Articles by "Operation Sindoor"
Operation Sindoor लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सोशल मीडिया पर देश विरोधी विचारों को लेकर जताई गंभीर चिंता, इज़राइल जैसा मजबूत बनने की वकालत

पाकिस्तान की हरकतों पर दिया कड़ा जवाब, सिख समुदाय से खालिस्तान विरोध में खुलकर आने का आह्वान

जोधपुरऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा का जोरदार बयान सामने आया है। आज सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा, बढ़ते आतंकवाद के खतरे, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

एमएस बिट्टा के मुख्य विचार:

* आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा: बिट्टा ने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा से आतंकवाद का डटकर मुकाबला करता आया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भारत बनाना हमारी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "हमें ऐसा मज़बूत भारत बनाना है कि दुश्मन सोच भी न सके, और इसके लिए हमें इज़राइल जैसा मज़बूत बनना होगा।" उन्होंने पाकिस्तान की नापाक हरकतों की निंदा करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद पूरी दुनिया भारत के साथ है और भारत ने हमेशा अपनी ताकत से दुश्मनों का मुकाबला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा, "हमने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया है।"

* सोशल मीडिया का दुरुपयोग: बिट्टा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देश विरोधी विचारों को बढ़ावा देने वालों पर चिंता जताई। उन्होंने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब में कई ऐसे लोग हैं जो देश विरोधी विचार फैला रहे हैं और इसे रोका जाना चाहिए।

* खालिस्तान समर्थक: बिट्टा ने खालिस्तान समर्थकों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सिख समुदाय को खुलकर खालिस्तान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने गुरपतवंत सिंह पन्नू को ISI का एजेंट बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जवाब देना ज़रूरी है और इस पर चुप रहना भी एक अपराध है। उन्होंने कहा कि वह पहले भारतीय हैं, फिर सिख और भारत माँ पर मुसीबत आने पर लड़ाई किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की होनी चाहिए।

* रक्षा क्षमता: बिट्टा ने कहा कि एस-400 (सुदर्शन चक्र) जैसे अत्याधुनिक हथियारों से हमारी रक्षा क्षमता बढ़ी है, लेकिन सीमा पर खतरा बना रहने पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

एम.एस. बिट्टा के बयान से देश की सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने की रणनीति पर ज़रूर विचार करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया है। उनके द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग और खालिस्तान समर्थकों पर चिंता व्यक्त करना देश के लिए गंभीर चेतावनी है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

'ऑपरेशन सिंदूर' में बीएसएफ की भूमिका पर प्रेस वार्ता, महानिरीक्षक एम. एल. गर्ग ने दी जानकारी

राजस्थान फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल ने जोधपुर में आयोजित की प्रेस वार्ता, ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के योगदान पर डाला प्रकाश

एम. एल. गर्ग ने बताया - बीएसएफ ने भारतीय सेना और वायु सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान के ड्रोन गतिविधियों को किया विफल, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया जैसलमेर का दौरा, बीएसएफ जवानों को किया सम्मानित

जैसलमेर बॉर्डर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए BSF के सहायक कमांडेंट पी.के. मिश्रा और अन्य जवानों को मिला 'कमेंडेशन डिस्क' सम्मान

जोधपुरराजस्थान फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज फ्रटियर मुख्यालय, जोधपुर में 'ऑपरेशन सिंदूर' में दिये गये योगदान पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। एम. एल. गर्ग, महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर ने मीडिया को ऑपरेशन सिंदूर में सीमा सुरक्षा बल की परिचालन क्षमता, खुफिया समन्वय और बल के जवानों के अदम्य साहस के बारे में जानकारी दी।

महानिरीक्षक ने 23 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहल गाम क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले के बारे में बताते हुए कहा कि यह पड़ोसी देश द्वारा की गई एक कायराना हरकत थी। इसके जवाब में भारत सरकार द्वारा 7/8 मई, 2025 की मध्यरात्रि को "ऑपरेशन सिंदूर" लॉन्च किया गया, जिसमें बीएसएफ ने भी अपना बखूबी योगदान निभाया।

पहलगाम नरसंहार के बाद, महानिदेशक सीमा सुरक्षा ने पश्चिमी सीमा पर संभावित खतरे का आकलन किया और बीएसएफ को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए निर्देशित किया। महा निदेशक ने बीकानेर सेक्टर का दौरा किया और सीमा पर जवानों के बीच जाकर हालात की जानकारी ली। सभी सेक्टरों एवं वाहिनीयों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में उच्चतम स्तर की तैयारी, प्रतिक्रिया के लिए बल की ऑपरेशनल डयूटियों के लिए सतर्कता तथा मुस्तैदी का जायजा लिया। साथ ही बीएसएफ के खुफिया तंत्र को और मजबूत कर भारतीय सेना एवं एयर फोर्स के साथ समन्वय स्थापित कर ऑपरेशनल सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।

एम. एल. गर्ग ने बताया कि "ऑपरेशन सिंदूर" के दौरान पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में लगातार ड्रोन गतिविधियाँ की गई। हमारी एयरस्पेस की सुरक्षा को चुनौती देने के प्रयासों को बीएसएफ ने भारतीय सेना व एयर फोर्स के साथ मिलकर तत्परता से विफल किया। बीएसएफ ने भारतीय सेना, वायु सेना व राजस्थान पुलिस के साथ अद्वितीय समन्वय और तालमेल बनाए रखा।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया। महिला प्रहरियों ने 24x7 सीमा पर तैनात रहकर बेहतरीन कार्य किया। बीएसएफ द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे रणनीतिक अभियानों को लेकर पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर झूठा और भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा था। इन झूठे प्रचारों का मुकाबला करने के लिए बीएसएफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से सत्य और तथ्य आधारित जानकारी साझा करना शुरू किया।

एम.एल. गर्ग ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान को पराजित करने में बीएसएफ की निर्णायक भूमिका रही है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बीएसएफ को 'प्रथम रक्षा पंक्ति की उपाधि दी थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' में बीएसएफ ने फिर से उसी सम्मान और गरिमा को प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में विशेष रूप से बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों की सतर्कता और तत्परता का उल्लेख किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी बीएसएफ की सराहना की है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में जैसलमेर में अग्रिम सीमा चौकियों का दौरा किया। इस आधिकारिक दौरे के दौरान जैसलमेर बॉर्डर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएसएफ के सहायक कमांडेंट पी.के. मिश्रा व अन्य जवानों को को 'कमेंडेशन डिस्क' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीएसएफ की उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक है।

एम.एल. गर्ग, महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीएसएफ देश की 'प्रथम रक्षा पंक्ति है तथा हम हर चुनौती को दुश्मन की आंखों में झाकते हुये स्वीकार करते है और सीमाओं पर चौकस रहते हैं। यह हमारा पवित्र कर्तव्य है कि हम अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दें। "भारत की सरहद को कोई छू नहीं सकता क्योंकि इसकी निगहबान है हम सब की ऑखें।"

उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों का राजस्थान फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर में दिये गये योगदान व राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रेस वार्ता में उपस्थित होने पर शुक्रिया अदा किया गया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

प्रांत महिला समन्वय की रैली में बालिकाओं ने निभाए वीरांगनाओं के किरदार, मातृशक्ति ने दिखाया देशप्रेम का जज्बा

आँधी-बारिश के बावजूद जोश में कमी नहीं, केसरिया साफे और तिरंगे के साथ गूंजा "भारत माता की जय"

जोधपुर शहर में शनिवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रांत महिला समन्वय के तत्वावधान में आयोजित शौर्य वाहन रैली ने देशभक्ति और वीरता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इस भव्य रैली में, हमारे वीर रक्षा बलों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को अद्भुत तरीके से प्रदर्शित किया गया।
रैली में बालिकाओं ने अपनी अभिनय प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। ध्याना सोनी, कीर्ति सोनी और तानी अग्रवाल ने देश की वीरांगनाओं की भूमिका निभाते हुए वियोमिका सिंह और कैप्टन साफिया कुरैशी जैसे वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। ऋतू बोराना ने भारत माता का भावपूर्ण किरदार निभाकर सभी को भावुक कर दिया। आगे-आगे जीप पर सवार ये बालिकाएँ और उनके पीछे बुलेट पर सवार अन्य बालिकाएँ रैली की शान बढ़ा रही थीं।
इस रैली की खास बात थी मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी।  कई माताएँ और बहनें स्कूटर पर सवार होकर "भारत माता की जय" के गूँजते नारों के साथ रैली में शामिल हुईं। उन्होंने अपने वीर सैनिकों के प्रति अपना अगाध सम्मान और देशप्रेम का परिचय दिया। बारिश और आँधी-तूफान के बावजूद, उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सभी महिलाओं ने सिर पर केसरिया साफ़े बांधे और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों से आसमान गूँजा दिया।

जोधपुर विभाग संयोजिका धनपुर्ण गहलोत ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अपनी वीर सेना के प्रति  अपना अटूट सम्मान प्रकट किया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में खांडा फलसा मंडल ने निकाली शानदार तिरंगा यात्रा, सैनिकों के सम्मान में अभूतपूर्व उत्साह

जिलाध्यक्ष से लेकर पार्षदों तक ने लिया तिरंगे यात्रा में भाग

जोधपुरशहर विधानसभा क्षेत्र के खांडा फलसा मंडल द्वारा देश के वीर जवानों और ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा को जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री मनीष पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष गीता भाटी, तिरंगा रैली जिला संयोजक वरुण धानदीया, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र छंगानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन, पार्षद सुरेश जोशी, धीरज चौहान, राजेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री आलोक चोरडीया, धनराज बोराना, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पुरोहित, मंडल रैली संयोजक हितेश गौड़, सह संयोजक रितिक चौहान, जयंत मंडोरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलका पुरोहित, मंडल मंत्री राधा पुरोहित, मंगल परिहार,  मंडल पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक सहित राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में उत्साह का वातावरण देखते ही बन रहा था।  प्रत्येक प्रतिभागी के चेहरे पर देशभक्ति का जज्बा साफ झलक रहा था। यह यात्रा सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का एक शानदार तरीका था।
तिरंगा यात्रा (वीडियो)
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

शास्त्री नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और शहर विधायक अतुल भंसाली ने किया सम्मानित

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पदाधिकारी और राष्ट्रभक्तों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

जोधपुर शास्त्री नगर मंडल, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र की ओर से आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  यह यात्रा सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और #OperationSindoor (ऑपरेशन सिंदूर) की सफलता का जश्न मनाने के लिए निकाली गई।

मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर विधायक अतुल भंसाली ने तिरंगा रैली के समापन समारोह में धन्यवाद दिया।

इस तिरंगा रैली में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, पार्षद रेवत सिंह इंदा, रमेश प्रजापत डॉ रविंद्र परिहार, भागीरथ भादू,  दयाराम भाटी, मीनाक्षी कोठारी, सावित्री गुर्जर, पूजा राठी,  मंडल महामंत्री घनश्याम दास वैष्णव, शैतान सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष कैलाश परिहार, संदीप नेगी, सुरेश गुर्जर, चंद्रेश राज लोढा, रमेश परिहार, उर्मिला भाटी, मोहन नायक, विक्रम सिंह चौहान, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में राष्ट्र भक्तों ने भाग लिया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सैनिकों के साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए कहा, "हर जवान के पीछे 140 करोड़ देशवासियों की ताकत"

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जोधपुरभारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की शानदार सफलता और मातृभूमि के वीर जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम के सम्मान में आज सूर्यनगरी जोधपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जालोरी गेट से शुरू हुई, जहाँ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसका शुभारंभ किया।

शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात हर जवान के पीछे 140 करोड़ देशवासियों की अटूट ताकत और समर्थन है। उन्होंने कहा, "देश के सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब दिया है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए, उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, जिससे विश्व पटल पर भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराकर आतंकवाद को पोषित करने वाली शक्तियों की कमर तोड़ दी गई है।"

तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया, भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंज उठा।  राष्ट्रप्रेमियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने इस यात्रा के माध्यम से वीर सैनिकों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में शामिल हुए, जिनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात दक्षिण के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, उप महापौर किशन लड्ढा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, जिला पदाधिकारी, और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल थे।  

इस भव्य यात्रा ने जोधपुर शहर को गौरवान्वित किया और देशभक्ति का एक अद्भुत नजारा पेश किया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को सम्मानित करने के लिए निकाली गई विशाल तिरंगा रैली में युवाओं ने दिखाई देशभक्ति

हजारों नागरिकों के साथ स्काउट्स और गाइड्स ने किया सेना के साथ एकात्मता का प्रदर्शन

जोधपुर। शहर में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम और बहादुरी को सम्मानित करने के उद्देश्य से निकाली गई थी। इस विशाल तिरंगा रैली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के रोवर्स और रेंजर्स ने डॉ. एस. एल. नामा के समन्वय और जिला सचिव डॉ. बी. एल. जाखड़ के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हजारों नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्काउट्स और गाइड्स के युवा कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने सेना के साथ अपनी एकात्मता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्पष्ट रूप से दिखाया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ स्काउट गाइड से जिला प्रधान हनुमान सिंह खांगटा, अंतर्राष्ट्रीय रेंजर कृष्णा राजपुरोहित, रोवर गणपत कुमावत, कुश और किशन गहलोत ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

तिरंगा यात्रा "भारत माँ की जयकारों" के साथ आगे बढ़ती हुई अंत में घंटाघर पर राष्ट्रीय चिंतन सभा में परिवर्तित हो गई। जिला सचिव डॉ. बी. एल. जाखड़ ने बताया कि स्काउट्स और गाइड्स के अलावा एनसीसी के कैडेट्स ने भी इस रैली में सक्रिय भागीदारी की। यह यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण थी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

18 मई को जालोरी गेट से शुरू होगी तिरंगा यात्रा, भीतरी शहर में झांकियों के साथ निकलेगी यात्रा

भाजपा ने तिरंगा यात्रा के रूट को लेकर बनाई रणनीति, बड़ी संख्या में आमजन के सहभागिता को लेकर चर्चा

जोधपुरभारतीय जनता पार्टी केन्द्र नेतृत्व द्वारा "तिरंगा यात्रा" राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर जिला में तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है।

भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में शास्त्री जोधपुर इण्डस्ट्रीज ऐसोसिएशन हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य वक्ता व प्रदेश मंत्री डा. मिथलेश गौतम, जोधपुर संभाग के कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र बोराणा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, उपमहापौर किशन लड्डा, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत,  पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा इन्द्रा राजपुरोहित ने भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित करते हुए बैठक को प्रारम्भ किया।

बैठक में तिरंगा यात्रा के रूट को लेकर चर्चा की गई और बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनायी गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने किया एवं धन्यवाद उप महापौर किशन लड्डा ने किया।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में दिनांक 18 मई को सायं 4.15 बजे जालोरी गेट चौराहा से तिरंगा यात्रा आरम्भ करते हुए भीतरी शहर में बालवाडी स्कूल, खाण्डाफलसा, आडाबाजार होते हुए सर्राफा बाजार से होते हुए तिपोलिया बाजार से निकलते हुए घण्टाघर नईसड़क पर समापन होगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति झाकियां भी निकाली जायेगी। बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल,  मोर्चा, जनप्रतिनिधि, पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, 
फलोदी और रामदेवरा की यात्रा पर निकले

पाकिस्तान को पानी या खून का विकल्प दिया: PM मोदी का संदेश

जोधपुरभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज जयपुर से जोधपुर पहुँचे जहाँ राईकाबाग रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के साथ पहुँचे राठौड़ का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र बोराणा, जगदीश धानदिया और देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जोधपुर से कुछ देर बाद मदन राठौड़ फलोदी के लिए रवाना हो गए जहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद उनका रामदेवरा जाने का कार्यक्रम था, जहाँ उन्होंने बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राठौड़ रात्रि विश्राम के लिए जैसलमेर गए।

मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को प्रश्रय देने और निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाना ज़रूरी था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद पाकिस्तान घबरा गया और बातचीत की गुहार लगाई। हालाँकि, सीज़फ़ायर के बाद भी पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसका भी उचित जवाब दिया गया। राठौड़ ने बताया कि अब नेता सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "पानी बहेगा या खून बहेगा" वाले बयान पर राठौड़ ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को पानी की आपूर्ति रोककर एक स्पष्ट संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए यह जीवन रेखा है और अगर वह खून बहाना चाहता है तो पानी नहीं मिलेगा।

कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर राजनीति करने पर राठौड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सेना पर गर्व करना चाहिए और इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सामान्य स्थिति बहाल, नागरिकों से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील

जोधपुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल द्वारा जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा दिया गया है। अब सभी नागरिक सामान्य रूप से अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूर्ववत जारी रख सकते हैं।

अग्रवाल ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य को देखते हुए आमजन से अपील की है कि सामान्य स्थिति के बावजूद सभी नागरिक जहाँ तक संभव हो, अपने घरों में रहें एवं सुरक्षित रहें। उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के इस सामूहिक प्रयास में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

ब्लैकआउट की सूचना

जिला कलक्टर एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक श्री गौरव अग्रवाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि आज दिनांक 10 मई को रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।

इस अवधि में सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे रात्रि में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें एवं प्रकाश का उपयोग न्यूनतम करें। यह कदम आपकी सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा अभ्यास के अंतर्गत उठाया गया है।

आपका सहयोग प्रशासन के लिए अत्यंत मूल्यवान है।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने ऑपरेशन सिंदूर की की प्रशंसा, मनाया जश्न

आतिशबाजी और देशभक्ति नारों से सेना का किया आभार व्यक्त

जोधपुरपहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर ने जोरदार सराहना की है।  जोधपुर के हेरिटेज उच्च न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया और आतिशबाजी की। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल है। भारत माता की जयकारों और देशभक्ति नारों के साथ अधिवक्ताओं ने सेना का आभार प्रकट किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष, रतनाराम ठोलिया ने बताया कि इस एयर स्ट्राइक से आतंकवादियों का सफलतापूर्वक खात्मा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता के मुद्दे पर सम्पूर्ण अधिवक्ता समुदाय सरकार और सेना के साथ दृढ़ता से खड़ा है। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं को मिठाई बांटकर मुंह मीठा करवाया गया। अधिवक्ताओं ने सेना की इस कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि पहलगाम में भारतीय सैलानियों की निर्मम हत्या करने वाले पाक आतंकवादियों, उन्हें प्रशिक्षण देने वाले पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और आतंकियों के लांचिंग पैड को निशाना बनाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और पहलगाम हमले का बदला लिया है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया के अलावा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।