Articles by "Social Event"
Social Event लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

51 जोड़ों के सर्वजातीय सामूहिक विवाह का होगा आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता की दी शुभकामनाएँ

गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

जोधपुरराजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले एक विशाल सामूहिक विवाह समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। यह "सिया-राम परिणय महोत्सव" नामक कार्यक्रम 1 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 51 जोड़ों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह संपन्न होगा।

गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से ट्रस्ट द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराने में सहयोग कर रहा है। वसुंधरा राजे ने पोस्टर विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसके सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं और ट्रस्ट के इस नेक काम को आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने ट्रस्ट के विभिन्न कार्यों की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर भोपाल सिंह जुगल, माली चंद्रशेखर अरोड़ा, नंद किशोर व्यास, प्रहलाद राम गोयल, राजेंद्र माथुर, राजेश भाटिया, संतोष खत्री, अशोक चितारा, करण अरोड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन को सराहा और इसके सफलता पूर्वक संपन्न होने की कामना की।  इस सामूहिक विवाह समारोह से कई गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक करने में मदद मिलेगी।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

महावीर कॉम्प्लेक्स में आयोजित भव्य श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर में राजनीति, पुलिस व समाजसेवा के सैकड़ों दिग्गजों ने की शिरकत; परिवारजन भी रहे मौजूद

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के समस्त स्टाफ, मित्रगण व परिजनों द्वारा किया गया आयोजन, मानव सेवा का दिया अनूठा संदेश

जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट के कर्तव्यनिष्ठ और अपनी कार्यशैली के लिए 'दबंग' के रूप में प्रसिद्ध रहे निरीक्षक पुलिस स्व. अमित सिहाग की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को एक यादगार श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के समस्त स्टाफ, मित्रगण और परिजनों की तरफ से सरदारपुरा स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स में रखा गया।

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह चौधरी, मुकेश भाम्भू और रामजीवन बींजारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में रक्तवीरों द्वारा लगभग 725 यूनिट रक्त का ऐतिहासिक दान किया गया। यह एक बड़ी उपलब्धि है और स्व. अमित सिहाग के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक अनूठा तरीका भी। रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण हेतु जोधपुर की समस्त सरकारी व प्राइवेट ब्लड बैंक की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस विशाल कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

राजनीति, पुलिस और समाजसेवा के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर स्व. अमित सिहाग को श्रद्धासुमन और श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु राजनीति, पुलिस और समाजसेवा के क्षेत्र की सैकड़ों प्रमुख प्रतिभाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार में मंत्री केके विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, सेवानिवृत्त डीआईजी सवाई सिंह गोदारा, फलौदी व शेरगढ़ सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलदेव सिंह मानव, एसीपी बंशीलाल पांडर, एसीपी रविंद्र बोथरा, सेवानिवृत्त आरपीएस कमल सिंह जैसे वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चोटिया, जोधपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, पाली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व राज्य मंत्री संगीता बेनीवाल, रामप्रकाश चौधरी, केरूँ प्रधान अनुश्री पूनिया, बावड़ी प्रधान प्रतिनिधि राजूराम खोजा, उप महापौर किशन लड्डा, महेंद्र मेघवाल, डॉ. के आर डऊकिया, डॉ. रवि इनानिया जैसे राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जेएनवीयू जोधपुर के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, छात्रनेता दयाल चौधरी, चेतन ग्वाला, हरेंद्र चौधरी, हनुमान तरड़, महेंद्र चौधरी, पार्षद प्रदीप बेनीवाल, भोपाल सिंह बड़ला, प्रकाश बेनीवाल सहित जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारी, थानाधिकारी और रक्तवीर मानव सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता इस पुण्य कार्य में शामिल हुए।

नम आंखों से परिवार ने भी दी श्रद्धांजलि

इस भावुक अवसर पर स्व. अमित सिहाग की धर्मपत्नी संतोष सिहाग, बेटी सौम्या और बेटा अभय सिहाग सहित उनके परिवारजन और रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। नम आंखों से उन्होंने अपने प्रियजन को याद किया, जिन्होंने समाज और पुलिस विभाग के लिए अपना जीवन समर्पित किया। यह आयोजन स्व. अमित सिहाग के प्रति सम्मान और उनकी याद में मानव सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश करता है, जो निश्चित रूप से दूसरों को भी प्रेरणा देगा।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

रक्तदान करें, जीवनदान दें-जोधपुर में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन

महावीर कॉम्पलेक्स में 20 अगस्त को होगा आयोजन

जोधपुरजोधपुर शहर में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।हंसमुख, सरल स्वभाव, सदैव जरुरत मंदो की मदद के लिए तैयार रहने वाले शहरके साहसी, जाबांज और होनहार निरीक्षक पुलिस स्वर्गीय अमित सिहाग (भाईजी) की प्रथम पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रक्तवीर मानव सेवा समिति, जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर मे शहर के प्रबुद्धजन, पुलिस विभाग के आला अधिकारी और पुलिसकर्मी स्वर्गीय अमित सियाग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगें।

शिविर का आयोजन 20 अगस्त 2025 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक महावीर कॉम्पलेक्स, तारघर के पास सरदारपुरा सी रोड़, जोधपुर में किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इस नेक काम में अपना योगदान दें और इस शिविर को सफल बनाएं। रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो किसी के जीवन को बचा सकता है। हर बूंद रक्त किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकती है।

यह आयोजन समस्त स्टाफ पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर, स्वर्गीय अमित सिहाग के परिवारजन और मित्रगण के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि जोधपुर के लोग इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में भाग लेंगे और स्वर्गीय अमित सिहाग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसे भी पढ़े...
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

लहरिया थीम पर रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन, 180 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

तीजनों के लिए विशेष आयोजन, सम्मान और प्रसादी से हुआ समापन

जोधपुर जिले के बिलाड़ा कस्बे में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने सावन महोत्सव का आयोजन किया जो अद्भुत रहा। समाज की अध्यक्ष ऊषा सुशील कुमार सारडीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में तीज त्योहार की धूम देखने को मिली। रामेश्वर सोनी ने बताया कि समाज भवन में सुबह 11 बजे से शाम तक चले इस कार्यक्रम की थीम "लहरिया" रखी गई थी। 

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, अजमीढ़ पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महिलाओं और बच्चों के लिए संगीत कुर्सियाँ, गुब्बारा दौड़, तलवारबाजी, सर पर बोतल बैलेंस, लहरिया क्वीन प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा प्रतियोगिता, धार्मिक प्रश्नोत्तरी और सामूहिक नृत्य जैसे कई मनोरंजक और रोमांचक खेल आयोजित किए गए। विशेष रूप से, माताओं और बहनों ने तलवारबाजी के करतब दिखाकर सबका दिल जीत लिया। मारवाड़ी और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रसादी का वितरण किया गया।  तीजों को दुपट्टा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मीना कड़ेल और निकिता डसानिया ने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया।

सजा हुआ झूला, फोटो बूथ और तलवारबाजी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का सराहनीय प्रयास दिखाई दिया। बिलाड़ा महिला मंडल की कार्यकारिणी टीम और पुरुष मंडल के युवाओं ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया। करीब 180 महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लेकर उत्साह का परिचय दिया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

राशन कार्ड, पेंशन और जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं का हुआ निवारण, भाजपा नेताओं ने किया शिविर में सहयोग

300 से अधिक लोगों ने  दस्तावेजों का कराया पंजीकरण

जोधपुर वार्ड संख्या 30 (पूर्व वार्ड 34) में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह शिविर राशन कार्डों की पुनः सक्रियता, पेंशन अपडेट और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया गया था।  अनुमानतः 300 से अधिक लोगों ने शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने आवश्यक दस्तावेजों का पंजीकरण कराया। शिविर में राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिली है और जल्द ही उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आम जनता से संवाद किया। इनमें जिला महामंत्री गौरव जैन, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी, मनीष पुरोहित, जिला मंत्री वरुण धांडिया, पवन वैष्णव और जिला कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शर्मा शामिल थे।  उन्होंने शिविर में आये लोगों की समस्याओं को सुना और  सहायता का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिपोलिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र राज सिंघवी, खांडा फलसा मंडल महामंत्री आलोक चौरडिया, युवा नेता निलेश सोनी, संयोजक सुरेंद्र सराफ, जयंत मंडोर, विषय संयोजन सुनील पवार और ओमप्रकाश सेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन सभी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह शिविर स्थानीय लोगों के लिए एक सफल पहल साबित हुआ और आने वाले समय में भी इस तरह के शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

गाजणगढ गार्डन में लहरिया उत्सव: महिलाओं ने सजधज कर की शिरकत, भजनों और नृत्यों से सराबोर हुआ माहौल

प्रतियोगिताओं और रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां, विजयी महिलाओं को किया गया सम्मानित

जोधपुर मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा संस्था महिला मण्डल द्वारा 14 जुलाई को जोधपुर में मेगा सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। माता का थान स्थित गाजणगढ गार्डन हॉल में आयोजित इस मेगा सावन लहरिया उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था की अध्यक्ष लीलू अडानिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राम स्वरूप कडेल और महिला मण्डल द्वारा श्री गणेश वंदना, अजमीढ़ जी पूजन और दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। सभी महिलाएं सजधज कर लहरिया साड़ी और रंग बिरंगी वेशभूषा पहनकर आईं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

किरण डांवर ने बताया कि सावण महोत्सव में फिल्मी और मारवाड़ी गीतों पर जमकर नृत्य किया गया। भजन गायक रामेश्वर मौसूण ने जसोल माजीसा और शेरावाली मां की भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे भक्त झूम उठे और समूचे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, खेल और अन्य रंगारंग कार्यक्रम हुए। संस्कारी इवेंट्स से अभिषेक शर्मा और वंदना शर्मा ने मंच संचालन कर समां बांधा। नृत्य में पवित्रा कडेल, म्यूजिकल चेयर और बॉल में दीपिका कडेल प्रथम रहीं। सोलह श्रृंगार, लक्की ड्रॉ, नींबू खेल, गुब्बारे खेल में भी बहनों ने बाजी मारी, जिससे तालियों की गडगडाहट से हॉल गूंज उठा। जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्पॉन्सर रतन माहेश्वरी और प्रियंका मौसूण का सहयोग रहा। आयोजन में आई हुई सभी महिलाओं को फेशियल किट गिफ्ट दिया गया, जिसे रतन माहेश्वरी ने सभी तिजनियों को भेंट किया। मयूर आर्टिफिशियल ज्वैलरी से प्रियंका मौसूण ने ज्वैलरी आइटम गिफ्ट दिए।

राम स्वरूप कडेल (नागौर), पुनम चन्द मौसूण (पीपाड़), राकेश अग्रोया (बिलाड़ा), राम रतन खजवानियाँ (जोधपुर), राजेश कडेल (बिलाड़ा) और पत्रकार रामेश्वर मोसूण, विध्योतमा सोनी ने समस्त कार्यकारणी टीम का प्रशंसनीय पत्र देकर स्वागत सत्कार किया और आशीर्वाद दिया।

इस सावन उत्सव में शामिल माताओं-बहनों ने खूब आनंद लिया और भव्य आयोजन की तारीफ की। तिजनियों के चेहरे पर रौनक नजर आई और उनमें उल्लास छाया हुआ था।

आयोजन में महिला मण्डल द्वारा सभी को दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अजमीढ़ जी महाराजा एवं भारत माता की जय जयकार कर समूचे माहौल को गुंजायमान कर दिया गया। लीलू अडानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस भव्य आयोजन में पधार कर सभी ने चार चांद लगाए हैं। इन्द्र देव ने भी बरस कर आशीर्वाद दिया, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया। बाद में सभी ने प्रसादी ग्रहण की।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

13 जुलाई को भव्य समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों का होगा सम्मान

जिला रसद अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा होंगी मुख्य अतिथि

जोधपुर शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था खिदमत ए ख़ल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन 13 जुलाई को एक भव्य सम्मान समारोह "मुस्लिम प्रतिभा सम्मान - 2025" का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह में 450 मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज की विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद गजधर ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा से ही सामाजिक सरोकारों में सक्रिय योगदान देना रहा है। इसी क्रम में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके कार्यों को सम्मान देने के लिए यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा समाजसेवियों, खिलाड़ियों और बहादुर बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।

खिदमत ए ख़ल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन के महासचिव अब्दुल रहीम मोदी ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में 13 जुलाई को आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक करेंगे और मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी (आरएएस) अंजुम ताहिर सम्मा होंगी।

इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी. एस. जोधा, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक इसाक अहमद मुगल, कर्नल इदरीस खान, रजिस्ट्रार राज. सहकारी विभाग मोहम्मद हारुन बेलिम, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के सयुंक्त निदेशक अनिल व्यास, एडवोकेट विजय व्यास और वरिष्ठ पत्रकार व मोटिवेशन स्पीकर डॉ. अखलाक उस्मानी शामिल हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजीद मेटल, मोहम्मद शाकिर, वसीम अख्तर, मोहम्मद निसार डांगियावास, ताहिर कैफ़ और बिलाल खिलजी भी उपस्थित थे। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अयूब सिलावट ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

कन्हैया गौशाला में गौ माता की सेवा कर किया सेवा दिवस का आयोजन, समाजसेवा के प्रति बढ़ाया जागरूकता का संदेश

गौ सेवा के साथ अन्य सेवा कार्यो को किया गया समर्पित

जोधपुरसारथी यूथ फाउंडेशन ने रविवार को "रविवार सेवा दिवस" मनाते हुए कन्हैया गौशाला, पाल रोड में गौ सेवा का कार्य किया। संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस दिन गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर उनका पूजन किया गया। गहलोत ने हिन्दू धर्म में गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़े से बड़ा कष्ट दूर होता है क्योंकि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गौ माता के प्रति प्रेम और सेवा का संदेश देने की बात भी कही।

गहलोत ने बताया कि "रविवार सेवा दिवस मिशन" के तहत हर रविवार को विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। इनमें गौ सेवा के अलावा पक्षी सेवा, संतों की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित और दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान आदि शामिल हैं। फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगाँठ पर भी सेवा कार्य किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 3-4 सालों से फाउंडेशन प्रति माह 5 से 7 सेवा कार्य कर रहा है। गहलोत ने आम जनता से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी करें और रविवार सेवा दिवस मिशन से जुड़ें।

इस अवसर पर विजय लक्ष्मी हर्ष, जय प्रकाश हरवानी, राम नारायण थिरोदा, गीता हरवानी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, जसपाल सिंह खालसा और रामचन्द्र मंगल सहित कई लोग उपस्थित थे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पुष्पा गौतमचंद सालेचा परिवार ने दी माचिया पार्क को इलेक्ट्रिक गाड़ी, मंदिर में ध्वजा रोहण महोत्सव में गूंजे जयकारे

आचार्य जयानंद सुरीश्वर महाराज की निश्रा में हुआ आयोजन, 2005 में हुआ था मंदिर का अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव

जोधपुरश्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर गुलाब नगर में वार्षिक ध्वजा रोहण महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। भोले बाबा आचार्य जयानंद सुरीश्वर महाराज साहब की निश्रा में आयोजित इस कार्यक्रम में ध्वजा के कायमी लाभार्थी संघवी नरपत चंद, गणपत चंद, गौतम चंद, शांतिचंद सालेचा परिवार द्वारा नंदनवन ग्रीन सोसायटी के पुष्पम निवास स्थान से गाजे बाजे के साथ नाचते हुए ध्वजा को मंदिर ले जाया गया। पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आचार्य ने वाक्षक्षेप के साथ ध्वजा को अभिमंत्रित कर शांति सुनाई, साथ ही पूजा एवं भक्ति साथ जयकारों की गूंज से ध्वजा शिखर पर चढ़ाई गई।

समिति अध्यक्ष नरपतचंद सालेचा ने बताया कि 2005 में इस जैन मंदिर की अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ था, ऐसा प्रतिष्ठा महोत्सव 50 साल में पहली बार आयोजित हुआ था।

इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर समिति द्वारा भोलेबाबा आचार्य श्री जयानंद सुरीश्वर महाराज को कांबली बोहराई गई।

माचिया पार्क को मिली इलेक्ट्रिक गाड़ी:

पुष्पा गौतम चंद सालेचा परिवार द्वारा माचिया पार्क में आने वाले दर्शकों हेतु आने जाने की व्यवस्था सुलभ हो सके, इसके लिए वन विभाग के अधिकारी आर के जैन को इलेक्ट्रिक गाड़ी की चाबी सुपुर्द कर गाड़ी भेंट की। इस दौरान जैन वन विभाग के आला अधिकारी के साथ जैन समाज प्रदीप गांग, महावीर कास्टिया, जसराज बोथरा महेंद्र लूणावत, राकेश मेहता, मांगीलाल बाफना एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञात रहे पुष्पा गौतम सालेचा द्वारा पूर्व में भी रेलवे स्टेशन, एम्स, नाकोड़ा तीर्थ आदि जगह गाड़ियां भेंट कर चुके हैं।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

Grand-honor-to-75-talents-of-Shrimali-Brahmin-community-in-Jodhpur
आरोग्य भवन में आयोजित समारोह में स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने किया सम्मानित

शिक्षा भवन निर्माण की भी घोषणा

जोधपुरशहर में आज एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ जहाँ श्रीमाली ब्राह्मण समाज की 75 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह समारोह आरोग्य भवन, एम्स अस्पताल के सामने, गली नंबर 11 में आयोजित किया गया था। प्रातः 11 बजे शुरू हुए इस समारोह में अनंत श्री विभूषित श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

आरोग्य भवन के राजेंद्र दवे (डीटीओ) और ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि समारोह की शुरुआत मां महालक्ष्मी और भगवान राधाकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज सेवी उदयभाई व्यास, संजय बोहरा (जॉइंट रजिस्ट्रार हाईकोर्ट), डॉ. राकेश व्यास, भूपेंद्र श्रीमाली, मोतीलाल व्यास, सुरेंद्र दवे (इनकम टैक्स) मंचासीन रहे।

सर्वप्रथम स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का  चिरंजी लाल दवे (पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर), ओमप्रकाश व्यास, कांतिलाल ओझा, श्रीमती राजकुमारी दवे, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा  साफ़ा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण करके हार्दिक अभिनंदन किया गया।

मुख्य आकर्षण रहा 2024-2025 के शैक्षणिक सत्र में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान।  इन प्रतिभाओं को मोतियों की माला, प्रमाण पत्र और बैग (उदयन भाई व्यास द्वारा भेंट) प्रदान किए गए।

ये प्रतिभाएँ जोधपुर सहित पाली, सोजत, जालोर, सिरोही, भीनमाल, बालोतरा, बाड़मेर, समदड़ी, जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, दिल्ली, मुंबई आदि विभिन्न क्षेत्रों से आई थीं।
Grand-honor-to-75-talents-of-Shrimali-Brahmin-community-in-Jodhpur-
स्वामी हितेश्वरानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सम्मान एक बीज रोपण है जो भविष्य में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों को उच्च पदों तक पहुँचाएगा। संयोजक चिरंजीलाल दवे ने शिक्षा भवन निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया और बताया कि जल्द ही जोधपुर में शिक्षा भवन का निर्माण किया जाएगा। भूपेंद्र श्रीमाली ने भी शिक्षा भवन की उपयोगिता पर ज़ोर दिया।

समारोह में विधुशेखर दवे (अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर), सुरेंद्र त्रिवेदी (अध्यक्ष श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास, सोजत सिटी) और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के सफल संचालन के लिए चंद्रशेखर दवे को भी सम्मानित किया गया।

यह समारोह श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लिए एक गौरवशाली क्षण था और भविष्य में और अधिक प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प दिखाता है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

विधायक देवेंद्र जोशी ने बगेची भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की घोषणा की

कक्षा 8 से 12वीं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया गया सम्मान

जोधपुरश्री सैन कुल चौरासी पुरबिया प्याऊ व बगेची संस्था, जोधपुर ने शनिवार को एक भव्य समारोह में अपने नवनिर्मित वातानुकूलित कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कक्षा 8वीं से 12वीं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और समारोह अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय हिम्मतराम जी पंवार उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष हरिओम सैन और सचिव अर्जुन पंवार ने बताया कि इस समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक जोशी ने बगेची में भवन निर्माण के लिए अपने विधायक कोष से 10 लाख रुपये की घोषणा की, जबकि न्यायाधीश पंवार ने बच्चों को शिक्षा के प्रति लगन से पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया।

समारोह में मंच पर अतिथियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार, नगर निगम दक्षिण के उपमहापौर किशन लढ़ा, भारतीय जनता पार्टी के महेन्द्र मेघवाल, मोहन सिंह भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष बन्नाराम पंवार और कालूराम प्रजापति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक मंडली ने किया।
Sain-Kul-Chaurasi-Purbiya-Pyau-and-Bagechi-Sansthan-inaugurated-air-conditioned-room-in-Jodhpur,-meritorious-students-honored/
10वीं कक्षा की छात्रा रेणुका सैन को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि 12वीं कक्षा में चेतना सैन और खुशबू सैन को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया। समारोह में संस्था की महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और समाज के लोगों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जालेली दईकड़ा में पीपल पूजन से लेकर तालाब सफाई तक, जन भागीदारी ने दी नई मिसाल

पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर जागरूकता अभियान

जोधपुरराज्य सरकार के महत्वाकांक्षी "वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान" के तहत मंगलवार को जोधपुर जिले में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत जालेली दईकड़ा में आयोजित हुआ, जिसमें ग्राम वासियों, जन प्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ और जलग्रहण विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पीपल वृक्ष के पूजन से हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने गांवाई तालाब की सफाई में सामूहिक श्रमदान किया। तालाब की सफाई के अलावा, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी की गई। इसके साथ ही विभागीय कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता जगदीश चौधरी, त्रिलोक राग नायल और शारीरिक शिक्षक ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व और इसके व्यक्तिगत एवं सामुदायिक लाभों पर प्रकाश डाला।

सरपंच उषा, उपसरपंच राधेश्याम, अधिशाषी अभियंता जगदीश चौधरी, सहायक अभियंता मंगलाराम पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाया। सहायक अभियंता मंगलाराम पटेल ने समापन समारोह में सभी अतिथियों और ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जालेली दईकड़ा में हुए इस आयोजन ने ग्राम स्तर पर जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कार्यक्रम "वंदे गंगा" अभियान की सफलता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है और आशा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित होंगे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में 600 किलो शीतल पेय वितरण कर किया सेवा कार्य, "पेड़ लगाओ और देश बचाओ" का दिया संदेश

ऑपरेशन सिंदूर थीम के साथ भारतीय सेना के पराक्रम को किया याद

जोधपुर शहर में पचेटिया भगवा ग्रुप ने निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर एक अनूठा सेवा कार्य किया। जालोरी गेट चौराहे पर आज लगभग 600 किलो शीतल मिल्क रोज़ का वितरण कर ग्रुप ने उपवास रखने वालों को सेवाभाव से तृप्त किया। यह सेवा कार्य "ऑपरेशन सिंदूर" की थीम पर आधारित था, जिससे भारतीय सेना के पराक्रम को याद किया गया।

पचेटिया भगवा ग्रुप के अध्यक्ष नितिन सोलंकी ने बताया कि यह ग्रुप पिछले 3-4 सालों से लगातार ऐसे सेवा कार्य करता आ रहा है। आज के कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक संदीप गिल, संस्थापक अरुण कुमार (बबलू), संरक्षक चेतन गोयल और आलोक चोरड़िया सहित कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर तथा धर्मेंद्र गेहानी, गुरु सा संचेती, राकेश पुरोहित (बबलू सा), राहुल राजपुरोहित, दिलीप सिंह, अमित, आदित्य माथुर, प्रफुल मेहता, सुनील सोनी, विनोद सोनी, दिनेश चौहान, मंगल परिहार, अंकुश धाणादिया, राजू नाथ, धनराज बोराणा, सूरज नाथ, पंकज सिंह, रोहित प्रजापत, गौरव नाथ, आनंद, राजीव नाथ, महेश, कपिल ओझा, योगेश भाटी, किशोर सिंह, पवन वैष्णव, हरीश डाबी, नरेश चौहान, कृष्ण सोलंकी और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर ग्रुप ने "पेड़ लगाओ और देश बचाओ" और "बटेंगे तो कटेंगे" जैसे प्रासंगिक संदेश भी दिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया और निर्जला एकादशी के पावन दिन समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

समाजसेवा से जुड़े लोगों को मिली जिम्मेदारियां, कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

केसरीचंद शर्मा के निर्देश पर हुआ विस्तार

जोधपुरराजस्थान ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी का हाल ही में विस्तार किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष केसरीचंद भंवरलाल शर्मा के निर्देशानुसार यह विस्तार किया गया है जिसमे समाजसेवा से जुड़े कई नए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ ने बताया कि इस विस्तार के साथ संगठन को और मजबूती मिलेगी और समाज के हित में बेहतर काम किया जा सकेगा।

प्रमुख महामंत्री सुरेश पारीक ने नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश गौड़ की कार्यकारिणी में पवन आसोपा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आर.के. व्यास और ओम प्रकाश कांकर को नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर विशाल शर्मा, कैलाश जोशी, नरपत सांखी, गोविन्द पुरी, राधा कृष्ण त्रिपाठी, राजकुमार पारीक और नंदलाल सारस्वत को नियुक्त किया गया है। अनिल पारीक को जिला संगठन महामंत्री बनाया गया है।

जिला मंत्री के रूप में श्रीकांत पारीक, हर्षद उपाध्याय, जय किशन शर्मा, नरेंद्र बोहरा, महेश पुरोहित और योगेंद्र जोशी को नियुक्त किया गया है। अजय त्रिवेदी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपने पद की जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया है और संगठन के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में संपन्न हुए चुनाव, कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

हरिद्वार धर्मशाला के विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएँ प्रस्तावित

जोधपुरकिला रोड स्थित श्री गजमहालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में आज श्रीमाली ब्राह्मण विकास संस्थान हरिद्वार धर्मशाला के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी नंदकिशोर व्यास ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रमेश घोष "श्रीमाली" निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपरोक्त पदों के अलावा, डॉ. अश्विनी श्रीमाली (हाउसिंग बोर्ड) उपाध्यक्ष, प्रकाश शर्मा (फतेहसागर) मंत्री, मुकेश दवे (एयरफोर्स) कोषाध्यक्ष और दुष्यन्त जोशी, किशोर बोहरा तथा शशिकांत दवे सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर डॉ. जयनारायण जोशी, मुरली मनोहर ठाकुर, पुखराज दवे, श्रीकिशन दवे, गजेंद्र चंदावत, प्रेमराज दवे, और संजय दवे सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का विक्रान्त दवे, यश घोष और पप्पा सहित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश घोष ने बताया कि वे शीघ्र ही हरिद्वार संस्था के विकास कार्यों को शुरू करेंगे। इन कार्यों में सोलर प्लांट की स्थापना, लिफ्ट का निर्माण, एसी कमरों का निर्माण, वॉटर कूलर की व्यवस्था और भवन के व्यापक विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे शीघ्र ही संस्था की कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए पूरे भारत से सदस्यों को जोड़ेंगे। यह निर्वाचन संस्थान के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

लादूराम सोनगरा अध्यक्ष, अचल दास सोलंकी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

शपथ ग्रहण समारोह में जीनगर समाज के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

जोधपुरआदर्श जीनगर विकास समिति के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में लादूराम सोनगरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, अचल दास सोलंकी को उपाध्यक्ष, रमेश डाबी को सचिव और श्याम सुंदर आसेरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी प्रेमराज आसेरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में जीनगर समाज संयुक्त महासभा समिति ट्रस्ट जोधपुर के अध्यक्ष जानकीदास चौहान, कोषाध्यक्ष लता चौहान, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉक्टर धनपत राज गुर्जर और कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र राठौर तथा दमयंती चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें टीकम दास चौहान, अशोक कुमार सोनगरा, डॉक्टर प्रकाश पवार, शिवजी चौहान, पूनम चंद डाबी, हीरालाल सोलंकी, प्रदीप पवार, कमल राज सोनगरा, टीकमचंद सांखला, चुन्नीलाल सांखला, गणेश सांखला, वर्तमान अध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार, सचिन, गणेश लाल, उपाध्यक्ष राजू श्री, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र सांखला, धनराज सोनगरा, किशोर चंद्र चौहान, नरेंद्र श्री, मनोहर लाल चौहान, धनराज सिसोदिया, ओम प्रकाश चौहान, रामेश्वर लाल चौहान और प्रवीण चौहान शामिल थे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

कुलदेवी वरुणार्ची एवं योगेश्वरी माताजी का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का हुआ सम्मान

जोधपुरश्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गौत्रीय समिति द्वारा आयोजित कुलदेवी वरुणार्ची एवं योगेश्वरी माता जी का 7वां पाटोत्सव रविवार, 4 मई 2025 को धूमधाम से संपन्न हुआ। यह आयोजन वि.सं. 2082, वैशाख सुदी सप्तमी के शुभ अवसर पर किला रोड स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित किया गया था।

समिति अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा ने बताया कि  प्रातः 11:30 बजे गणेश पूजन, मातृका पूजन और पीठ पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद 1 बजे अग्नि स्थापना और हवन का आयोजन किया गया। मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी का महा अभिषेक संपन्न हुआ। शाम 5:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सायं 6:15 बजे 80 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें  मांगीलाल व्यास, घनश्याम व्यास, गणपतलाल व्यास, श्रीमती शांता व्यास, श्रीमती पुष्पा त्रिवेदी आदि को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर और कुलदेवी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन सायं 7:15 बजे महाआरती के साथ हुआ। रात्रि 8 बजे भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

ओझा ने बताया कि अभिजित मुहूर्त में मंदिर शिखर पर ध्वजा योगेश त्रिवेदी परिवार द्वारा चढ़ाई गई। यज्ञ में पंडित महेन्द्र व्यास, पंडित महेश ओझा, पंडित प्रफुल्ल दवे सहित कई अन्य पंडितों ने आचार्यत्व का दायित्व निभाया। मुख्य यजमान मनोज कृष्ण त्रिवेदी और सह-यजमानों ने यज्ञ में आहुतियाँ दीं।

समिति सचिव कमल किशोर ओझा ने बताया कि इस पाटोत्सव में समाज के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के अध्यक्ष विद्युशेखर दवे और समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, मातृशक्ति और युवा वर्ग के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पाटोत्सव के दौरान कुलदेवी वरुणार्ची एवं योगेश्वरी माताजी, आनंद भैरू और जटिल भैरू का भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सनकस एवं कश्यप गौत्रीय कुलदेवी योगेश्वरी व वरुणार्ची माताजी का भव्य आयोजन

धूमधाम से मनाया जाएगा  पाटोत्सव, वृद्धजनों का भी होगा सम्मान

जोधपुरशहर में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गौत्रीय समिति द्वारा अपनी कुलदेवी वरुणार्ची और योगेश्वरी माताजी का सातवां पाटोत्सव 4 मई, रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन वि.सं. 2082, वैशाख सुदी सप्तमी के शुभ अवसर पर कुलदेवी मंदिर, श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मंदिर परिसर, किला रोड में होगा।

समिति अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे गणेश पूजन, मातृका पूजन और पीठ पूजन से होगा। दोपहर 12:15 बजे ध्वजारोहण के बाद 1 बजे अग्नि स्थापना एवं हवन किया जाएगा। मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी का महाअभिषेक होगा। शाम 5:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सायं 6:15 बजे 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 7:15 बजे महा आरती के साथ पाटोत्सव का समापन होगा।  पाटोत्सव की पूर्व रात्रि को मातृशक्ति द्वारा रात्रि जागरण (रातिजोगा) का आयोजन भी किया गया जो देर रात तक चला।

समिति सचिव कमल किशोर ओझा ने बताया कि पाटोत्सव को भव्य बनाने में संरक्षक ओमप्रकाश व्यास, हरीश ओझा, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र ओझा, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, सह सचिव ज्ञान प्रकाश व्यास और अन्य सदस्यों- गणेश वल्लभ व्यास, अर्जुन ओझा, सुरेश त्रिवेदी, संजय शर्मा, रमन त्रिवेदी, अंकुश व्यास, मनीष दत्त जोशी, विकास ओझा, जितेंद्र जोशी, श्रीमती शोभा ओझा और श्रीमती कुसुम व्यास का महत्वपूर्ण योगदान है। इन सभी को समिति ने विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है परशुराम जन्मोत्सव, मंगलवार को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुरराजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर द्वारा गौतम भवन में सोमवार, 28 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे आयोजित कार्यक्रम के साथ जन्मोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम संयोजक माधो प्रकाश जाजड़ा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधुओं और समाज के सदस्यों ने भाग लिया।

मीडिया प्रमुख डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गौ रक्षा संकल्प और गौ पूजन रहा। उपस्थित सभी विप्र जनों ने गौ रक्षा का पवित्र संकल्प लिया। महिला शक्ति ने गौ माता का पूजन किया और 501 दीपक जलाकर आरती की। इस अवसर पर परशुराम उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जोशी, शोभायात्रा प्रमुख पवन आसोपा, सहप्रमुख श्रीकांत पारीक, अशोक राणेजा हिंगोला, खुशी उपाध्याय, विकास शर्मा, विशाल शर्मा, राजकुमार पारीक, प्रेरणा त्रिवेदी, पूनम पारीक, जय श्री राणेजा, विनीता गौड़, अनीता शर्मा, अजय शर्मा, प्रकाश राणेजा, शिवराज नाबरिया, सोनाराम पंचारिया, पुखराज नाबरिया, धन्नाराम राणेजा, सुरेश जोशी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शोभा यात्रा संयोजक पवन आसोपा ने बताया कि कल मंगलवार को निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। ब्राह्मण सभा से जुड़े सभी घटक अपने-अपने क्षेत्र से रैली के रूप में घण्टाघर के लिए कूच करेंगे। विभिन्न झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा घण्टाघर से आरंभ होकर सिरे बाजार होते हुए जालोरी गेट तक जाएगी।
 
डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि रैली मार्ग के संबंध में प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है और ट्रैफिक में व्यवधान कम से कम रखने का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ समारोह का आयोजन

राजपुरोहित समाज ने मनाया गुरुदेव का जन्म उत्सव

जोधपुरसूर्यनगरी में मंगलवार को राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेताराम जी महाराज का 113 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जोधपुर सहित आसपास के जिलों से हज़ारों की संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। खेतेश्वर दाता के जयकारों से जोधपुर का बारहवीं रोड चौराहा गूंज उठा।

इस अवसर पर बारहवीं रोड चौराहे से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पांचवीं रोड, शनिचर जी का थान, जालोरी गेट, ओलंपिक चौराहा, तारघर होते हुए गांधी मैदान पहुँची जहाँ यह संपन्न हुई। शोभायात्रा में उज्जैन के महाकाल, कनाना की आंगी गैर, सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झाँकियाँ शामिल थीं। शोभावयात्रा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया।

शोभायात्रा में ब्रह्म धाम आसोतरा के गादीपति संत श्री तुलछारामजी महाराज और वेदांताचार्य डॉक्टर ध्यानाराम महाराज का भी पावन सानिध्य रहा। उन्होंने अपने आशीर्वचन में समाज के लोगों से संगठित होकर लोक कल्याण के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष मानकसिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गुरु दाता खेताराम जी महाराज का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मीडिया प्रभारी राजेन्द्रसिंह लूणावास ने बताया कि शोभायात्रा में जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया और अंत में गुरुदेव श्री तुलछारामजी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किए।

इस अवसर पर संत श्री हुकमानंद जी महाराज, मननावास रामचंद्रसिंह, मनना बासनी, चेनसिंह भाटेलाई, प्रवीणसिंह, मोहनसिंह चावंडा, हनुमानसिंह खाराबेरा, एसीपी आनन्द सिंह आउवा, महेंद्र सिंह तिंवरी, सुरेंद्र सिंह खेड़ापा, नरपत सिंह, महेंद्रसिंह, गोपालसिंह धंधौरा, एडवोकेट शत्रुध्नसिंह, रावल सिंह झाबरा, अमरसिंह ओसियां, बीरमसिंह बड़ली, उत्तमसिंह बावड़ी, यश अर्जुनसिंह बासनी मनना, गिरधारीसिंह फुलासर, अरविंदसिंह, रेंवतसिंह फुलासर, जितेंद्रसिंह भैंसेर, गणेशसिंह रुदिया, भैरूसिंह लीजेंड, भागीरथसिंह नोरवा, अर्जुन सिंह केलनकोट, गजेन्द्रसिंह बड़ली, सुरेशसिंह अर्थंडी, सुखदेवसिंह नारवा, विक्रमसिंह घंटियाला, डॉ सोहनसिंह घेवड़ा, नरपतसिंह बासनी, अशोक सिंह भावण्डा, श्रीपालसिंह जाटीयावास, शेरसिंह कागनाडा, मयंक सिंह, अशोक सिंह कागनाडा, विक्रमसिंह घेवड़ा, संजय सिंह गादाना, जीवराजसिंह बडली, टीकम सिंह, महावीर सिंह धर्मधारी, राजेंद्र सिंह खींचन, विजयसिंह, उम्मेदसिंह बाड़ा, किशनसिंह कुड़ी, थानसिंह डोली, राजेंद्र सिंह बाडवा, भरतसिंह निम्बाड़ा, करण सिंह डोली, स्वरूपसिंह थोब, सुमेरसिंह बीसू, चेतनसिंह चम्पाखेड़ी, अरविंद सिंह धुंधयाडी, खींवसिंह भाटेलाई सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।