वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, आरोपी भीलवाड़ा पुलिस को सौंपा गया
राकेश जाट जाजीवाल खिचियान का रहने वाला, पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार
जोधपुर। पुलिस थाना बनाड़ टीम द्वारा 10,000 हजार रूपये के ईनामी अपराधी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 05 साल से फरार था।
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एरिया डोमिनेशन का विशेष अभियान चलाये जाने के प्रदत्त निर्देशों की पालना में पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में विरेन्द्र सिह राठौड, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व नगेन्द्र आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त वृत मण्डोर के सुपरविजन में गंगाराम के नेतृत्व में थाना हाजा की एक विशेष टीम गठित की गई।
उक्त टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाड़ा द्वारा पुलिस थाना रायला के प्रकरण संख्या 91/2020 धारा 08/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में पिछले 05 साल से फरार 10,000 हजार रूपये के ईनामी अपराधी राकेश पुत्र खेताराम जाट निवासी जाजीवाल खिचियान पुलिस थाना बनाड़ जोधपुर पूर्व को दस्तयाब कर जॉचकर्ता पुलिस थाना रायला जिला भीलवाडा को सूचित किया गया।
राकेश पुत्र खेताराम जाति जाट निवासी जाजीवाल खिचियान पुलिस थाना बनाड़ जोधपुर पूर्व।
पुलिस टीम:
1. गंगाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बनाड़
2. त्रिलोकदान उ.नि.
3. बींजाराम सउनि
4. बिरमाराम कानि.
5. मोनिल जाखड़ कानि.
6. प्रेमाराम कानि.
Post A Comment:
0 comments: