लुणी थाना क्षेत्र के सज़ाड़ा गांव का रहने वाला पवन सुथार कार छोड़कर फरार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी, पुलिस टीम ने की कड़ी कार्रवाई, तस्कर की तलाश जारी
जोधपुर। पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी के द्वारा एरिया डोमिनेशन के तहत अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने 43 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 45 हजार रूपये है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है।
पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम, विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनील के. पंवार, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा, आन्नदसिह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई।
पुलिस ने 21.08.2025 को थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में एरियो डोमिनेशन अभियान के तहत फिटकासनी गांव अन्य सम्भावित स्थानो पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ तस्करो के सम्बन्ध में आसूचना संकलन की गयी।
एरियो डोमिनेशन कार्यवाही के दौरान पवन पुत्र फुसाराम जाति सुथार निवासी सज़ाड़ा पुलिस थाना लूणी जोधपुर एक स्विफट कार नं GJ-15-CF-1490 लेकर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया मगर कार चालक मौके पर अपनी कार को छोडकर भाग गया। जिस पर कार की तलाशी ली गयी तो स्विफट कार में 02 कटटो में कुल 43 किलो अवैध डोडा पोस्त होना पाया गया जिस पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
फरार मुल्जिम का नाम पताः पवन पुत्र फुसाराम जाति सुथार निवासी सज़ाड़ा पुलिस थाना लूणी जोधपुर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
1. हमीर सिंह भाटी नि.पु, थानाधिकारी थाना कुडी भगतासनी
2. चैनाराम कानि आसूचना अधिकारी पुलिस थाना कुडी भगतासनी
3. रामसिंह कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी
4. सांवराराम कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी
5. नरेन्द्रसिंह कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी
6. मदनलाल कानि. पुलिस थाना कुडी भगतासनी

Post A Comment:
0 comments: