रामदेव कॉलोनी में हुई थी वारदात, 8.5 लाख रुपये, सोने के जेवरात और मकान का पट्टा चोरी, दो विधि से संघर्षरत बालकों को किया निरूद्ध
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिगों को पकड़ा, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी
जोधपुर। पुलिस थाना बासनी के हल्का क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को निरूद्ध (हिरासत) कर प्रकरण में चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है।
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील के पंवार और सहायक पुलिस आयुक्त छवि के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस नकबजनी की वारदात का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन कर तलाश शुरू की।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 17.08.2025 को प्रार्थी पालसिंह ने थाना पर रिपोर्ट पेश की थी कि उसके रामदेव कॉलोनी स्थित मकान में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सभी परिवार वाले छत पर ही रहते हैं और घर का सामान भी छत पर ही रखा हुआ था। जिसमें एक बक्सा भी था जिसमें कीमती सामान रखा था। रात्रि में जब सभी सो गए तो सुबह उठकर देखा तो बक्सा गायब था। ढूंढने पर बक्सा गली में ही घर से थोड़ी दूर मिला, लेकिन बक्से में रखा सामान गायब था। चोरी गए सामान में 8.50 लाख रुपये, साढ़े 3 तोला सोने के जेवरात और मकान का मूल पट्टा शामिल था। प्रार्थी ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसके घर के लड़के (पोता व दोहिता) भी घर से गायब हैं। सीसीटीवी कैमरों में पोता व दोहिता व इनके साथ और भी लड़के जाते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम ने प्रकरण हाजा की वारदात का खुलासा कर नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग बालको को संरक्षण में लिया। प्रकरण में चोरी माल की राशि व जेवरात बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में शामिल:
1. नितिन दवे निपु थानाधिकारी पुलिस थाना बासनी
2. पप्पाराम सउनि. पुलिस थाना बासनी
3. अचलाराम कानि.
4. महेन्द्र सिंह कानि.
Post A Comment:
0 comments: