Articles by "Advocate"
Advocate लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभक्ति का प्रतीक, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

9 मई को उच्च न्यायालय परिसर में हुआ रक्तदान शिविर, महात्मा गांधी अस्पताल का भी सहयोग

जोधपुर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राजस्थान उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, जोधपुर ने एक सराहनीय पहल करते हुए देश के सैनिक जवानों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संघ के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। शिविर 9 मई 2025 को उच्च न्यायालय के हेरिटेज परिसर में दोपहर 12:30 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया।

संघ के महासचिव शिवलाल बरवड़ ने बताया कि भारत द्वारा की गई हालिया एयर स्ट्राइक और युद्ध की संभावना को देखते हुए अस्पतालों में रक्त की कमी न हो, इसके लिए यह शिविर अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह शिविर जवानों और आम जनता दोनों के लिए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया है। सैकड़ों अधिवक्ताओं और उनके परिजनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस नेक काम में अपना योगदान दिया।

रक्तदान शिविर में संघ के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित और कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित सैकड़ों अधिवक्ता सदस्यों ने रक्त दान किया। ठोलिया ने रक्तदान करने वाले सभी अधिवक्ताओं और महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के  कार्य से देशभक्ति और मानवता की भावना को प्रदर्शित किया जा सकता है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने ऑपरेशन सिंदूर की की प्रशंसा, मनाया जश्न

आतिशबाजी और देशभक्ति नारों से सेना का किया आभार व्यक्त

जोधपुरपहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर ने जोरदार सराहना की है।  जोधपुर के हेरिटेज उच्च न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया और आतिशबाजी की। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल है। भारत माता की जयकारों और देशभक्ति नारों के साथ अधिवक्ताओं ने सेना का आभार प्रकट किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष, रतनाराम ठोलिया ने बताया कि इस एयर स्ट्राइक से आतंकवादियों का सफलतापूर्वक खात्मा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता के मुद्दे पर सम्पूर्ण अधिवक्ता समुदाय सरकार और सेना के साथ दृढ़ता से खड़ा है। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं को मिठाई बांटकर मुंह मीठा करवाया गया। अधिवक्ताओं ने सेना की इस कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि पहलगाम में भारतीय सैलानियों की निर्मम हत्या करने वाले पाक आतंकवादियों, उन्हें प्रशिक्षण देने वाले पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और आतंकियों के लांचिंग पैड को निशाना बनाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और पहलगाम हमले का बदला लिया है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया के अलावा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, पाकिस्तान की निंदा की

हज़ारों अधिवक्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, केंद्र सरकार से मांगी कड़ी कार्रवाई

जोधपुर शहर में आज राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए देशी-विदेशी पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हाईकोर्ट भवन के डोम क्षेत्र और हेरिटेज हाईकोर्ट परिसर के मुख्य गेट के बाहर सुबह 10:30 बजे आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में हज़ारों अधिवक्ता और आम जन शामिल हुए।

एसोसिएशन के महासचिव, शिवलाल बरवड़ ने बताया कि इस कायरता पूर्ण हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों की स्मृति में यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि यह एक बेहद दुखद घटना है जिससे एसोसिएशन के सभी सदस्य गहरे दुःख में हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष, रतनाराम ठोलिया ने इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों का काम है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे और आतंकवाद की जड़ों को मिटाने के लिए तत्काल कदम उठाए। उन्होंने तीनों सेनाओं के कमांडरों को पूर्ण अधिकार देकर आतंकवादियों का सफाया करने की भी अपील की।  साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष गोपनीय शाखा के गठन की भी मांग की।

श्रद्धांजलि सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव श्रीमती कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे। आतंकवादी हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने अपने गणवेश पर काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य में भाग लिया। एसोसिएशन ने शहीद पर्यटकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उनको यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।