Articles by "Police"
Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में खुलेआम गुंडागर्दी, दो घायल एम्स में भर्ती, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

सेक्टर पार्क के पास हुई वारदात के बावजूद पुलिस प्रशासन बेखबर, बदमाशों के बुलंद हौसले

जोधपुर। कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए, दो पक्षों के बीच एक हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर पार्क के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दर्जन भर लोग लाठी-सरियों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पूर्व कुड़ी थाना क्षेत्र में हुई। वायरल हो रहे वीडियो में एक पक्ष के लगभग दर्जन भर लोगों को दूसरे पक्ष के चार लोगों पर लाठी-सरियों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस बर्बर हमले में दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य मौके से भागने में सफल रहे।

इस घटना ने कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में खुलेआम हो रही गुंडागर्दी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि इस तरह की वारदातों के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन दहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

यह वीडियो जोधपुर में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति को दर्शाता है। इस तरह की घटनाएं आमजन में भय का माहौल पैदा करती हैं और पुलिस के प्रति विश्वास को कम करती हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे बदमाशों पर कब नकेल कसी जाएगी और पीड़ितों को कब न्याय मिलेगा। पुलिस प्रशासन से तत्काल इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 5 संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 3 लोग अभी भी फरार हैं, यह ख़बर विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर प्रकाशित है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो:






https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

नगर निगम की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से 42 जगहों पर आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

दीपावली पर अलर्ट मोड में फायर विभाग और पुलिस, शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहीं दमकलें

जोधपुर। दीपावली के उल्लास के बीच, शहर में आग लगने की घटनाओं ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी। हालांकि, नगर निगम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सका। शहर में दीपावली के दौरान 40 से अधिक विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं, लेकिन नगर निगम के फायर कर्मियों की मुस्तैदी और तत्परता के कारण सभी पर समय रहते काबू पा लिया गया और गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए, संभावित आग की घटनाओं से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण के फायर स्टेशनों के साथ - साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर भी दमकलें तैनात की गई थीं। जैसे ही आग लगने की कोई सूचना मिली, दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

नगर निगम में इन जगहों पर हुईं अग्नि दुर्घटनाएं:

नगर निगम दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर, शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 42 जगहों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें डाली बाई मंदिर के पास वीतराग सिटी टेंट हाउस, कुड़ी पेट्रोल पंप के पास कबाड़ी की दुकान, भदवासिया फ्रूट मंडी, भगत की कोठी अफसर मेस के पास एक दुकान, शास्त्री नगर जी सेक्टर के एक मकान, बिरला स्कूल के पास एक मकान, पाल रोड 9 वीं गली स्थित लड़कियों के गोदाम, सांगरिया बाईपास पर एक पुराने ट्रक में, और वीतराग सिटी डाली बाई मंदिर के पास एक ट्रक बॉडी में आग लगने की घटनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई खाली प्लॉटों और कचरे में भी आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल कर्मियों ने इन सभी स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर आग पर काबू पा लिया।

नगर निगम के इन कार्मिकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:

आग की घटनाओं पर काबू पाने में नगर निगम के अग्निशमन दल के कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। नगर निगम दक्षिण मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया, उत्तर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयसिंह चौहान, एएफओ मोहन लाल चितारा, टिंडल हनीफ मोहम्मद, प्रशांत सिंह, महेन्द्र डाबी, फायरमैन मनीष पुरोहित, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, चेनाराम, निंबाराम, महेंद्र कुमार, रक्षित, कैलाश चोरडिया, अमितराज, प्रकाश सुथार, लक्ष्मणसिंह, प्रवीण सिंह खींची, मदन पालीवाल, हिम्मतसिंह, दौलाराम, सहदेव रियाड, अभिमन्युसिंह, अभिजीत सिंह, किरण भाटी, आसिफ खान, रुचिका, पदमा और वाहन चालक भंवरसिंह, महावीरसिंह सहित अन्य अनुबंधित कार्मिकों ने पूरी मुस्तैदी और लगन से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।

जोधपुर पुलिस रही अलर्ट, दिवाली सीजन में हर आग की सूचना पर दिखी तत्परता:

दीपावली और त्योहारी सीजन के दौरान, अग्निशमन केंद्र के साथ-साथ जोधपुर पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय रही। शहर के विभिन्न इलाकों में जहां-जहां आग लगने की घटनाएं हुईं, वहां संबंधित थाना पुलिस और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई। पुलिस ने न केवल आग पर काबू पाने में अग्निशमन दल की मदद की, बल्कि मौके पर कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की यह सक्रियता त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक साबित हुई।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

त्यौहारों की तैयारी में पुलिस आयुक्तालय ने सिटी बसों और ट्रेनों में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

महिलाओं को आत्मरक्षा और सशक्तिकरण के उपायों से कराया गया अवगत, राजकोप सिटीजन ऐप का प्रचार

जोधपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार, जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट पश्चिम द्वारा शहर की सिटी बसों, बसों और ट्रेनों में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छिंटाकशी जैसी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया।

पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल और एडीसीपीसी (SICAW) पश्चिम सुनील के पंवार की निगरानी में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों और नवीन कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। उन्होंने कहा, "हमारा यह प्रयास समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देगा।"

कार्यक्रम के दौरान, बाजारों में खरीदारी करने वाली महिलाओं, सरकारी सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, निजी कंपनियों में काम करने वालों और छात्र-छात्राओं को 1090 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। इसके अलावा, आमजन से आग्रह है कि आपके आस-पास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक, अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति आदि की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 / 112व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में 17,920 रुपये की जुआ राशि और सामग्री जब्त

पुलिस आयुक्त और उपायुक्त के निर्देश पर विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

जोधपुर। पुलिस थाना शास्त्रीनगर ने संगठित रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन अलग-अलग प्रकरणों में 12 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 17,920 रुपये की जुआ राशि और अन्य सामग्री को जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई 11 अक्टूबर 2025 को की गई, जब उच्च अधिकारियों को मिल्क मैन कॉलोनी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निरीक्षक जुल्फिकार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और वहां पर जुआ खेलते हुए 12 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया। इन मामलों में क्रमशः प्रकरण संख्या 196, 197 और 198 के तहत धारा 112 (2) बीएनएस 2023 और 13 राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार मुलजिमानों में शामिल हैं:

• नासीर (40 वर्ष), चहेलो की गली, बम्बा रोड
• बालूसिंह (22 वर्ष), रामपुरिया, जिला झालावाड़
• प्रकाश (25 वर्ष), मिल्क मैन कॉलोनी
• सुरेश आचार्य (45 वर्ष), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड
• राकेश (31 वर्ष), महाराणा प्रताप कॉलोनी
• वीरम (55 वर्ष), आगर मालवा, मध्यप्रदेश
• दिनेश (38 वर्ष), रामनगर
• भाखरराम (39 वर्ष), मसुरिया
• विजयसिंह (43 वर्ष), राजीव गांधी कॉलोनी
• कैलाश बंजारा (40 वर्ष), मसूरिया
• भोमाराम (30 वर्ष), बाबा रामदेव रोड
• गौतम आचार्य (26 वर्ष), किली खाना

इन सभी मुलजिमानों को 12 अक्टूबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

1. जुल्फिकार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर पश्चिम
2. चेतन कुमार सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
3. जबरसिंह हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
4. बंशीलाल हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
5. मजीदखान हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
6. प्रकाशचन्द्र कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
7. लाखाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
8. दुर्गाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
9. श्रवण कुमार कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
10. हेमाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया रूट मार्च

त्यौहारों के सीजन में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जोधपुर पुलिस का प्रयास, शहरवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाने का उद्देश्य

जोधपुरदिवाली के त्यौहारी सीजन को देखते हुए, जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज शाम 5:30 बजे से रूट मार्च निकाला। यह रूट मार्च शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे कि CP ऑफिस, सरदारपुरा थाना, प्रताप नगर सदर, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, रातानाडा, उदयमंदिर, माता का थान, महामंदिर, कोतवाली और सदर बाजार में आयोजित किया गया।

इस रूट मार्च का नेतृत्व पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने किया। उन्होंने पुलिस बल को अपने कार्यालय परिसर में ब्रीफ करते हुए सुरक्षा के प्रति सजग रहने और शहरवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के निर्देश दिए। रूट मार्च में शामिल पुलिस बल में QRT टीम लाइन, जिला प्रभारी ACP बोरानाड़ा/ईस्ट, कालिका टीम ईस्ट/वेस्ट और संबंधित ACP/SHO शामिल थे।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिवाली जैसे त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। शहर वासियों से अपील की गई है कि वे त्यौहार का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन करें। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने यह संदेश दिया कि वे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और नागरिकों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस द्वारा किए गए इस रूट मार्च से शहरवासियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है और उन्हें इस बात का आश्वासन मिला है कि पुलिस बल हर समय उनकी सुरक्षा में तत्पर है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमित और प्रिंस उर्फ पियुष को किया गिरफ्तार, पूर्व में भी हैं आपराधिक रिकॉर्ड

घटना के बाद पुलिस ने गठित की कई टीमें, त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी हुई संभव 

जोधपुरसरदारपुरा हल्का क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना कारित करने वाले आरोपियों अमित दाधिच व प्रिंस उर्फ पियुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को 06 घंटे में खुलासा कर दस्तयाब किया गया।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा एवं सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में सरदारपुरा हल्का क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना करने वाले बदमाशों को दस्तयाब करने हेतु विभिन्न टीमें गठित कर 06 घंटे में मुलजिमों को दस्तयाब कर घटना का खुलासा किया गया।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 07.10.2025 को प्रार्थी महिपाल पुत्र प्रभुराम जाति मेघवाल उम्र 22 वर्ष निवासी शिव नगरी, गोदावास बाडमेर ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि 06.10.2025 को रात्रि करीब 09.28 बजे ब्लु बर्ड कैफे ग्यारवीं चौपासनी रोड़ पर अपने दोस्त के साथ होटल के आगे बैठे थे। कार पार्किंग से अन्य व्यक्ति गाडी लेकर निकल रहे थे। जब गाडी पार्किंग से रोड़ पर निकल रही थीं तब साइड से बाइक सवार दो लड़के आये व कार वालों के साथ बहस बाजी की तथा बाइक सवार लड़के वहाँ होटल के आगे आये और गाड़ियों को रुकवा कर नशे में धुत हंगामा कर रहे थे। तब मैं व किशनाराम ऊर्फ किशन वहाँ से जाने लगे तो उन्होने हमें वापस बुलाकर किशनाराम को बोला तुम यहाँ खड़े होकर हमारे मज्जे देख रहे हो तब हमने बोला कि हम तो बस होटल के आगे खडे है तब दोनों लड़कों ने किशनाराम का नाम पता पुछकर बोला कि तुम हमें जानते नहीं हों हम जोधपुर के डॉन है तो हमने कुछ नहीं बोला व हम वहाँ से जाने लगे तो हमें जाते हुए को रोक कर उन्होंने किशनाराम (कृष्णा राम) से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लेगे व कहने लगे की हमे शराब पीने के लिऐ पैसे दे। कृष्णाराम द्वारा मना करने पर दोनों लड़कों ने कृष्णा राम पर हमला कर दिया व उनमें से एक लड़के ने कृष्णा राम के पेट में जान से मारने की नीयत से चाकू मारा व चाकू मारने के बाद मोटर साइकिल लेकर भाग गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस कार्यवाही में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस-पास की दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये गये जिसमें 02 बदमाश लड़के मोटरसाईकिल पर आये व बातचीत के दौरान हाथापाई कर प्रार्थी के साथी को चाकू मारकर भाग जाने के फूटेज के आधार पर अमित दाधिच व प्रिंस उर्फ पियुष के रूप में पहचान की जाकर शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जाकर आरोपियों की तलाश कर आरोपीगण अमित दाधिच पुत्र बाबुलाल जाति ब्रहाम्ण निवासी 450 प्रथम सी रोड सरदारपुरा जोधपुर व प्रिन्स उर्फ पियूष पुत्र मदनलाल जाति वाल्मीकि उम्र 32 साल निवासी नवल नगर गीता भवन के सामने वाली गली खाण्डाफलसा थाना खाण्डाफलसा जोधपुर पूर्व को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपिगणों के विरूद्ध पूर्व में मारपीट, चोरी इत्यादि के कई प्रकरण दर्ज है। आरोपियों से प्रकरण की घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

चार साल पुराने मामले में रातानाडा थाने के तत्कालीन एसएचओ लीलाराम समेत पांच पुलिसकर्मी हैं आरोपी, सीबीआई क्राइम ब्रांच के डीएसपी मोहिंदर सिंह कर रहे हैं निगरानी

13 अक्टूबर 2021 को हुआ था एनकाउंटर, 9 जनवरी 2025 को सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर, गहलोत सरकार ने लिखा था सीबीआई जांच के लिए पत्र

13 अक्टूबर 2021 के एनकाउंटर की पुनः जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंची जोधपुर

शुरूआती कार्रवाई में आरोपियों से की गई बातचीत, नए सिरे से चल रही है जांच

जोधपुरजोधपुर में हुए विवादित एनकाउंटर मामले की जांच कर रही सी.बी.आई. की टीम ने आज सुबह फिर से जोधपुर पहुंचकर लवली कंडारा एनकाउंटर का सीन रिक्रिएट किया। यह जांच करीब चार सालों बाद फिर से उठाई गई है, जो प्रमुखता से चर्चा में है।

यह मामला 13 अक्टूबर 2021 की रात से संबंधित है, जब रातानाडा थाने के तत्कालीन एसएचओ लीलाराम की टीम ने मुठभेड़ के दौरान लवली कंडारा को गोली मार दी थी। लवली कंडारा एक हिस्ट्रीशीटर था और उसकी हत्या के बाद से यह मामला विवादों में रहा है।

सीबीआई ने इस मामले में 9 जनवरी 2025 को एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में रातानाडा थाने के तत्कालीन एसएचओ लीलाराम, कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास और गनमैन अंकित को आरोपी बनाया गया है। CBI क्राइम ब्रांच के डीएसपी मोहिंदर सिंह इस जांच की निगरानी कर रहे हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद, 28 जनवरी 2025 को CBI ने लवली कंडारा के परिजनों से बातचीत की थी, जिसमें टीम ने करीब दो घंटे तक पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब तत्कालीन गहलोत सरकार ने 31 अक्टूबर 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया। इसके बाद 29 नवंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस जांच के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया, हालांकि पहले 27 अप्रैल 2022 को केंद्र ने इसे CBI जांच के लायक नहीं माना था।

अब देखना यह है कि सीबीआई की यह नई जांच किस दिशा में जाती है और जोधपुर में हुए इस विवादित एनकाउंटर से जुड़ी सच्चाई कब सामने आती है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस आयुक्त की सख्ती, अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ की गई कार्यवाहियाँ

संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए 271 वाहनों की चैकिंग, 11 चालकों पर की गई कार्रवाई

जोधपुरआने वाले त्यौहारों के मद्देनजर, जोधपुर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार, जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने 5 अक्टूबर 2025 को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

सायंकालीन और रात्रिकालीन नाकाबंदी/गश्त के दौरान, संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चैकिंग की गई। सायंकाल 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

रात्रि 12:00 बजे से 05:00 बजे तक चलने वाले इस अभियान में, बिना नंबरी, काले शीशे वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो का मिलान करके कई संदिग्धों के विरूद्ध पर्चा "बी" भरा गया।

पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण और सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में समस्त थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 8:00 बजे के बाद शराब बिक्री पर रोक लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

इस अभियान के तहत जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र के जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 271 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। राजकोप ऐप पर 164 संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलाने के साथ, 17 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा 'बी' भरा गया। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 7 मामलों में 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों पर 185 एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस का यह अभियान साफ संकेत है कि सरकार और पुलिस फोर्स आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बीच, आम जनता से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक, अवैध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 100/112 या व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचना दें।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, जांच जारी

विशेषज्ञ टीम ने पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए अतिरिक्त कदम

जोधपुर पत्रकार को जान से मारने व जातिसूचक अश्लील शब्दों से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त पश्चिम छवि शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण:

दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को पत्रकार पाबूराम सरगरा (42 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर की रात को उन्हें मेवाडा वाईन्स के ठेकेदार से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन आए। फोन करने वालों ने कहा कि उन्होंने सरस्वती नगर स्थित मेवाडा वाईन्स दुकान पर रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री से संबंधित फोटो और वीडियो बनाए हैं और अब उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

पाबूराम ने बताया कि फोन करने वालों ने उन्हें डम्पर से कुचलने की बात कही और जातिसूचक शब्दों और अश्लील गालियों के साथ अपमानित किया। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

कार्यवाही विवरण:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजेन्द्र सिंह भाटी (38 वर्ष), निवासी लुणी जंक्शन को 2 अक्टूबर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे 3 अक्टूबर को माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पाबंद कर रिहा किया गया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों के सिम धारकों की जानकारी हासिल की गई और राजेन्द्र सिंह द्वारा पाबूराम को जान से मारने की धमकियाँ और अपमानजनक शब्दों का स्वीकार किया गया। 4 अक्टूबर को उसे पुनः गिरफ्तार किया गया। आज, 5 अक्टूबर को उसे माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिससे उसकी पूछताछ जारी है।

आरोपी का विवरण:

* राजेन्द्र सिंह भाटी पुत्र उगम सिंह, जाति राजपूत, उम्र 38 वर्ष निवास कायमखानियों का मोहल्ला, लुणी जंक्शन, जोधपुर

पुलिस ने इस मामले में गहनता से पूछताछ करने का निर्णय लिया है ताकि ऐसी किसी अन्य घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके और पत्रकारो की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने आरोपी से बिना लाइसेंस की अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए, आरोपी द्वारा उपयोग में ली गई कार भी जब्त

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देश पर चलाई जा रही धरपकड़ मुहिम, आरोपी सवाई को गिरफ्तार कर मामला दर्ज

जोधपुर थाना मथानिया पुलिस टीम द्वारा आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुए एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन व पांच जिंदा कारतूस के साथ एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा उपयोग में ली गई कार भी बरामद की है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश (IPS) द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व विरेन्द्रसिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगेन्द्र कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त वृत मण्डोर द्वारा अवैध हथियारो के विरूद्व धरपकड के चलाये जा रहे अभियान व लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के विशेष अभियान में प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

प्राप्त विशेष दिशा निर्देशों की पालना में चंद्रकिशोर उनि. पुलिस थाना मथानिया, जोधपुर पूर्व के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठितसुदा विशेष पुलिस टीम द्वारा आरोपी सवाई पुत्र सुरजमल, जाति सोनी, उम्र 28 साल, निवासी महाजनो का बास, बेलवा खत्रियान, पुलिस थाना बालेसर, जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार कर बिना लाईसेन्स एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन व पांच जिंदा कारतुस तथा आरोपी द्वारा उपयोग में ली गई कार रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे-19 सीए 2517 को बरामद कर आरोपी सवाई के विरूद्व जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस टीम:

1. चंद्रकिशोर उनि पुलिस थाना मथानिया, जोधपुर पूर्व
2. प्रदीप कुमार हैडकानि
3. शैतानाराम कानि (विशेष भूमिका)
4. कानाराम कानि
5. सेठाराम कानि (आसूचना अधिकारी)
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

भगत की कोठी थाना पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र सिंह को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी, एसीपी पश्चिम कर रही हैं मामले की जाँच

पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट पर बासनी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया, अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप

जोधपुर एक पत्रकार को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट पर बासनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

इस मामले में भगत की कोठी थाना पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह भाटी पुत्र उगमसिंह भाटी (उम्र 38 वर्ष), निवासी मकान नंबर 735, कायम खानियों का मोहल्ला, लूनी जंक्शन, थाना लूनी के रूप में हुई है। आरोपी को शांति भंग की धारा के तहत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट पर बासनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (4), 351 (3), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3 (1) (R) (S) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गहनता से जांच जारी है। पूरा मामला एसीपी पश्चिम की देख रेख में जांचाधीन है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

विशेष अभियान के तहत आशापूर्णा एन्क्लेव में छापेमारी, लाखों रुपये का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

साइबर ठगी और जुए के खिलाफ कार्रवाई, 31 मोबाइल फोन और 5 लैपटॉप बरामद

जोधपुरपुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस उपायुक्त रविन्द्र कुमार बोथरा की देखरेख में चौहाबोर्ड थाने की विशेष टीम ने डीपीएस रोड स्थित आशापूर्णा एन्क्लेव कॉलोनी में छापेमारी की।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नौ युवक संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से 31 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, और सट्टेबाजी से संबंधित रजिस्टर एवं डायरी बरामद की गई। सभी युवक महाराष्ट्र और बिहार राज्यों के निवासी हैं और पिछले दो महीनों से इस मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे थे।

पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी 'MASTER REDDY ANNA 190' और अन्य सहायक वेबसाइटों जैसे 'Cricbet99' और '11XPLAY' के माध्यम से संगठित रूप से 350 से अधिक ऑनलाइन गेम्स, क्रिकेट मैचों में सट्टा और कसीनो का संचालन कर रहे थे। आरोपी ग्राहकों को व्हाट्सएप चैट के माध्यम से जोड़ते थे और उनसे प्राप्त धनराशि विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर जमा करते थे।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह द्वारा प्रतिदिन औसतन 20 से 25 लाख रुपये का लेन-देन हो रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (4), 61 (2), 111 (2) (ख), 66 (D) आईटी एक्ट और 13 आरपीजीजी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची:

1. सौरभ प्रभाकर तीजारे (26 वर्ष) - खामगांव, महाराष्ट्र
2. प्रज्जवल भारत काटे (24 वर्ष) - अम्बाजोगाई, महाराष्ट्र
3. अतुल दिलीप बोराडे (24 वर्ष) - नानदुरा, महाराष्ट्र
4. अक्षय जमाव (24 वर्ष) - नानदुरा, महाराष्ट्र
5. प्रज्वल देवकुमार लांजेवार (24 वर्ष) - आकोला, महाराष्ट्र
6. निखिल राजेश काठे (24 वर्ष) - आकोला, महाराष्ट्र
7. गणेश दिलीप गायकवाड (26 वर्ष) - आकोला, महाराष्ट्र
8. राहुल मोहन बमीधा (27 वर्ष) - उल्लास नगर, महाराष्ट्र
9. अरुण कुमार (27 वर्ष) - दरंभगा, बिहार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह के मुख्य आरोपी और उनके सहयोगियों के बारे में पूछताछ जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमः

01. ईश्वरचन्द्र पारीक नि.पु. थानाधिकारी, पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
02. सुलोचना उपनिरीक्षक पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
03. हरेन्द्र हैडकानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
04. प्रेम चौधरी हैडकानि साईबर सैल, जोधपुर पश्चिम
05. जगदीश कानि साईबर सैल, जोधपुर पश्चिम
06. दिनेश पटेल कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
07. बाबूलाल कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
08. सुरेन्द्र कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
09. पिन्टुसिंह कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
10. पुरूषोतम कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
11. राजेश कानि पुलिस थाना चौहाबोर्ड, जोधपुर पश्चिम
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर पुलिस द्वारा 16 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का जलाने के माध्यम से हुआ निस्तारण

पुलिस उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने किया मादक पदार्थों का सत्यापन और निस्तारण

जोधपुर दिनांक 29.09.2025 को जोधपुर पुलिस द्वारा एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 16 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। यह प्रक्रिया पुलिस थाना बनाड, डागियावास, मण्डोर, मथानिया, रातानाड़ा, उदयमंदिर, महामंदिर, एयरपोर्ट के तहत की गई। निस्तारण के लिए न्यायालय से प्राप्त अनुमति के बाद, एक गठित कमेटी द्वारा सभी मादक पदार्थों का सत्यापन किया गया।

जब्त मादक पदार्थों का विवरण

गठित कमेटी ने निम्नलिखित मादक पदार्थों का निस्तारण किया:

- डोडापोस्त: 182.899 किलोग्राम
- गांजा: 10.123 किलोग्राम
- स्मैक: 46.6 ग्राम
- MDMA: 398.5 ग्राम
- नशीली गोलियां: 97

हमेशा की तरह, मादक पदार्थों का निस्तारण एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 52 ए के तहत निष्पादित किया गया। सभी सैंपलों को सुरक्षित रखा गया और उनके वजन और सत्यापन के बाद, गठित कमेटी ने मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया।

गठित कमेटी के सदस्य

निस्तारण प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई थी:

1. पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व
2. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व
3. अपराध सहायक, कार्यालय जोधपुर पूर्व

यह कार्यवाही जोधपुर पुलिस की कटिबद्धता और तंत्र के प्रति उनकी सजगता को दर्शाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस विभाग मादक पदार्थों के खिलाफ निरंतर संघर्षरत है और सामाजिक सुरक्षा के प्रति गंभीर है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर पुलिस ने एक 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने महिला की ईज्जत को ठेस पहुँचाने और उसे जान से मारने की धमकी दी

अश्लीलता और धमकी भरे सोशल मीडिया व्यवहार पर जोधपुर पुलिस की तत्परता

जोधपुर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो अपलोड कर धमकी देने के एक मामले में जोधपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रार्थीया ने अपने खिलाफ लगातार हो रहे ऑनलाइन उत्पीड़न की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

प्रार्थीया ने बताया कि 13 सितंबर 2025 को उसने थाना जाकर रिपोर्ट पेश की, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी की फेसबुक आईडी "kishankumar lohani3090" और "kunal lohani i-d" से उसके और उसके रिश्तेदारों की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की जा रही हैं। इसके अलावा, उस पर गंदी गालियाँ भी लिखी जा रही हैं, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है।

प्रार्थीया ने बताया कि उसे और उसके परिवार को लगातार फोन आ रहे हैं, जिसमें लोग उसके बारे में अपशब्द कहते हैं और उसकी ईज्जत को ठेस पहुँचाते हैं। उसने यह भी कहा कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

पुलिस कार्रवाई:
 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने प्रकरण की जांच करते हुए अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्वर्गीय मूलचन्द, उम्र 37 वर्ष निवासी किल्ली खाना किले की घाटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि अभियुक्त की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से संबंधित जानकारी एकत्र की गई थी, जिससे उसकी पहचान की जा सकी।

अभियुक्त को प्रश्न पूछने के लिए थाने ले जाया गया और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस घटना को सोशल मीडिया पर बढ़ते उत्पीड़न के मामलों में एक गंभीर उदाहरण बताया है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सरदारपुरा क्षेत्र में घटित इस चोरी की घटना ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

पीड़ित ने सरदारपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई, ऑटो में तीन युवक और एक महिला शामिल

जोधपुरसरदारपुरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति के गले से ऑटो रिक्शा में सोने की चैन चोरी होने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित रूपकिशोर राठी ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिससे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राठी ने बताया कि वे 25 सितम्बर की दोपहर बस से पाली से जोधपुर आए थे। जब वे एमडीएम रोड पर उतर कर पैदल नेहरू पार्क की दिशा में जा रहे थे, तभी उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल की तरफ से आ रही एक टैक्सी (ऑटो रिक्शा) ने बैठने के लिए जोर दिया। ऑटो में पहले से तीन युवक और एक महिला सवार थे।

राठी ने कहा, "ऑटो चालक और सवारियों के कहने पर मैंने उसमें बैठने का निर्णय लिया। लेकिन जब मैं अपने घर (सेंट मेथोडिस्ट चर्च, नेहरू पार्क रोड) के पास उतरा, तो मुझे कुछ अजीब सा लगा।" उन्होंने बताया कि घर पहुँचकर वे भोजन कर के सो गए, लेकिन जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब है।

राठी की चैन लगभग दो तोला वजनी थी और उसमें मोती जड़ी चाँदी की माला पिरोई हुई थी। पीड़ित ने आशंका जताई कि ऑटो में पीछे बैठे युवक ने उनकी चैन काट ली होगी।

घटना के बाद, सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच करने का आश्वासन दिया है।

यह घटना एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और दर्शाती है कि सार्वजनिक परिवहन में भर्त्सना और चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

31 अगस्त को लगाया गया था प्रतिबंध, 25 सितंबर से आदेश हुआ निरस्त, डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगा ड्रोन का संचालन

ड्रोन संचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियमों का पालन करना अनिवार्य

जोधपुर। पुलिस आयुक्त कार्यालय, जोधपुर ने आयुक्तालय सीमा क्षेत्र में ड्रोन के संचालन / उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कार्यालय पुलिस आयुक्त, जोधपुर से जारी आदेश के अनुसार इस कार्यालय के पूर्व आदेश क्रमांक 1918 दिनांक 31. 08. 2025 के द्वारा जोधपुर आयुक्तालय सीमा क्षेत्र में ड्रोन के संचालन/उपयोग पर लगाये गये प्रतिबन्ध को हटा दिया गया है। अतः उक्त प्रतिबन्ध आज दिनांक 25. 09. 2025 के पश्चात प्रभावी नहीं होगा। ड्रोन इत्यादि के संबंध में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही ड्रोन का संचालन/उपयोग होगा।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

डीएसटी एवं पुलिस थाना खेड़ापा ने 2.070 किलोग्राम अफीम दूध के साथ तस्कर को पकड़ने का किया सफल अभियान

पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के नेतृत्व में सुरेश विश्नोई पर लगे एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण

जोधपुरग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएसटी एवं पुलिस थाना खेड़ापा की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अफीम दूध के तस्कर सुरेश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 2.070 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी की कार्यवाही का विवरण देते हुए टोगस ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में वृताधिकारी भोपालगढ़, भूराराम खिलेरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

19 सितंबर को जिला विशेष टीम के कानि. राकेश नेहरा को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। तब थानाधिकारी खेड़ापा लाखाराम के नेतृत्व में टीम ने बावड़ी के अणवाणा तिराहा के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश पुत्र रमेशराम, जाति विश्नोई, निवासी अरनियानाडा अणवाणा बताया।

पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2.070 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच थानाधिकारी भोपालगढ द्वारा की जा रही है।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम के सदस्यों, डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, राकेश नेहरा, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, सोहनराम, अशोक भाटी, राकेश भूंकर, भोमाराम और नारायणराम के साथ-साथ थाना स्तर पर श्री लाखाराम, सउनि धर्मेन्द, बबलेश कुमार, अचलाराम एवं धर्मेन्द्र ठोलिया को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

राजस्थान पुलिस प्रमुख ने अपराध दर में गिरावट और नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रमों की घोषणा की

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, आधुनिक तकनीक से अपराध पर अंकुश लगाने का वादा

जोधपुर। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने बुधवार को जोधपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य में अपराध की स्थिति, नशे की समस्या और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी शर्मा ने कहा, "राजस्थान में अपराध दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि हम आमजन को एक भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराएं।" उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग आम नागरिकों के सहयोग से अपराध नियंत्रण में सफल हो रहा है और इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

डीजीपी ने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रदेशभर में एक व्यापक अभियान चलाने की घोषणा की। "इस अभियान के तहत कॉलेजों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके" 

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कहा, "यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जोधपुर सहित पूरे राजस्थान में सुरक्षा इंतज़ाम और अधिक पुख़्ता किए जाएंगे। हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।"

उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान पुलिस लगातार मॉनिटरिंग और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपराध पर अंकुश लगाने में सफल हो रही है। "आने वाले समय में हम इस प्रक्रिया को और भी सख़्ती से लागू करेंगे" 
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, प्रदर्शनकारियों ने की पोस्टमार्टम की मांग

आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर किया विरोध, पुलिस ने समझाकर समाप्त कराया धरना

जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र व्यास पार्क के पास मंगलवार को एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब स्थानीय निवासियों ने बछड़े के सिर को देखा तो उनकी भावनाएं भड़क गईं। इस घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मंगलेश कुमारी चुड़ावत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे।

करीब दो घंटे तक तनाव और वार्ता के बाद, पुलिस की समझाइश पर धरना समाप्त कराया गया। इसके बाद गाय के बछड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रकार की घटनाएं जानवरों के प्रति क्रूरता को दर्शाती हैं और उन्हें रोकने की आवश्यकता है।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुलिस ने जुए की सामग्री और 22,690 रुपये की नकद राशि की बरामदगी की

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सरदारपुरा क्षेत्र में चलाया गया अभियान, कार्रवाई जारी

जोधपुर। सरदारपुरा 'ए' रोड स्थित होटल सुगन पैलेस में जुआ खेलते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अभियुक्तों के कब्जे से दांव पर लगे 22,690 रुपये और जुआ खेलने की सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनित बंसल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपर विजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी शेषकरण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर होटल सुगन पैलेस पर छापा मारा।

घटना का विवरण:

13 सितंबर 2024 को, थानाधिकारी को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल सुगन में कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ने अपनी टीम के साथ तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया। जब पुलिस ने होटल में छापा मारा तो 10 लोग एक कमरे में गोला बनाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए मिले।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22,690 रुपये और अन्य जुआ सामग्री बरामद की। इस मामले में प्रकरण संख्या 201 दिनांक 14.09.2024 धारा 112 (2) बीएनएस व 3/4 आरपीजीओ एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

1. बी. चन्द्रकुमार (56 वर्ष) - निवासी पोलो पावटा
2. सिद्धार्थ (42 वर्ष) - निवासी पोलो पावटा
3. सुभाष (38 वर्ष) - निवासी शिकारगढ़
4. युधिष्टर सिह (42 वर्ष) - निवासी सरदारपुरा
5. प्रतीक बोथरा (38 वर्ष) - निवासी दिग्गविजय नगर
6. हर्षित (29 वर्ष) - निवासी पीडब्लूडी कॉलोनी
7. विजय पारख (42 वर्ष) - निवासी ए रोड सरदारपुरा
8. मृदुल (37 वर्ष) - निवासी राईकाबाग
9. साकेत (38 वर्ष) - निवासी शास्त्रीनगर
10. विजय कुमार उर्फ रिक्की (32 वर्ष) - निवासी दिल्ली

पुलिस कार्यवाही में शामिल टीम:

• शेषकरण, थानाधिकारी, पुलिस थाना, सरदारपुरा, जोधपुर पश्चिम
• राजेन्द्र सिंह, स.उ.नि.
• रमेश, स.उ.नि.
• अन्य पुलिसकर्मी शामिल

पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वे जुए और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखेंगे।