शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में 17,920 रुपये की जुआ राशि और सामग्री जब्त
पुलिस आयुक्त और उपायुक्त के निर्देश पर विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई
जोधपुर। पुलिस थाना शास्त्रीनगर ने संगठित रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन अलग-अलग प्रकरणों में 12 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 17,920 रुपये की जुआ राशि और अन्य सामग्री को जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई 11 अक्टूबर 2025 को की गई, जब उच्च अधिकारियों को मिल्क मैन कॉलोनी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निरीक्षक जुल्फिकार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।
टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और वहां पर जुआ खेलते हुए 12 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया। इन मामलों में क्रमशः प्रकरण संख्या 196, 197 और 198 के तहत धारा 112 (2) बीएनएस 2023 और 13 राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार मुलजिमानों में शामिल हैं:
• नासीर (40 वर्ष), चहेलो की गली, बम्बा रोड
• बालूसिंह (22 वर्ष), रामपुरिया, जिला झालावाड़
• प्रकाश (25 वर्ष), मिल्क मैन कॉलोनी
• सुरेश आचार्य (45 वर्ष), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड
• राकेश (31 वर्ष), महाराणा प्रताप कॉलोनी
• वीरम (55 वर्ष), आगर मालवा, मध्यप्रदेश
• दिनेश (38 वर्ष), रामनगर
• भाखरराम (39 वर्ष), मसुरिया
• विजयसिंह (43 वर्ष), राजीव गांधी कॉलोनी
• कैलाश बंजारा (40 वर्ष), मसूरिया
• भोमाराम (30 वर्ष), बाबा रामदेव रोड
• गौतम आचार्य (26 वर्ष), किली खाना
इन सभी मुलजिमानों को 12 अक्टूबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
1. जुल्फिकार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर पश्चिम
2. चेतन कुमार सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
3. जबरसिंह हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
4. बंशीलाल हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
5. मजीदखान हैडकानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
6. प्रकाशचन्द्र कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
7. लाखाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
8. दुर्गाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
9. श्रवण कुमार कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर
10. हेमाराम कानि. पुलिस थाना शास्त्रीनगर जोधपुर

Post A Comment:
0 comments: