Articles by "MLA"
MLA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

विकास की योजनाओं से क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद, विधायक ने दी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन

विकास कार्यों की श्रृंखला में सीवरेज और सड़क निर्माण, नागरिकों को मिलेगी राहत।

जोधपुरसुरसागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों के लिए विकास की एक नई सौगात देते हुए लगभग ₹ 3.9 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है।

विधायक जोशी ने वार्ड सं. 29, 30 और 31 दक्षिण में ₹1.25 करोड़ की लागत से सीवरेज एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके अलावा, वार्ड सं. 33 दक्षिण में ₹55 लाख की लागत से काजरी मेन गेट से मिल्कमेन कॉलोनी चौराहे तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लक्ष्य क्षेत्रवासियों को बेहतर जीवनस्तर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में, ₹1.5 करोड़ की लागत से मिल्कमेन कॉलोनी के काजरी दीवार से गली नं. 1 से 15 तक सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य भी आरम्भ किया गया।

इस अवसर पर उपमहापौर नगर निगम दक्षिण, किशन लढ़्ढा ने विधायक जोशी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकासकार्य में यह महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंडी चेयरमैन महेंद्र मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौड, और पार्षद धनश्याम भाटी, मोहित ओझा और अमरलाल वर्गी भी उपस्थित रहे।

विधायक जोशी ने अपनी बातें समाप्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे और नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे।