Articles by "Jaisalmer"
Jaisalmer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और सम्मान के साथ मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया सुनिश्चित की

हर शव को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान तक पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस में सरकारी कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल तैनात

जोधपुरजैसलमेर से जोधपुर आ रही बस में आगजनी की हृदयविदारक दुर्घटना के बाद, जिला प्रशासन ने डीएनए परीक्षण एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक शव को पूर्ण सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ उनके पैतृक गांव या निवास स्थान तक पहुँचाया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए, प्रत्येक एम्बुलेंस के साथ एक सरकारी कर्मचारी एवं एक पुलिस कांस्टेबल तैनात किया गया है।

प्रशासन की प्राथमिकता है कि इस कठिन समय में प्रत्येक परिजन को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह संपूर्ण प्रक्रिया मानवीय दृष्टिकोण से की जा रही है, जिसमें जोधपुर और जैसलमेर दोनों जिलों की टीमें निरंतर संपर्क और समन्वय में हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर हर संभव सहयोग मिल सके।

डीएनए परीक्षण रिपोर्ट के पश्चात शवों की स्थिति

डीएनए परीक्षण के बाद, 9 मृतकों के शव एम्स हॉस्पिटल में और 9 मृतकों के शव महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर में रखे गए हैं। इन शवों की पहचान पूरी हो चुकी है।

एम्स हॉस्पिटल में रखे शवों के नाम:
1. जितेश चौहान
2. महेन्द्र (लवारण)
3. खुशी (लवारण)
4. इरफान खान (बम्बोरो की ढाणी)
5. बरकत खान (बासनपीर)
6. शाहरूख खान (चाम्पला)
7. अयुब खान (बासनपीर)
8. बसीरा (बासनपीर)
9. जसु (कोटड़ी)

महात्मा गांधी अस्पताल में रखे शवों के नाम:
1. स्वरूप (जोधपुर)
2. गोपीलाल (लाठी)
3. जोगराज सिंह (झलारिया)
4. पार्वती (लवारण)
5. दीक्षा (लवारण)
6. शौर्य (लवारण)
7. दीपक (जैसलमेर)
8. राजेन्द्र सिंह चौहान (जैसलमेर)
9. हसीना (बम्बोरो की ढाणी)

इस दुर्घटना में कुल 19 शवों में से एक शव पर अभी तक किसी ने भी दावा नहीं किया है। यह शव एम्स हॉस्पिटल में रखा हुआ है। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी को जैसलमेर बस दुखांतिका में किसी लापता व्यक्ति से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

जोधपुर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

जिला नियंत्रण कक्ष, जोधपुर: 0291-2650349, 2650350
महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर: 09414159222

जैसलमेर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल, जैसलमेर: 9460106451, 9636908033
जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर: 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

थईयात गांव के पास हुई घटना में 57 यात्री थे सवार, राहत कार्य जारी

बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने की मदद

जैसलमेर। मंगलवार दोपहर को जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा थईयात गांव के पास हुआ, जहां बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 से 12 यात्री झुलस गए हैं। बस में कुल 57 लोग सवार थे। घटना के समय बस लगभग दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। जब बस थईयात गांव के पास पहुंची, तभी अचानक धुआं उठने लगा और आग तेजी से फैल गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। झुलसे यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।


जिला प्रशासन जैसलमेर की ओर से आवश्यक सूचना

जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में आज अचानक आग लग जाने की दुःखद घटना सामने आई है। जिला प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गया है तथा राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किए जा रहे हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की सहायता में जुटी हुई हैं।

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का श्री जवाहिर चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा तत्परता से उपचार किया जा रहा है।

जनता से अपील की जाती है कि इस घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु निम्न हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क करें - 9414801400, 8003101400,  02992-252201,  02992-255055 जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है एवं आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

आठ जोड़ियों ने रचाई शादी, मंत्रोच्चार के बीच हुई विदाई

जैसलमेर। रामदेवरा में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का सातवाँ सामूहिक विवाह समारोह शुक्रवार, 13 तारीख को धूमधाम से सम्पन्न हुआ।  इस पवित्र अवसर पर आठ जोड़ियों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया।  मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस विवाह समारोह में  पंडित जी की उपस्थिति ने समारोह को और भी पवित्र बनाया। विवाह के पश्चात् वर-वधू की विदाई हुई, जिसमे भावुक पल देखने को मिले।

इस शुभ अवसर पर समाज के गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष जगदीश जी फलोदी, देव भजुड जी नरु, राधेश्याम जी फलोदी, प्रेम जी बाड़मेरा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अखिल ब्राह्मण स्वर्णकार महिला संस्था की अध्यक्षा मजुला जी हेडाऊ (जोधपुर), कोषाध्यक्ष विमला जी, संयुक्त मंत्री पूजा महेचा, राजस्थान सहयोजक हुकमी मडोरा (पाली), मजुजी बुचा (जोधपुर), रत्ना जी कट्टा (जयपुर), और सुरत महिला मंडल की आशा जी ने भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह में महिला संगीत का आयोजन भी किया गया, जिसमें उषा जी मडोरा ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।  हितेश जी समदड़ी की धुआंधार एंकरिंग और पवन (बीकानेर) के संगीत ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। इनकी संगीत की धुनों पर सभी ने जमकर नाच-गाकर आनंद लिया। सभी  समाज के लोगों ने इस आयोजन में भरपूर सहयोग दिया, जिससे यह समारोह अविस्मरणीय बन गया। सभी ने नव दम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना की।

अन्य खबरें...