https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news
विशेष अभियान के तहत आशापूर्णा एन्क्लेव में छापेमारी, लाखों रुपये का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
साइबर ठगी और जुए के खिलाफ कार्रवाई, 31 मोबाइल फोन और 5 लैपटॉप बरामद
जोधपुर। पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस उपायुक्त रविन्द्र कुमार बोथरा की देखरेख में चौहाबोर्ड थाने की विशेष टीम ने डीपीएस रोड स्थित आशापूर्णा एन्क्लेव कॉलोनी में छापेमारी की।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नौ युवक संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से 31 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, और सट्टेबाजी से संबंधित रजिस्टर एवं डायरी बरामद की गई। सभी युवक महाराष्ट्र और बिहार राज्यों के निवासी हैं और पिछले दो महीनों से इस मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे थे।
पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी 'MASTER REDDY ANNA 190' और अन्य सहायक वेबसाइटों जैसे 'Cricbet99' और '11XPLAY' के माध्यम से संगठित रूप से 350 से अधिक ऑनलाइन गेम्स, क्रिकेट मैचों में सट्टा और कसीनो का संचालन कर रहे थे। आरोपी ग्राहकों को व्हाट्सएप चैट के माध्यम से जोड़ते थे और उनसे प्राप्त धनराशि विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर जमा करते थे।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह द्वारा प्रतिदिन औसतन 20 से 25 लाख रुपये का लेन-देन हो रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (4), 61 (2), 111 (2) (ख), 66 (D) आईटी एक्ट और 13 आरपीजीजी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची:
1. सौरभ प्रभाकर तीजारे (26 वर्ष) - खामगांव, महाराष्ट्र
2. प्रज्जवल भारत काटे (24 वर्ष) - अम्बाजोगाई, महाराष्ट्र
3. अतुल दिलीप बोराडे (24 वर्ष) - नानदुरा, महाराष्ट्र
4. अक्षय जमाव (24 वर्ष) - नानदुरा, महाराष्ट्र
5. प्रज्वल देवकुमार लांजेवार (24 वर्ष) - आकोला, महाराष्ट्र
6. निखिल राजेश काठे (24 वर्ष) - आकोला, महाराष्ट्र
7. गणेश दिलीप गायकवाड (26 वर्ष) - आकोला, महाराष्ट्र
8. राहुल मोहन बमीधा (27 वर्ष) - उल्लास नगर, महाराष्ट्र
9. अरुण कुमार (27 वर्ष) - दरंभगा, बिहार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह के मुख्य आरोपी और उनके सहयोगियों के बारे में पूछताछ जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमः
01. ईश्वरचन्द्र पारीक नि.पु. थानाधिकारी, पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
02. सुलोचना उपनिरीक्षक पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
03. हरेन्द्र हैडकानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
04. प्रेम चौधरी हैडकानि साईबर सैल, जोधपुर पश्चिम
05. जगदीश कानि साईबर सैल, जोधपुर पश्चिम
06. दिनेश पटेल कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
07. बाबूलाल कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
08. सुरेन्द्र कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
09. पिन्टुसिंह कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
10. पुरूषोतम कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
11. राजेश कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
