संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, 170 बीएनएसएस के तहत 3 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई, 8 गिरफ्तारी वारंटी में वांछित अपराधी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अवैध गति विधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया अभियान
जोधपुर। जोधपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना हेतु दिनांक 11.08.2025 को वक्त 4:00 एम से 7:00 एम तक चिन्हित स्थानों पर "ए" श्रेणी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कार्यवाही अभियान चलाया गया।
पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र जोधपुर में पुलिस उपायुक्त जिला पूर्व अमित जैन एवं पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तथा समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में समस्त पुलिस थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर सघन नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कार्यवाही अभियान के तहत एमवी एक्ट, 106 बीएनएसएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य लोकल/ स्पेशल एक्ट तथा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही तथा संदिग्ध वाहनों का राजकोप एप से वाहन सर्च, राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त के निर्देशों की पालना में समस्त वृत अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के सभी थाना अधिकारी एवं पुलिस बल को इस अभियान के संबंध में ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें बनाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया।
"ए" श्रेणी नाकाबंदी के दौरान की गई कार्यवाही में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में कुल 29 चिन्हित स्थानों पर "ए" श्रेणी की नाकाबंदी में 3 घंटे सघन वाहनों की चैकिंग अभियान के दौरान जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 390 दुपहिया व 742 चार पहिया वाहन चेक किए गए जिसके अंतर्गत 59 वाहनों को जब्तकर एमवी एक्ट चालान कार्यवाही की गई। 03 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई तथा 8 गिरफ्तारी वारंटी में वांछित अपराधियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि आपके आस-पास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक, अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति आदि की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।

Post A Comment:
0 comments: