15 आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर अशोक राव के खिलाफ जारी थे 3 स्थायी वारंट, आशीष तिलवानी भी गिरफ्तार
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई में चार स्थाई वारंट का निस्तारण किया
जोधपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर की टीम ने पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी अशोक राव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसने कुल 3 स्थाई वारंट के खिलाफ पिछले एक साल से पुलिस से बचते हुए अपनी पहचान छुपा रखी थी।
पुलिस द्वारा चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 26 अगस्त 2025 को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व भवानी सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर कर रहे थे। अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशान्त भारद्वाज और रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।
सूचना और तकनीकी सहयोग के माध्यम से, अशोक राव को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एरिया से गिरफ्तार किया गया। यह ज्ञात हुआ है कि अशोक राव पुलिस थाना प्रतापनगर का एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह जिनमें से कई का ट्रायल चल रहा है।
इसके साथ ही, पुलिस ने एक अन्य स्थाई वारण्टी आशीष तिलवानी को भी उनके घर से गिरफ्तार किया, जिससे कुल 4 स्थाई वारंटों का निस्तारण हो गया।
गिरफ्तार किए गए वारण्टियों में शामिल हैं:
1. अशोक राव पुत्र ओमप्रकाश, निवासी आचार्यों का मोहल्ला, चांदणा भाखर, पुलिस थाना प्रतापनगर, जोधपुर।
2. आशीष तिलवानी पुत्र अशोक तिलवानी, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान 19/632 सीएचबी जोधपुर, हाल मरुधर केसरी नगर, शोभावतो की ढाणी, जोधपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई में शामिल विशेष टीम:
भवानी सिह नि. पु. थानाधिकारी (प्रतापनगर), भागीरथ सिह (हैड कानि.), पुराराम (हैड कानि.), प्रेम चौधरी (हैड कानि. साइबर सेल), श्यामलाल (कानि.), बगदाराम (कानि.), रमेश
(कानि.), सुभाष (कानि.) और शान्ति (महिला कानि.) शामिल थे।
पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने इस सफलता के लिए टीम का उत्साह बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि सभी फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Post A Comment:
0 comments: