Articles by "Congress"
Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने SMS अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड पर परिजनों से की मुलाकात, सरकार की संवेदनशीलता पर उठाए सवाल

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक आयोग की मांग

जयपुर/जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर के SMS अस्पताल पहुंचकर ट्रॉमा सेंटर में हुए अग्निकांड की जानकारी ली। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हिम्मत बंधाई। यह हादसा बड़ा दुखद और चिंताजनक रहा है, जिसका गहलोत ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

गहलोत ने परिजनों से बातचीत के दौरान कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि इन दुखी परिवारों में राज्य सरकार द्वारा किए गए व्यवहार के प्रति रोष है। उन्होंने बताया कि जबसे यह घटना हुई है, किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने प्रभावित परिजनों से बात नहीं की है।

इस मौके पर गहलोत ने कहा, "राज्य सरकार को चाहिए कि वह संवेदनशीलता दिखाए और अविलंब परिजनों से बात करे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले में आगे आकर पीड़ित परिवारों को संतुष्ट करना चाहिए।"

गहलोत ने न्याय की मांग उठाते हुए कहा कि इस घटना की सही जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन होना चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और ऐसे दुखद हादसे भविष्य में न हों।

गहलोत की यह पहल राज्य सरकार को एक सचेत संदेश देती है कि संवेदनशीलता के बिना प्रशासनिक कार्रवाई और प्रतिक्रिया अधूरी होती है। आगे देखते हैं कि क्या सरकार इस मामले में गहलोत की सलाह मानते हुए उचित कदम उठाएगी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी से भड़की भाजपा, जालोरी गेट पर हुआ प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा

जोधपुरशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता द्वारा बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रदर्शन 31 अगस्त 2025 की शाम 5:30 बजे जालोरी गेट पर आयोजित किया गया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सांसद राजेन्द्र गहलोत और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा के जोधपुर संभाग के मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी अशोभनीय और अपमानजनक थी और इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता के बयान के विरुद्ध पार्टी की नाराजगी और विरोध को दर्शाता है।  पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर ने पर्यावरण सुधार के संकल्प के साथ की शुरुआत, धरती का तापमान बढ़ने पर जताई चिंता

फलदार और औषधीय पौधों का रोपण, पूर्व राज्यमंत्री और महापौर सहित कई नेता रहे मौजूद

जोधपुरशहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर ने "हरियाली है धरती का श्रृंगार" के संकल्प के साथ स्टेडियम मण्डल अध्यक्ष नवाब ख़ान के नेतृत्व में आज उम्मेद उद्यान में वृक्षारोपण किया।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम ख़ान ने कहा कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है और इससे मानवता को बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि इससे मुकाबला सिर्फ हरियाली में बढ़ोतरी करके ही किया जा सकता है। वृक्षारोपण के तहत फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर कुन्ती परिहार, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पीसीसी सदस्य मजीद गौरी, प्रवक्ता एम एन राय, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल हाथवाल, महासचिव धनपत गुर्जर, इश्तियाक अली राजू, सचिव रिजवान राजा, पार्षद इरफ़ान बैली, मण्डल अध्यक्ष हिमांशु श्रीमाली, मण्डल अध्यक्ष अकरम उमर, मो जरीफ, पुखराज दिवाराया, शेर मोहम्मद, रेवंत सिंह, शाकिर शेरनी, अज़ीज़ ख़ान, ज़ाहिद रहमानी, मंज़ूर जिलानी, अजहरुद्दीन, जगदीश चौहान, राहुल कंडारा, समीर बेलिम, नसीर भाटी, पारो बानो, प्रेम जोशी एव अली ख़ान उपस्थित रहे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार के फैसले के खिलाफ जताया विरोध

"तानाशाही फैसला वापस लो" युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सरकार पर हमला, जनहित के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखने का ऐलान

जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस ने आज सोमवार, 14 जुलाई 2025 को स्मार्ट बिजली मीटर बंद करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन जोधपुर डिस्कॉम के ठेकाकर्मियों द्वारा जनता के भारी विरोध के बावजूद लगातार लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ था।

जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान, जब जिलाध्यक्ष कच्छवाहा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, तो पुलिस द्वारा लगाई गई बेरिकेडिंग को हटाने के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर राजस्थान की जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना चाहिए। कच्छवाहा ने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस किसानों व आमजन के जनहित के मुद्दों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी और सरकार जब तक यह तानाशाही फैसला वापस नहीं लेती, तब तक जोधपुर युवा कांग्रेस इसका विरोध जारी रखेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, हेमंत शर्मा, लियाकत अली रंगरेज, ओमकर वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, संजीवनी मामले में नाम घसीटने पर जताई नाराजगी, कहा-उच्च न्यायालय ने मुझे दोषमुक्त माना

शेखावत बोले-जोधपुरवासियों के स्नेह से गहलोत की राजनीति पर खड़ा हो गया प्रश्नचिह्न, पीड़ितों की वेदना का उपयोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए न करें

जोधपुरकेंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत अपने पुत्र का राजनीतिक करियर बनाने के लिए संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी प्रकरण में मेरा नाम घसीटकर मुझे कलंकित करने के प्रयास में बुरी तरह असफल रहे हैं। उच्च न्यायालय ने भी मुझे दोषमुक्त माना है। गहलोत जी स्वयं भली-भांति जानते थे कि मैं निर्दोष हूं।

अशोक गहलोत के बयानों पर शेखावत ने कहा, “मुझे बदनाम करने से तुम्हारा काम बनता है, तो चलो एक अहसान और सही”। उन्होंने कहा कि मैं अशोक गहलोत से आग्रह करता हूं कि वे संजीवनी प्रकरण के पीड़ितों की वेदना का उपयोग अपने राजनीतिक स्वार्थ और पुत्र की देवतुल्य जनता द्वारा रचित पराजय की खीझ निकालने के लिए न करें।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत पर तंज कसा कि भाजपा की प्रचंड विजय के चलते अपने ही दल में अप्रासंगिक हो जाने के कारण यदि मेरे नाम की माला जलाने से आपका अपनी पार्टी में कुछ भला हो जाए तो इसे भी मैं अपना उन पर एक और अहसान ही मानूंगा।

शेखावत ने कहा कि मेरा एकमात्र ‘दोष’ यह है कि मेरे परिश्रम और जोधपुरवासियों के मुझसे अपार स्नेह से न केवल उनके पुत्र, बल्कि स्वयं उनकी राजनीति पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

ज्ञात रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत पर उनकी सरकार गिराने, पार्टी में पैसे बाटने आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके सपूत भी है, हालांकि उन्होंने इसे विफल कर दिया।

उक्त बयान के प्रतिउत्तर में शेखावत ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- मुझे बदनाम करने से तुम्हारा काम बनता है तो चलो एक अहसान और सही।