Articles by "Environment"
Environment लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के हरित संकल्प का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय प्रशासक और पर्यावरण प्रेमी ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

जोधपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर जोधपुर पॉल्यूशन कंट्रोल एंड रिसर्च फाऊंडेशन ने एक विशेष पर्यावरणीय पहल के तहत 75 पौधों का वृक्षारोपण किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करना और उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश को आगे बढ़ाना था।

कार्यक्रम के संयोजक वरुण धनाडिया ने जानकारी देते हुए बताया, "हमने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को हरित संकल्प के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उनका हमेशा से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सजग रहने का संदेश हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।"

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कई पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। आरएसपीसीबी के एडिशनल चीफ इंजीनियर अमित शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा और जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया जैसे प्रमुख व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और वृक्षारोपण को सफल बनाने का योगदान दिया।

पर्यावरण प्रेमी अशोक कुमार संचेती ने भी अपनी ओर से उल्लेख किया कि सभी सहभागियों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, "हम सभी ने यह प्रण लिया है कि इन पौधों की देखभाल करेंगे ताकि ये बढ़ सकें और हमारी पर्यावरणीय स्वास्थ्य को सुधार सकें।"

जेपीसीआरएफ के अन्य सदस्यों में जसराज जी बोथरा, मनोहर खत्री, श्रीकांत शर्मा, पारस धारीवाल और सुरेश खेमानी जैसे नाम शामिल थे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल में योगदान दिया।

इस कार्यक्रम ने एक बार फिर से यह दिखाया कि कैसे सामूहिक प्रयासों से हम अपने पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं और यह किस प्रकार व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी से संभव है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

संत 
महामंडलेश्वर सोमेश गिरी महाराज ने शहीदों के बलिदान को अविस्मरणीय बताया, केंद्र सरकार से की खेजडली शहीदों को राष्ट्रीय धरोहर में शामिल करने की अपील

श्री गुरु जंभेश्वर वन्य जीव सेवा संस्थान ने आयोजित किया दीप जलाने का कार्यक्रम, पौधारोपण और पॉलिथीन मुक्त अभियान का ऐलान

जोधपुरखेजडली शहीदों की याद में श्री गुरु जंभेश्वर वन्य जीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान और अखिल भारतीय विश्नोई कमांडो फोर्स के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संत महामंडलेश्वर सोमेश गिरी महाराज के सान्निध्य में नई सड़क चौराहे पर 363 दीपक जलाए गए और 5 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संत महामंडलेश्वर सोमेश गिरी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि 363 शहीदों का बलिदान दिवस एक अनोखी मिसाल है और यह घटना पूरी दुनिया के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि खेजडली शहीदों को राष्ट्रीय धरोहर में शामिल किया जाए ताकि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जा सके।

संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज खेडी ने इस अवसर पर बताया कि श्रीगुरु जंभेश्वर के बताए गए नियमों के अनुसार हमें पेड़-पौधों और वन्य जीवों के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1730 में भादवा सुदी दशमी के दिन मेहरानगढ़ के निर्माण के लिए हरे वृक्षों की कटाई की गई थी, जिसका विरोध 84 गांव के विश्नोई समाज के लोगों ने किया था।

जब राज दरबारी ने वृक्षों की कटाई बंद नहीं की, तो मां अमृता देवी के नेतृत्व में 294 पुरुष और 69 महिलाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। इस बलिदान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई चेतना जागृत की।

संस्थान के जिला अध्यक्ष राजवीर जाणी ने बताया कि कल शहीदों की याद में पौधारोपण कार्यक्रम और खेजड़ली मेले में पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में किशन ऐकलखोरी, बाबू भाई रावर, श्री राम साहू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

1200 प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर और जिला जोधपुर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, मॉर्निंग योगा, जुम्बा और रोप स्किपिंग भी आयोजित

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का किया शुभारंभ, पीटीएस जोधपुर से मंडोर तक निकाली गई रैली

जोधपुरराजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर, पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर, प्रथम आरएसी जोधपुर एवं जिला जोधपुर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'संडेज ऑन साईकल अभियान' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

खेल एवं युवा मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जोधपुर शाखा के सहयोग से आरपीटीसी, जोधपुर ग्राउंड में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और शहरवासियों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था। इसके अंतर्गत रविवार सुबह 6 बजे से मॉर्निंग योगा, जुम्बा, रोप स्किपिंग तथा साइक्लिंग सेशन का आयोजन किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत एवं कमाण्डेन्ट पीटीएस जोधपुर रविराज सिंह ने प्रातः 7:15 बजे हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। यह रैली पीटीएस जोधपुर से प्रारंभ होकर मंडोर होते हुए पुनः पीटीएस जोधपुर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर उप अधीक्षक पुलिस, प्रथम आरएसी जोधपुर बुधाराम, कमाण्डेन्ट पीसीटीएस जोधपुर किशन सिंह, उप अधीक्षक पुलिस आरपीटीसी जोधपुर जेठाराम, उप अधीक्षक पुलिस पीटीएस जोधपुर भंवर सिंह, निरीक्षक पुलिस पीटीएस जोधपुर चक्रवर्ती सिंह एवं निरीक्षक पुलिस आरपीटीसी जोधपुर पंकज राज माथुर भी उपस्थित रहे तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

इस आयोजन में आरपीटीसी जोधपुर, पीटीएस जोधपुर, पीसीटीएस जोधपुर, प्रथम आरएसी जोधपुर तथा जिला जोधपुर ग्रामीण से कुल 1200 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

प्रधानमंत्री के आह्वान पर वृक्षारोपण, 8वीं से स्नातकोत्तर तक के प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मानित

वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण गोयल थे मुख्य अतिथि, राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत नविष्का तंवर ने दी नृत्य की शानदार प्रस्तुति

जोधपुरश्री समस्त पीपा क्षत्रिय समाज विद्यानगर जोधपुर की ओर से एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया गया एवं पोधो का वितरण किया गया। साथ ही प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समाज के अध्यक्ष पार्षद भीमराज राखेचा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पीपा क्षत्रिय समाज की ओर से एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि सत्यनारायण गोयल (नाथड़ाऊ वाले) वरिष्ठ समाजसेवी और भामाशाह थे। विशिष्ट अतिथि प्रकाश चावड़ा अध्यक्ष समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति जोधपुर, कबुलाल दहिया पार्षद पूर्व अध्यक्ष विद्यानगर समाज, सुखाराम गोयल C.A, ताराचंद चौहान थे।

सभी अतिथियों का साफा माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान और जोधपुर को हरा भरा बनाए रखने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

सचिव प्रकाश पवार एडवोकेट ने बताया कि इस उपलक्ष में समाज के छात्र-छात्राओं जिन्होंने 8th, 10th और 12th स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल क्षेत्र में एवं सरकारी सेवाओं में हाल ही में चयनित होने पर स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संत शिरोमणि श्री पीपा जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां में सम्मिलित समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजस्थानी संस्कृति से ओत प्रोत नविष्का तंवर ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति प्रदान की। वृक्षारोपण के कार्यकम में बड़ी संख्या में समाज के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की, तथा उपस्थित सभी महानुभावों को पौधे वितरण किए गए।

इस अवसर पर सत्यनारायण दहिया, हनुमान चावड़ा, विजय कुमार तंवर, शिवलाल राखेचा, कमल किशोर गोयल, जगदीश तंवर डेरिया, राजेंद्र प्रसाद सोलंकी, मूलचंद दहिया, शैतान सिंह दहिया, मांगीलाल दहिया, मनोज दहिया, गजेंद्र चौहान, भीमराज चावड़ा राधेश्याम गोयल, ओम प्रकाश तंवर (खिरजा), नरपत गोयल, संपत राज राखेचा, किशन चावड़ा, विजय प्रकाश तंवर, गणेश दहिया, डूंगर चंद्र दहिया (भूंगरा), घेवर चंद्र राखेचा, पूर्व अध्यक्ष आशु लाल दहिया, पूर्व विद्यानगर अध्यक्ष हुकमाराम दहिया, पूर्व सचिव अनोप सिंह चावड़ा, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपाराम सोलंकी, परमसुख दहिया, हनुमान पवार, इत्यादि संख्या में महिलाएं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में रेल कर्मचारियों ने किया पौधारोपण, स्वच्छता अभियान भी चलाया

रेल मंडल प्रबंधक ने की यूनियन की प्रशंसा

जोधपुरउत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी यूनियन, जोधपुर ने ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास पार्क में यूनियन ने एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में शिव गोपाल मिश्रा जी के व्यक्तित्व और रेल कर्मचारियों के लिए उनके संघर्षों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिश्रा जी के प्रयासों से रेल कर्मचारियों को कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि पार्क में रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए यूनियन द्वारा किए गए स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ियों को साफ करने के कार्य को भी अनुकरणीय बताया। सहायक मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) रोहित पणिया ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि यूनियन सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है। कार्यक्रम का संचालन परमानंद गुर्जर ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें सुनील टाक, जसबीर सिंह चौधरी, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, आशा कंवर, अशोक सिंह मेडतिया, अनुप त्रिवेदी, शरद जोशी, विजय सिंह धाभाई, लाभ सिंह, अरूणा सोलंकी, बिलाल खां, विजयलाल शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, उपेंद्र कुमार, अजय निराला, अरुण बिस्सा, मोहम्मद आबीद, अविनाश शर्मा, मुकेश मीणा, सवाई सिंह पंवार, निम्बाराम चौधरी, विवेकशील, कालूराम गुर्जर, लीतिन मीणा और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने शिवगोपाल मिश्रा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लड्डू बाँटकर खुशी का इजहार किया।

यह कार्यक्रम रेल कर्मचारियों की सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूनियन के इस प्रयास को व्यापक सराहना मिल रही है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पंडित श्रीराम वाजपेयी जयंती पर 101 पौधे रोपित, 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

युवा रोवर रेंजर्स ने ली पौधों की संरक्षण की जिम्मेदारी

जोधपुरराजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड ने आज पंडित श्रीराम वाजपेयी जयंती के उपलक्ष में "हरियालो राजस्थान" कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह जिला स्तरीय अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। जिला प्रशिक्षण केंद्र विट्ठलेश वन चौपासनी में आयोजित कार्यक्रम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार और सीओ गाइड डिंपल दवे ने नेतृत्व किया।

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय और विभिन्न महाविद्यालयों के रोवर रेंजर्स ने "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत 101 पौधे रोपित किए। प्रत्येक रोवर रेंजर ने एक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी ली है। पौधों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी के अंदर कांटेदार तारों से बाड़ बनाई गई है।

जिला सचिव डॉ. बी.एल जाखड़ ने बताया कि भारत स्काउट गाइड पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।  पंडित श्रीराम वाजपेयी की जयंती पर यह हरित श्रद्धांजलि कार्यक्रम युवा रोवर रेंजर्स के माध्यम से आयोजित किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार फोफलिया ने युवा रोवर रेंजर्स को पौध संरक्षण के लिए विशेष वित्तीय सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अभियान में रोवर अमन गिरी, लोकेश, रामविलास सैनी, सूर्य प्रताप, हितेश और राधिका का सक्रिय योगदान रहा।  इस जयंती समारोह के अंतर्गत, बाप स्थानीय संघ ने स्काउटर पवन कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा भी निकाली, जिसमें पंडित वाजपेयी के स्काउट गाइड आंदोलन में योगदान को याद किया गया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

बिजोलाई बालाजी आश्रम में 21 पौधों का रोपण, जैव विविधता को बढ़ावा देने पर जोर

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

जोधपुरकायलाना तखतसागर की पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राचीन बिजोलाई बालाजी मंदिर परिसर में आज एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत 21 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में गुरु परिवार के सदस्यों और गुरु जम्भेश्वर वन्यजीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण न केवल शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जल संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने वर्तमान प्रदूषण और बढ़ते तापमान को देखते हुए वृक्षारोपण को एक महत्वपूर्ण उपाय बताया जिससे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ रखा जा सकता है।

गुरु जम्भेश्वर वन्यजीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान के पुखराज खेड़ी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा देता है, विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं और पौधों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। उन्होंने इस अभियान को एक सामुहिक प्रयास बनाने और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में रमेश बाबा, सुभाष व्यास, ललित पंवार, जितेंद्र रावल, गगन सोनी, त्रिलोक सिंह, नंदकिशोर मालवीय, अरुण माथुर, सत्यनारायण जोशी, प्रताप सिंह, तेज सिंह, राहुल सिंह सिसोदिया, पं. हेमंत कुमार, श्रीराम और युवराज सिंह सहित कई लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

निर्भीक पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान

पाली जिले का गौरव, 10 अगस्त को नोएडा में होगा सम्मान समारोह

पाली/जोधपुर पाली जिले के सोजत सिटी मेहंदी नगरी के वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण संरक्षक अजय कुमार जोशी को उनके असाधारण योगदान के लिए 'राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025' से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 10 अगस्त को नोएडा स्थित पीआईआईटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

जोशी को यह सम्मान उनकी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अटूट समर्पण और सामाजिक चेतना के लिए दिया जा रहा है। वर्षों से वे जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से बेबाकी से उठाते आ रहे हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

केवल पत्रकारिता तक ही सीमित न रहकर, जोशी पर्यावरण सुधार न्यास के माध्यम से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हैं।  उनके इन प्रयासों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया है बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाई है।

यह सम्मान न केवल जोशी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे पाली जिले के लिए गौरव का क्षण भी है। यह सम्मान उनके कार्य की प्रतिष्ठा को दर्शाता है और सामाजिक चेतना के प्रति उनकी समर्पण भावना को सराहता है। हम (स्वर्णदीप रिपोर्टर) अजय कुमार जोशी को हार्दिक बधाई देते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

कुड़ी भगतासनी में छात्रों ने लगाए पौधे, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

"जैसे मां से प्रेम करते हैं, वैसे ही पेड़ों से करें": विद्यालय संस्थापकों ने बच्चों को किया प्रेरित

जोधपुरकिडीज एकेडमी स्कूल द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कुड़ी भगतासनी के सेक्टर 9 परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किडीज एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

विद्यालय संस्थापक महेंद्रसिंह राजपुरोहित एवं मीनाक्षी कौशिक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे हम माँ से प्रेम करते हैं, वैसे ही पेड़ों से भी करें। उन्होंने हर छात्र और शिक्षक से एक-एक वृक्ष जरूर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के लिए प्राण तत्व हैं। ये हमें प्राणवायु, फल, औषधि और लकड़ियां देते हैं। उन्होंने "राजस्थान में हरियालो राजस्थान" के रूप में पौधे रोपण करने की बात कही।

कार्यक्रम में भाजपा कुड़ी मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता किशोरसिंह बेरावत, किशनदान चारण, हर्ष पटेल एवं स्कूल विद्यालय प्रिंसिपल बबली कुमारी एवं कॉर्डिनेटर शिल्पा राजपुरोहित एवं ललिता, विक्टोरिया, करण आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

उपसरपंच सुरेंद्र मेवाड़ा के नेतृत्व में कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में लगाए गए 40 पौधे, निवासियों ने लिया उनकी सेवा करने का संकल्प

'एक पेड़, एक व्यक्ति' के संकल्प के साथ मोहल्ले के निवासियों ने जताया आभार, पूरे कुड़ी भगतासनी में जारी रहेगा अभियान

जोधपुरकुड़ी भगतासनी में 'पेड़ लगाएं, हरियाली दिखाएं' अभियान की शुरुआत हुई है। इस अभियान के तहत कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में पेड़ लगाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।

आयोजनकर्ता और कुड़ी के उप सरपंच सुरेंद्र मेवड़ा के नेतृत्व में कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 8 स्थित पार्क में 40 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सभी निवासियों ने संकल्प लिया कि जब तक ये पौधे बड़े नहीं हो जाते, तब तक वे उनकी सेवा करेंगे।

सुरेंद्र मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्क के सभी निवासियों ने सहयोग किया। मोहनी सिंह, भैरों सिंघी, कमल, अनवर खान, प्रेम सिंह, महावीर सिंह, कल्याण सिंह, योगी, आनंद आदि ने सहयोग किया और 'एक पेड़, एक व्यक्ति' का संकल्प लिया।

सभी मोहल्ले निवासियों ने उप सरपंच सुरेंद्र मेवाड़ा को आभार व्यक्त किया। सुरेंद्र मेवाड़ा ने बताया कि इसी तरह पूरी कुड़ी भगतासनी में सभी पार्कों में पेड़ लगाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पांच दिवसीय कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता और वन्य जीव संरक्षण पर दिया गया ज़ोर

जोधपुर में पक्षी दर्शन और ट्रेकिंग कार्यक्रम ने भी खींचा लोगों का ध्यान

जोधपुरशहर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल देखने को मिली। "जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज" ने 5 जून से 5 दिन तक पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर, समूह की अध्यक्ष निरूपा पटवा के नेतृत्व में जोधपुर के नेहरू पार्क स्थित उद्यान में 250 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। यह वितरण वन विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान, हरियालो राजस्थान अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान और वंदेगंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता और वन्य जीव संरक्षण पर ज़ोर दिया गया। सभी आगंतुकों को विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जोधपुर के कई स्थानों पर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए।

जायंट्स ग्रुप की सचिव तारा सोलंकी ने एपीसीसीएफ अरुण प्रसाद, डीएफओ मोहित गुप्ता, डीएफओ वाइल्ड लाइफ रमेश कुमार, रेंजर मंडोर संदीप सिंह शेखावत, रेंजर फारेस्ट प्रोटेक्शन सवाई सिंह राजपुरोहित, जैविक उद्यान के डीएफओ, कार्यक्रम की संयोजक डॉ प्रियंका बैद, डॉ दीप्ति शर्मा और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
इसके अलावा, जोधपुर वन विभाग (जोधपुर सर्कल) ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को माचिया बायोलॉजिकल पार्क में एक इंटरएक्टिव पक्षी दर्शन और ट्रेकिंग सत्र का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। आईएफएस आर. के. जैन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएफओ मोहित गुप्ता ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों और वन्य जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।

निरूपा पटवा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को वन्य जीवन और पर्यावरण के बारे में शिक्षित करना था ताकि वे प्रकृति के महत्व को समझ सकें। वन विभाग ने इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। वन विभाग के इस प्रयास का उद्देश्य वनों के संरक्षण की आवश्यकता पर जागरूकता बढ़ाना था, जिससे जैव विविधता, जलवायु संतुलन और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जालेली दईकड़ा में पीपल पूजन से लेकर तालाब सफाई तक, जन भागीदारी ने दी नई मिसाल

पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर जागरूकता अभियान

जोधपुरराज्य सरकार के महत्वाकांक्षी "वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान" के तहत मंगलवार को जोधपुर जिले में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत जालेली दईकड़ा में आयोजित हुआ, जिसमें ग्राम वासियों, जन प्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ और जलग्रहण विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पीपल वृक्ष के पूजन से हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने गांवाई तालाब की सफाई में सामूहिक श्रमदान किया। तालाब की सफाई के अलावा, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी की गई। इसके साथ ही विभागीय कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता जगदीश चौधरी, त्रिलोक राग नायल और शारीरिक शिक्षक ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व और इसके व्यक्तिगत एवं सामुदायिक लाभों पर प्रकाश डाला।

सरपंच उषा, उपसरपंच राधेश्याम, अधिशाषी अभियंता जगदीश चौधरी, सहायक अभियंता मंगलाराम पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाया। सहायक अभियंता मंगलाराम पटेल ने समापन समारोह में सभी अतिथियों और ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जालेली दईकड़ा में हुए इस आयोजन ने ग्राम स्तर पर जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कार्यक्रम "वंदे गंगा" अभियान की सफलता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है और आशा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित होंगे।