Articles by "Accident"
Accident लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

नगर निगम की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से 42 जगहों पर आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

दीपावली पर अलर्ट मोड में फायर विभाग और पुलिस, शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहीं दमकलें

जोधपुर। दीपावली के उल्लास के बीच, शहर में आग लगने की घटनाओं ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी। हालांकि, नगर निगम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सका। शहर में दीपावली के दौरान 40 से अधिक विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं, लेकिन नगर निगम के फायर कर्मियों की मुस्तैदी और तत्परता के कारण सभी पर समय रहते काबू पा लिया गया और गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए, संभावित आग की घटनाओं से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण के फायर स्टेशनों के साथ - साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर भी दमकलें तैनात की गई थीं। जैसे ही आग लगने की कोई सूचना मिली, दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

नगर निगम में इन जगहों पर हुईं अग्नि दुर्घटनाएं:

नगर निगम दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर, शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 42 जगहों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें डाली बाई मंदिर के पास वीतराग सिटी टेंट हाउस, कुड़ी पेट्रोल पंप के पास कबाड़ी की दुकान, भदवासिया फ्रूट मंडी, भगत की कोठी अफसर मेस के पास एक दुकान, शास्त्री नगर जी सेक्टर के एक मकान, बिरला स्कूल के पास एक मकान, पाल रोड 9 वीं गली स्थित लड़कियों के गोदाम, सांगरिया बाईपास पर एक पुराने ट्रक में, और वीतराग सिटी डाली बाई मंदिर के पास एक ट्रक बॉडी में आग लगने की घटनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई खाली प्लॉटों और कचरे में भी आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल कर्मियों ने इन सभी स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर आग पर काबू पा लिया।

नगर निगम के इन कार्मिकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:

आग की घटनाओं पर काबू पाने में नगर निगम के अग्निशमन दल के कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। नगर निगम दक्षिण मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया, उत्तर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयसिंह चौहान, एएफओ मोहन लाल चितारा, टिंडल हनीफ मोहम्मद, प्रशांत सिंह, महेन्द्र डाबी, फायरमैन मनीष पुरोहित, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, चेनाराम, निंबाराम, महेंद्र कुमार, रक्षित, कैलाश चोरडिया, अमितराज, प्रकाश सुथार, लक्ष्मणसिंह, प्रवीण सिंह खींची, मदन पालीवाल, हिम्मतसिंह, दौलाराम, सहदेव रियाड, अभिमन्युसिंह, अभिजीत सिंह, किरण भाटी, आसिफ खान, रुचिका, पदमा और वाहन चालक भंवरसिंह, महावीरसिंह सहित अन्य अनुबंधित कार्मिकों ने पूरी मुस्तैदी और लगन से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।

जोधपुर पुलिस रही अलर्ट, दिवाली सीजन में हर आग की सूचना पर दिखी तत्परता:

दीपावली और त्योहारी सीजन के दौरान, अग्निशमन केंद्र के साथ-साथ जोधपुर पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय रही। शहर के विभिन्न इलाकों में जहां-जहां आग लगने की घटनाएं हुईं, वहां संबंधित थाना पुलिस और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई। पुलिस ने न केवल आग पर काबू पाने में अग्निशमन दल की मदद की, बल्कि मौके पर कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की यह सक्रियता त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक साबित हुई।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

थईयात गांव के पास हुई घटना में 57 यात्री थे सवार, राहत कार्य जारी

बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने की मदद

जैसलमेर। मंगलवार दोपहर को जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा थईयात गांव के पास हुआ, जहां बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 से 12 यात्री झुलस गए हैं। बस में कुल 57 लोग सवार थे। घटना के समय बस लगभग दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। जब बस थईयात गांव के पास पहुंची, तभी अचानक धुआं उठने लगा और आग तेजी से फैल गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। झुलसे यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।


जिला प्रशासन जैसलमेर की ओर से आवश्यक सूचना

जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में आज अचानक आग लग जाने की दुःखद घटना सामने आई है। जिला प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गया है तथा राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किए जा रहे हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की सहायता में जुटी हुई हैं।

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का श्री जवाहिर चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा तत्परता से उपचार किया जा रहा है।

जनता से अपील की जाती है कि इस घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु निम्न हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क करें - 9414801400, 8003101400,  02992-252201,  02992-255055 जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है एवं आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सोलंकी भोजनालय के बाहर स्पार्किंग के साथ अचानक टूटे तार, बिजली की चपेट में आने से झुलसे कर्मचारी

पुलिस और डिस्कॉम की टीम मौके पर, घटना के कारणों की जांच जारी, क्षेत्रीय पार्षद ने लिया जायजा

जोधपुरमिल्कमैन कॉलोनी के बाहर 11 केवी की लाइन टूटने से बड़ा हादसा हो गया। स्पार्किंग होने के साथ अचानक तार टूटने से बिजली ने पांच लोगों को चपेट में ले लिया।

यह घटना सोलंकी भोजनालय के बाहर हुई। भोजनालय में काम करने वाले पांच कर्मचारी भरत, महेंद्र, चंद्र कुमार, प्रकाश और बदन घायल हो गए। चारों घायलों को तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार चारों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन प्रकाश की हालत गंभीर होने पर उसे श्री राम अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही शास्त्री नगर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी जुल्फिकार अली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर सक्रिय है।

घटना की जानकारी मिलने के साथ डिस्कॉम की टीम भी मौके पर पहुंची और बिजली व्यवस्था को ठीक करने के साथ घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

क्षेत्रीय पार्षद घनश्याम भाटी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में 42 वर्षीय SDO लीलकरण चारण का अचानक निधन, परिवार में शोक की लहर

कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं, फिर भी आया जानलेवा अटैक

जोधपुरसुभाष नगर स्थित बीएसएनएल शाखा में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय लीलकरण चारण के रूप में हुई है, जो बीएसएनएल में SDO के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को ऑफिस में काम करते हुए उन्हें अचानक पसीना और चक्कर आने लगे। 

कार्यालय के सहयोगियों ने तुरंत उन्हें पास के NEO KIDS अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उन्हें दिल का जोरदार दौरा पड़ गया और वे बेहोश हो गए।  अस्पताल में सीपीआर और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लीलकरण चारण की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी और वे नियमित रूप से व्यायाम भी करते थे।  इस अचानक घटना ने उनके परिवार और बीएसएनएल के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके पिता महादान भांडू चारण शेरगढ़ के रहने वाले हैं और डिस्कॉम से AEN के पद से सेवानिवृत्त हैं। लीलकरण चारण की पत्नी गृहिणी हैं और उनकी दो बेटियां हैं। बीएसएनएल के MD ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

झालामण्ड और तनावड़ा फांटा में यातायात नियमों की जानकारी दी गई, हेलमेट पहनने और सीटबेल्ट लगाने के लिए किया गया प्रेरित

पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर लगाने और घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की अपील, गुड सेमेरिटन योजना की दी जानकारी

जोधपुरराष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांवों में यातायात शिक्षा और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार और पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दुर्गाराम चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जोधपुर से गुजरने वाले जोधपुर-पाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 62 पर स्थित गांव झालामण्ड और जोधपुर-बाड़मेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 25 से लिंक रोड़ पर स्थित गांव तनावड़ा फांटा में संबंधित क्षेत्राधिकार पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी व थाना बासनी से समन्वय स्थापित कर हनुमान सिंह हेडकानि. मय यातायात शिक्षा टीम द्वारा यातायात शिक्षा मोबाईल वैन के माध्यम से यातायात नियमों की पीपीटी तथा हेलमेट लघु फिल्म दिखाकर यातायात शिक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाएँ व इनसे होने वाली मौतों के आंकड़ो को बताते हुए इसमें कमी लाने हेतु समझाईश के साथ अपील की गई।

ग्रामीणजनों को हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, निर्धारित गति से तेज नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नहीं करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, नशा करके वाहन नहीं चलाने तथा नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने हेतु नहीं देने की समझाईश की गई। मृत्यु के प्रमुख कारणों में पालतू/आवारा पशुओं के सड़क पर आने के कारण होने वाली दुर्घटना से मालिकों/ग्रामीणजनों को अवगत करवाया व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पालतु पशु मलिकों व ग्रामीण आमजन को पशुओ को सडकों पर से हटाने के आवश्यक उपाय करने व पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर लगाने बाबत समझाईस की जाकर यातायात नियमों के पेम्पलेट वितरित किये गये।

आमजन व वाहन चालकों को सडक पर चढ़ते व उतरते समय व सडक को पार करते समय रखी जाने वाली सावधानियों तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरन्त अस्पताल पहुंचाने व त्वरित मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) के माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा - निर्देशों एवं 'मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना" के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान दोनों थानों के बीट प्रभारी उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा समस्त आमजन से अपील की जाती है कि अपना वाहन यातायात नियमों की पूर्ण पालना करते हुए चलायें।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

बारिश के दौरान ओटीसी के पास नाला पार करते समय हुआ हादसा, मना करने पर भी नहीं माने, पानी के तेज बहाव में उतार दी गाड़ी

स्थानीय ग्रामीणों ने एक महिला को बचाया, एक लापता की तलाश जारी, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर, शवों को मोर्चरी भेजा गया

जोधपुरकरवड थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान एक सड़क हादसे में बिजनेसमैन और उनके बेटे की सास की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे राधा रानी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर सूरसागर रोड पर स्थित डऊकिया हॉस्पिटल के पीछे स्थित शांतिनाथ नगर निवासी हरि भंडारी के समधी अपने दोहिते के जन्मदिन पर सूरत से जोधपुर आए हुए थे। वे अपने परिवार के साथ राधा रानी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

ओटीसी के पास बह रहे नाले को पार करते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में बिजनेसमैन हरि भंडारी और उनकी समधन की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बचा लिया, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग नाले में बह गए। ग्रामीणों ने एक महिला को बचा लिया, वहीं एक अन्य संपत सिंह की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर निवासी हरि शंकर भंडारी, उर्मिला और परिवार के सदस्य सूरज देवी और संपत के साथ मंडल नाथ से आगे धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में रपट पर पानी भरा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने हरि शंकर भंडारी से कहा था कि आगे पानी बहुत ज्यादा है गाड़ी पार नहीं होगी, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और तेज बहते हुए पानी में गाड़ी उतार दी। इसके बाद कार पानी में बहने लगी। कार के बहते ही वहां से निकलने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है। बारिश के कारण नाले में तेज बहाव होने से बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। शवों को मोर्चरी भेजा गया है। 
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में हुई श्रद्धांजलि, सिख समाज ने जताया शोक

एयर इंडिया फ्लाइट 171 दुर्घटना पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थनाएँ

जोधपुरअहमदाबाद में 12 जून को हुई एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 171 की दुर्घटना में हुई जानमाल के नुकसान पर जोधपुर में गहरा शोक व्याप्त है। इस हादसे में सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ-साथ मेडिकल हॉस्टल में मौजूद कई डॉक्टरों की भी मृत्यु हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद, जोधपुर के सिख समाज ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया।

जोधपुर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटै और सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनकर समूचे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा, "12 जून को दोपहर 1:40 बजे हुई इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।"
जोधपुर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के सचिव सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने कहा, "जोधपुर का समस्त सिख समाज इस दुख की घड़ी में उन सभी परिवारों के साथ खड़ा है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हम परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उन्हें 84 लाख योनियों से मुक्त करें।"

आज, जोधपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष प्रार्थना सभाएँ आयोजित की गईं, जहाँ दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की गई।  सिख समाज ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने का प्रयास किया है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

लंदन जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर हुआ क्रैश, हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने ली जानकारी, NDRF की टीमें मौके पर 

जोधपुर अहमदाबाद में आज एक भीषण विमान दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 विमान ने दोपहर 1:38 मिनट पर उड़ान भरी, जिसमें 242 यात्री सवार थे, अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर इलाके में डॉक्टर होस्टल के मेस बिल्डिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर सवार थे। विमान में सवार 169 यात्री भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाल नागरिक व 1 कनाडा नागरिक शामिल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे नंबर 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल हताहतों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। घटनास्थल पर NDRF की चार टीमें भेजी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी यात्रियों की सूची में शामिल हैं।

यह विमान दिसंबर 2013 में एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ था और इसका सीरियल नंबर 36279 है। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने एक बयान जारी किया है जिसमे दुर्घटना की पुष्टि की गयी है और जांच की बात कही गयी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गृहमंत्री अमित शाह से बात कर घटना की जानकारी ली है। गृहमंत्री अमित शाह खुद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री से भी अमित शाह ने घटना की जानकारी ली है।

वर्तमान जानकारी के अनुसार अब तक 58 लोगों की मौत की खबर आ रही है। एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
हेल्पलाइन नंबर- 1800 5691 444 पर यात्रियों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी जारी किए हेल्पलाइन नंबर  011-24610843 | 9650391859

इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।  हताहतों की संख्या और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हम सभी दुर्घटना पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हैं और युद्ध स्तर पर बचाव दल के प्रयासों की सराहना करते हैं।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

गुलाब सागर क्षेत्र में भीषण हादसा, घर में लगी आग, फर्नीचर से बढ़ी तीव्रता

उमरा जा रहे परिवार के लिए बनाया जा रहा था खाना, गैस लीक से हुआ विस्फोट

जोधपुरशहर में सोमवार शाम को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से 14 महीने के बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 14 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। यह घटना भीतरी शहर के गुलाब सागर क्षेत्र के पास मियां की मस्जिद इलाके में एक घर-दुकान में हुई। हादसे में दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के समय घर में उमरा (मक्का-मदीना की यात्रा) पर जा रहे एक परिवार के लिए 20-25 लोगों का खाना बनाया जा रहा था। नागौरी गेट निवासी मोहम्मद इमरान के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास गैस सिलेंडर लीक हुआ और आग लग गई। घर में मौजूद फर्नीचर के कारण आग तेज़ी से फैल गई और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ।

झुलसे हुए लोगों में सलीखा (13), सोहेल (26), सलमा (22), साइका (20), शाहिदा (38), सुहाना (19), मीनाज (37), फरीदा (48), साहिन (17), सुमाया (25), मेलिसा (डेढ़ साल) और साहिन शामिल हैं। दुखद रूप से, सादिया (19) और हासिम (14 महीने) की इस हादसे में मौत हो गई। एमजीएच अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मकान में 3 से 4 और बच्चे भी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुँचे और घायलों का हालचाल जाना।

जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि 12 लोगों को धुएं से सांस लेने में तकलीफ हुई है और दो बच्चे उम्मेद अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और बताया कि फायर ब्रिगेड ने तीन जलते हुए सिलेंडरों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक फायर कर्मी रोहित चौधरी ने तीन लोगों की जान बचाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी बातचीत हुई और उन्होंने पुलिस व प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।