Articles by "BJP"
BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सेवा पखवाड़ा के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, संसदीय कार्य मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

जोधपुर में रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा और परोपकार का संदेश दिया गया

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश भर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस विशेष अवसर पर आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, पावटा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी और जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए पटेल ने कहा, "आज हम सब एक विशेष अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह अवसर है हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस का। मैं उन्हें हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि वे स्वस्थ रहें और हमें राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित करते रहें।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को भाजपा परिवार और देश की जनता "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मनाती है। "सेवा—यानी दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाने का संकल्प। रक्तदान इस सेवा भावना को मूर्त रूप देने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है" 
पटेल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा, "मोदी जी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, तब से राजनीति का अर्थ केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सिद्ध किया है।"

उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया:

बीमा की सार्वभौमिक पहुंच: प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश के हर नागरिक का बैंक खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से खोला गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बीमा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित हुईं।

कृषि एवं किसान कल्याण: किसान भाइयों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रूपये करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अनेक कृषक कल्याण के लिए निर्णय लिए गए।

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला, लूणी मंडल अध्यक्ष राकेश बिश्नोई सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

स्वर्णकार समाज का भाजपा कोर वोटर होने का दावा, चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का किया उल्लेख

जोधपुर में बड़े अधिवेशन की योजना पर हुई चर्चा, प्रदेशाध्यक्ष ने दी सकारात्मक आश्वासन

जोधपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिगण ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। इस बैठक में समाज के प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र सोनी, मोहन सोनी डावर और अन्य सदस्यों ने राठौड़ के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज भाजपा का कोर वोटर है और हमेशा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाता है।

स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि चाहे वह पंचायती चुनाव हो, नगर निकाय चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, हर बार समाज के सदस्य भाजपा के पक्ष में मतदान करने में आगे रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सदस्यों ने हमेशा कार्यकर्ताओं की पहली पंक्ति में रहकर भाजपा को मजबूत किया है।

हालांकि, समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी चिंता जताई कि चुनाव जीतने के बाद किसी भी स्वर्णकार समाज के व्यक्ति को संगठन या सरकार में कोई स्थान नहीं दिया जाता है। इससे समाज के लोग खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं।

इस मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधियों ने आगामी समय में जोधपुर में समाज के बड़े अधिवेशन की योजना पर भी चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने समाज की सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा परिवार स्वर्णकार समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी से भड़की भाजपा, जालोरी गेट पर हुआ प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा

जोधपुरशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता द्वारा बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रदर्शन 31 अगस्त 2025 की शाम 5:30 बजे जालोरी गेट पर आयोजित किया गया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सांसद राजेन्द्र गहलोत और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा के जोधपुर संभाग के मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी अशोभनीय और अपमानजनक थी और इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता के बयान के विरुद्ध पार्टी की नाराजगी और विरोध को दर्शाता है।  पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, संजीवनी मामले में नाम घसीटने पर जताई नाराजगी, कहा-उच्च न्यायालय ने मुझे दोषमुक्त माना

शेखावत बोले-जोधपुरवासियों के स्नेह से गहलोत की राजनीति पर खड़ा हो गया प्रश्नचिह्न, पीड़ितों की वेदना का उपयोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए न करें

जोधपुरकेंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत अपने पुत्र का राजनीतिक करियर बनाने के लिए संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी प्रकरण में मेरा नाम घसीटकर मुझे कलंकित करने के प्रयास में बुरी तरह असफल रहे हैं। उच्च न्यायालय ने भी मुझे दोषमुक्त माना है। गहलोत जी स्वयं भली-भांति जानते थे कि मैं निर्दोष हूं।

अशोक गहलोत के बयानों पर शेखावत ने कहा, “मुझे बदनाम करने से तुम्हारा काम बनता है, तो चलो एक अहसान और सही”। उन्होंने कहा कि मैं अशोक गहलोत से आग्रह करता हूं कि वे संजीवनी प्रकरण के पीड़ितों की वेदना का उपयोग अपने राजनीतिक स्वार्थ और पुत्र की देवतुल्य जनता द्वारा रचित पराजय की खीझ निकालने के लिए न करें।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत पर तंज कसा कि भाजपा की प्रचंड विजय के चलते अपने ही दल में अप्रासंगिक हो जाने के कारण यदि मेरे नाम की माला जलाने से आपका अपनी पार्टी में कुछ भला हो जाए तो इसे भी मैं अपना उन पर एक और अहसान ही मानूंगा।

शेखावत ने कहा कि मेरा एकमात्र ‘दोष’ यह है कि मेरे परिश्रम और जोधपुरवासियों के मुझसे अपार स्नेह से न केवल उनके पुत्र, बल्कि स्वयं उनकी राजनीति पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

ज्ञात रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत पर उनकी सरकार गिराने, पार्टी में पैसे बाटने आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके सपूत भी है, हालांकि उन्होंने इसे विफल कर दिया।

उक्त बयान के प्रतिउत्तर में शेखावत ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- मुझे बदनाम करने से तुम्हारा काम बनता है तो चलो एक अहसान और सही।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्षों ने घोषित की मंडल कार्यकारिणी, सूरसागर विधानसभा के सभी चारों मंडलों की कार्यकरिणी घोषित

सूरसागर, प्रतापनगर, मसूरिया व चौपासनी मंडल में हुई नियुक्तियाँ, पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा

जोधपुरभारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी प्रमोद सामर एवं जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल की अनुशंषा पर सूरसागर विधानसभा के सभी चारों मण्डल अध्यक्षों ने अपने मण्डल की मण्डल कार्यकारिणी घोषित की। 

सूरसागर मण्डल कार्यकारिणी:

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि सूरसागर विधानसभा के सूरसागर मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटी ने मण्डल कार्यकारिणी में मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर दीपिका सोनी, काशीराम भाटी, रामनिवास पटेल, कुशुमलता देवड़ा, विजय सिंह गौड़, शेखर जैन को नियुक्त किया गया। मण्डल महामंत्री के पद पर डा. शिवदत्त व्यास, धीरेन्द्र कुमार सोलंकी को नियुक्त किया गया। मण्डल मंत्री के पद पर विकास रागवानी, लक्ष्मणराम सोलंकी, गौरव राठी, उषा भट्ट, संगीता बोहरा, जमाना मेघवंशी को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व नेनसुख प्रजापत को सौपा गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जसवंत सिंह सोलंकी सोशल मीडिया के पद पर डिगम्बर सिंह, कार्यालय मंत्री का दायित्व आनन्द दवे, आईटी विभाग का दायित्व अरुण डांगी एवं मण्डल प्रवक्ता के पद पर दिलिप आचार्य को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मण्डल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील कुमार सोनी, गोपाराम विश्नोई, जितेन्द्र सांखला, घेवर भाटी, सुनिल बारासा, राजेंद्र प्रसाद खिँची, निर्मला मेवाड़ा, अचल सिंह पंवार, चौनाराम लेखावत, कान सिंह देवत, धर्मेन्द्र सक्सेना, रवि कुमार दवे, महेन्द्र कडेला, ललीता देवी सांखला, तारा मेघवाल, रेखा पंवार, अर्चना दवे, शगुन ब्यास, अमित रांकावत, नीलम सोनी, भावना भाटी, विवेक बोड़ा, वसंती दवे, मिथलेश डांगी, धर्मेन्द्र राव, शेलेन्द्र सोनी, सीता भाटी, हिराभाई वाल्मीकि, ज्योति भाटी, राजेन्द्र परिहार, राहुल पुरोहित, अशोक सिंह सांखला, राजीव नाथ, लक्ष्मीधर व्यास, समन्दर कँवर, लीना पंवार, सुनील पुरोहित, संतोष परिहार, सुनीता देवी भील, सुखराम जावा को नियुक्त किया गया।

प्रतापनगर मण्डल कार्यकारिणी:

इसी प्रकार सूरसागर विधानसभा के प्रताप मण्डल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव ने मण्डल कार्यकारिणी में मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर रमेश डाबी, महेश दाधीच, सूरजीत सिंह राजपुरोहित, विनोद सोंलकी, प्रदीप प्रजापत, मुकेश गौड़ को नियुक्त किया गया। मण्डल महामंत्री के पद पर जगदीश परिहार, ओम प्रकाश मेवाडा को नियुक्त किया गया। मण्डल मंत्री के पद पर मधु चन्दानी, रघुनाथ भील, गुडडी देवी भील, गीता आसेरी, उर्वशी चौहान, शौभा परिहार, को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व चन्दसिंह सिसोदिया को सौपा गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी किशोर पंवार सोशल मीडिया के पद पर धनराज चितारा, कार्यालय मंत्री का दायित्व ललीत दैया, आईटी विभाग का दायित्व राहुल कण्डारा एवं मण्डल प्रवक्ता के पद पर नरेन्द छगाणी को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मण्डल कार्य कारिणी सदस्य के रूप में विरेन्द्र वैष्णव, राकेश बिस्सा, विजय सरगरा, सीमा आसेरी, बाबूलाल प्रजापत, मांगीलाल खींची, धनराज चीतारा, रेणू, ताहीर गोरी, जुगलकिशोर, अभिषेक सोढा, मेहरूनिशा सिलावट, शेख गिरी, अमरलाल बड़ेला, पूजा गौड़, विजय लक्ष्मी, किरण, सुनिल तेजी, शिव प्रकाश सोनी, अशोक आसेरी, किरण मेघवाल, विजय लक्ष्मी, बाबुलाल प्रजापत, सुरेश दैया, महिमा मेवाडा, प्रवीण आचार्य, संजय, रजनीश सैनी, संतोष ओड़, विठलेश व्यास, राजेन्द्र सिंह बूडसू, जयसिंह चौहान, विक्रम कण्डारा, पुखराज खेडी, प्रभा वैद्य, पुष्पा देवी जैन, मंजु मेवाड़ा, सुनिता आचार्य, उषा सोनगरा, अंजु कंवर सिसोदिया को नियुक्त किया गया।

मसूरिया मण्डल कार्यकारिणी:

इसी प्रकार सूरसागर विधानसभा के मसूरिया मण्डल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल ने मण्डल कार्यकारिणी में मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर नथमल सुथार, अनिल धूत, कन्हैयालाल पारीक, रामचन्द मंगल, सोनु मनावत, नेमीचंद गुजराती को नियुक्त किया गया। मण्डल महामंत्री के पद पर धनराज सोलंकी, रमेश प्रजापत को नियुक्त किया गया। मण्डल मंत्री के पद पर भुवनेश सोलंकी (मुकेश), जयराम सुथार, रमेश पंवार प्रियंका बाहेती, मोनिका बागरी, दिपिका परिहार को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व नवीन कुमार सोनी को सौपा गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भारती सोलंकी सोशल मीडिया के पद पर नारायण मेघवाल, कार्यालय मंत्री का दायित्व राजदेव यादव, आईटी विभाग का दायित्व तरूण पारीक एवं मण्डल प्रवक्ता के पद पर मेगसिंह गहलोत को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मण्डल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रेमलता गौड़, दुर्गा मेघवाल, गणेशी देवी, सुमन सुथार, बाबु खान, पुष्पेन्द्र सिंह, कमल भाटी, राकेश परिहार, पार्वती प्रजापत, संगीता सैन, मंजु भाटी, श्यामा देवी, नारायण दातार, तगाराम पटेल, जयंिसंह गहलोत, कानाराम गवारिया, राकेश घाटीवाला, देवाराम जटिया, जगदीश गवारिया, हरीश गांधी, घनश्याम मुथा, अनिल भील, महेश पन्नू, सुशीला वर्गी, सन्जु सोलंकी, जमना देवी बंजारा, विमला गहलोत, लक्ष्मी धाणदिया, उषा सोतवाल, अनिल गटाणी, पुखराज प्रजापत, देवीलाल सुथार, पुष्पा घाटीवाल, नरेश चांगरिया, ओमप्रकाश गिरी, गंगाराम भील, शैतान सैन, उषा सोतवाल, प्रेमलता गौड़, दुर्गा मेघवाल, को नियुक्त किया गया।

चौपासनी मण्डल कार्यकारिणी:

इसी प्रकार सूरसागर विधानसभा के चौपासनी मण्डल अध्यक्ष हेमंत जानयानी ने मण्डल कार्यकारिणी में मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर सुरज सुथार, सुशीला मकवाना, मोहित केसवानी, योगेश सुड्डा, जुगल सांखला, राकेश भुतड़ा को नियुक्त किया गया। मण्डल महामंत्री के पद पर मंगलाराम मेघवाल, झुमर पालीवाल को नियुक्त किया गया। मण्डल मंत्री के पद पर गोपाल सिंह राजपुरोहित, सुनिता सोनगरा, राजेन्द्र कुमार शर्मा इडवा, विजय लक्ष्मी श्रीमाली, माया मंगलानी, प्रियांशु सांखला को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व अरूणा मांगलिया को सौपा गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अजय सैन सोशल मीडिया के पद पर अनिश सोलंकी, कार्यालय मंत्री का दायित्व उमेश पुरेाहित, आईटी विभाग का दायित्व विजय उपाध्याय एवं मण्डल प्रवक्ता के पद पर परसराम तिवाड़ी को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मण्डल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुमित पंवार, मनोज थानवी, माणकलाल प्रजापत, रेखा पंवार, हिमांशी शर्मा, राजेन्द्र कुमार चाडी, भानू सत्यानी, अचलाराम सैन, प्रेरणा त्रिवेदी, अर्जुन बारूपाल, संजय विश्नोई, कप्तान सिंह भाटी, कैलाश सोलंकी, विजय उपाध्याय, ललिता सुखनानी, नरेश सैन, मुन्नी जांगिड़, प्रदीप गोयल, राजेश सैन, शैलेश सत्यानी, शेरसिंह सेवकी, अनिल राजपुरोहित, वैभव राजपुरोहित, जगदीश तंवर, दिपेश सोलंकी, ललित के शर्मा, गुलाब सुखानी, दीपक सैन, दुर्गाराम गुर्जर, मोहनलाल सोनी, पायल जानयानी, अल्का तेजी, सीमा शर्मा, सुनिता सेवानी, लक्ष्मी पंजाबी, भारती रंगवानी, हेमलता सांखला, बसंती देवी, पानीदेवी, सुमन तेजी को नियुक्त किया गया।