महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि तीन दिवसीय उत्सव में अधिकतम सदस्य वृद्धि दिवस, सम्मान समारोह और सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी के सहयोग की अपील की।

अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन राष्ट्रहित और उद्योगहित को ध्यान में रखकर कार्य करता है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रयासशील है। उन्होंने महिला उद्यमियों के योगदान की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने लघु उद्योग भारती के स्थापना से लेकर अब तक के सफ़र का वर्णन किया। उन्होंने देश भर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। चौपड़ा ने कौशल विकास की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और महिलाओं को स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया।

एसीपी रविन्द्र बोथरा ने महिला इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इकाई का योगदान सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

समारोह में डॉ सीमा शर्मा, पूजा सुराणा, प्रीति गुर्जर, निधिसिंह, रूचिका लीला, चारवी अग्रवाल, उषा गर्ग, बिन्दू टाक, शारदा पूनिया, शिल्पा नेगी, निरूपा पटवा, सुमित्रा लीला, सिद्धि जौहरी, नीतू विधानी, दिव्या डंडवानी, भगवती भाटी, स्नेहा भंडारी, कविता श्रीवास्तव, ज्योति प्रजापत, योगिनी इंदु, प्रीति गोयल, भावना जोशी, रश्मि चौहान, तेजकंवर सांखला, अंजली चेनानी, रेनु भधरार, मुक्ता माथुर, पूनम पोहानी, ऋचा अग्रवाल, हर्षिता सोनी सहित 31 महिलाओं को स्मृति चिन्ह और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव इंदु चौपड़ा, कार्यकारिणी सदस्य सहित कई गण
मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

रावण का चबूतरा मैदान में 1 से 9 मार्च तक लगेगी प्रदर्शनी,  कॉरपोरेट से लेकर छोटे उद्यमियों तक को मिलेगा अवसर

बच्चों के लिए झूले और फूड कोर्ट भी होंगे उपलब्ध

जोधपुरशहर 1 से 9 मार्च तक व्यापार और मनोरंजन के रंग में रंगने जा रहा है। रावण का चबूतरा मैदान में 'महाकुंभ एक्सपो' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह नौ दिवसीय प्रदर्शनी विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों और कॉरपोरेट कंपनियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

आयोजक दिनेश गौड़ ने बताया कि महाकुंभ एक्सपो का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों और सेवाओं से रूबरू कराना है। इस एक्सपो में रियल एस्टेट, बैंकिंग, सोलर उत्पाद, ऑटोमोबाइल, होम डेकोर, हस्तशिल्प और कई अन्य उद्योगों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएँगे। यह एक्सपो केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मनोरंजन के तत्वों से भी भरपूर होगा। बच्चों के लिए आकर्षक झूले और एक स्वादिष्ट फूड कोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इस एक्सपो का आनंद ले सकेंगे।

गौड़ के अनुसार, यह आयोजन जोधपुर के व्यापारिक और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बड़े कॉरपोरेट ब्रांड्स और स्थानीय छोटे उद्यमी एक ही मंच पर अपनी सेवाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे, जिससे उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुँचने का अवसर मिलेगा। इस मेले में आने वाले लोगों को अपने पसंदीदा उत्पादों की तुलना करने और सूचित निर्णय लेने का भी मौका मिलेगा। महाकुंभ एक्सपो जोधपुर के लिए एक यादगार अनुभव साबित होने की उम्मीद है।