https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news
दिल्ली सरायरोहिल्ला रेल सहित सभी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर विशेष चेकिंग, यात्रियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
35 अधिकारी/कर्मचारियों और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा, स्टेशन पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सुरक्षा व्यवस्था को मध्यनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन जोधपुर पर जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. द्वारा सुयंक्त गश्त चैंकिग की गयी। इस दौरान रेलवे स्टेशन जोधपुर के प्रत्येक प्लेटफार्म व आमदरत गाडियों यथा दिल्ली सरायरोहिल्ला रेल संख्या 22481 पर विशेष चैंकिग की गयी।
चैंकिग के दौरान सयुंक्त रूप से व पृथक-पृथक टीमें बनायी जाकर विशेष गश्त की गयी। रेलवे स्टेशन जोधपुर के चप्पे-चप्पे की चैंकिग की जाकर उपस्थित यात्रियों, डेलि पैसेंजरों, रेलवे कर्मचारीयों, वैण्डरों, कुलियों व सफाई कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान रेलवे स्टेशन जोधपुर के पार्सल, प्रतिक्षालय, बुंकिग, सभी प्लेटफार्म, अमानती घर, सरक्युलेंटिग ऐरिया, फुट ओवरब्रिज, टैक्सी स्टैण्ड, पार्किंग स्थलों पर चैकिंग की गयी।
रेलवे स्टेशन जोधपुर पर उपस्थित मिले सभी व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन पर कोई भी आपतिजनक वस्तु / बैग / सामान मिलने पर तुंरत पुलिस को सुचित करने की हिदायत की गयी। उक्त सभी को रेलवे हैल्पलाईन नं. 139 से अवगत करवाया गया। इस दौरान डॉग डेक्स मय डॉग हैंडलर द्वारा व जीआरपी आरपीएफ के करीब 35 अधिकारी / कर्मचारीयों द्वारा रेलवे स्टेशन जोधपुर पर चैंकिग की गयी।
इस अभियान में लक्ष्मण गौड़ थाना अधिकारी आर.पी.एफ का स्टाफ़ एवं प्रहलाद राम एस.आई ,जी.आर.पी का स्टाफ़ मौजूद रहा . इस दौरान चैंकिग में कोई संदिग्ध व्यक्ति व लावारिश सामान नहीं मिला। चैंकिग के दौरान खैरियत रही। स्वंतत्रता दिवस के मध्यनजर निंरतर चैंकिग जारी है।


