Articles by "Journalist"
Journalist लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, जांच जारी

विशेषज्ञ टीम ने पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए अतिरिक्त कदम

जोधपुर पत्रकार को जान से मारने व जातिसूचक अश्लील शब्दों से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त पश्चिम छवि शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण:

दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को पत्रकार पाबूराम सरगरा (42 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर की रात को उन्हें मेवाडा वाईन्स के ठेकेदार से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन आए। फोन करने वालों ने कहा कि उन्होंने सरस्वती नगर स्थित मेवाडा वाईन्स दुकान पर रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री से संबंधित फोटो और वीडियो बनाए हैं और अब उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

पाबूराम ने बताया कि फोन करने वालों ने उन्हें डम्पर से कुचलने की बात कही और जातिसूचक शब्दों और अश्लील गालियों के साथ अपमानित किया। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

कार्यवाही विवरण:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजेन्द्र सिंह भाटी (38 वर्ष), निवासी लुणी जंक्शन को 2 अक्टूबर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे 3 अक्टूबर को माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पाबंद कर रिहा किया गया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों के सिम धारकों की जानकारी हासिल की गई और राजेन्द्र सिंह द्वारा पाबूराम को जान से मारने की धमकियाँ और अपमानजनक शब्दों का स्वीकार किया गया। 4 अक्टूबर को उसे पुनः गिरफ्तार किया गया। आज, 5 अक्टूबर को उसे माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिससे उसकी पूछताछ जारी है।

आरोपी का विवरण:

* राजेन्द्र सिंह भाटी पुत्र उगम सिंह, जाति राजपूत, उम्र 38 वर्ष निवास कायमखानियों का मोहल्ला, लुणी जंक्शन, जोधपुर

पुलिस ने इस मामले में गहनता से पूछताछ करने का निर्णय लिया है ताकि ऐसी किसी अन्य घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके और पत्रकारो की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में मीडिया जगत ने जताया गहरा शोक

वरिष्ठ पत्रकारों ने स्व. भंडारी के साथ बिताए क्षणों को किया साझा, पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को किया याद 

जोधपुरपत्रकारिता जगत की सशक्त आवाज और सामाजिक सरोकारों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार भंडारी के आकस्मिक निधन पर आज जोधपुर प्रेस क्लब कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया जगत के सभी वर्गों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

गांधी मैदान स्थित जोधपुर प्रेस क्लब के कार्यालय में आज आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में शहर के पत्रकार मौजूद थे। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसके बाद उपस्थितजनों ने स्व. भंडारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजकुमार भंडारी सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि एक संस्था थे। उन्होंने न केवल पत्रकारिता की मर्यादाओं को बनाए रखा, बल्कि सामाजिक सरोकारों के लिए भी निरंतर सक्रिय रहे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

सभा में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश व्यास ने कहा कि स्व. भंडारी शब्दों के सच्चे साधक थे। व्यास ने भंडारी के साथ बिताए हुए क्षणों को सांझा किया और उनके द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि भंडारी जी की कलम ने हमेशा सच का साथ दिया और जनहित को प्राथमिकता दी।

शोक सभा में जोधपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना, सचिव शिव प्रकाश पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पुरोहित छैन्नु, श्रेयांस भंसाली, वरिष्ठ पत्रकार एमआर मलकानी, सुरेश व्यास, संगीता शर्मा, शिव वर्मा, मुकेश दत्त शर्मा, मनोज बोहरा, हरीश भाटिया, राजकुमार शर्मा उर्फ शैलू, डॉ. लक्ष्मण मोतीवाल, अचल सिंह मेडतिया, धर्मेन्द्र सोनी, भगवान पंवार, दिलावर खान, सुमित लोढ़ा, भूपेंद्र विश्नोई, दयाल सांखला, करणपुरी व नरेंद्र तिवारी सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

दैनिक प्रतिनिधि के संपादक व प्रकाशक थे, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, शहर में शोक की लहर

जोधपुर की पत्रकारिता के पितामह कहे जाते थे, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान

जोधपुर शहर के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं दैनिक प्रतिनिधि के संपादक व प्रकाशक राजकुमार सिंह भंडारी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

राजकुमार सिंह भंडारी पिछले कई दशकों से पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। उन्हें जोधपुर की पत्रकारिता का पितामह कहा जाता था। समाज सेवा, गौसेवा, निर्धनों की मदद और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। वे जैन समाज के प्रमुख सुधारकों में गिने जाते थे और समाज को जागरूक करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शहर के कई वरिष्ठजनों, पत्रकारों, समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे न केवल एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी थे जो हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के लिए समर्पण का प्रतीक था। 30-40 वर्षों से वे सामाजिक सुधार की हर गतिविधि में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। चाहे वह किसी गरीब की सहायता करनी हो, गौसेवा से जुड़ी पहल हो या समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठानी हो – भंडारी जी सदैव आगे रहते थे।

उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान, सेक्टर-7 के सामने से प्रारंभ होकर सिवांची गेट स्थित स्वर्गाश्रम मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

आई. एफ. डब्ल्यू. जे. के नेतृत्व में संभाग स्तर पर पत्रकारों ने उठाई आवाज, राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग तेज

माउंट आबू में पत्रकार पर हमले के विरोध में जोधपुर के पत्रकारों का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जोधपुर राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों में पत्रकारों पर लगातार हो रहे जानलेवा हमलों और मारपीट की घटनाओं को लेकर पत्रकारों में आक्रोश है। इन घटनाओं के विरोध में और पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग को लेकर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के नेतृत्व में जोधपुर के पत्रकारों ने एकजुटता दिखाई।

हाल ही में माउंट आबू में पत्रकार हरिपाल सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना और राजस्थान के अन्य हिस्सों में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के विरोध में जोधपुर में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक रेंज आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

जोधपुर आई एफ डब्ल्यू जे, जोधपुर प्रेस क्लब, मारवाड़ प्रेस क्लब सहित जोधपुर के सभी पत्रकार एकजुट होकर सम्भागीय आयुक्त प्रतिभा सिह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और रेंज आईजी विकास कुमार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। सभी ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने घटना के विरोध में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसको लेकर ठोस नीति बनाने की भी मांग की है।

पत्रकारों के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, मारवाड़ राजपूत सभा के हनुमान सिंह खांगटा और विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भी संयुक्त ज्ञापन सौंपा और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हो रहे हमले की निंदा की। सभी ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग का समर्थन किया।