जोधपुर में आयोजित 3 दिवसीय निपुण प्रशिक्षण शिविर में रेंजर्स को प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
भारत स्काउट गाइड के शिविर में पुलिस ऐप की सहायता से महिलाओं की सुरक्षा पर जोर
50 से ज़्यादा उपहार, गेम्स, म्यूजिक और मस्ती के साथ महिलाओं ने मनाया पर्व, अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया महिला सशक्तिकरण और सेवा कार्यों पर है ग्रुप का फोकस
शादी की सालगिरह और पुण्यतिथि पर ग्रुप सदस्य करते हैं सेवा कार्य, रक्त दान, बाल गृह में सहयोग और दिव्यांगों के लिए करते हैं काम, साल में लगभग तीन सौ सेवा गतिविधियां की जाती हैं
महिलाओं के लिए ऑर्गेनिक मेंहदी शिविर, एलर्जी से मुक्त अनुभव का दिया गया आश्वासन
दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति द्वारा आयोजित इस शिविर में शहर के विभिन्न स्थानों पर मेहंदी लगाने की सुविधा
• शहर प्रखंड के सोजती गेट झूलेलाल मंदिर
• सूरसागर प्रखंड के कालूराम बावड़ी माली समाज भवन
• मसूरिया के बाबा रामदेव रोड कुमार बगेची
• चौपासनी रोड के डिफेंस कॉलोनी सर्वेश्वर महादेव मंदिर
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने दिवाली के पहले किया असहाय और निराश्रित महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास
जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की सदस्याओं ने कपड़े, सूखा राशन और मिठाइयाँ बाँटकर मनाया सेवा का उत्सव
महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास
17 से 23 सितंबर को मनाया गया सेवा सप्ताह, महिलाओं ने विभिन्न सामाजिक कार्यों के जरिए जीवन में बदलाव के अनुभव साझा किए
महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने किया प्रभावशाली कार्य
सौंदर्य उद्योग के इस भव्य आयोजन में 600 से अधिक ब्यूटीशियन ने लिया हिस्सा, मुंबई से आए विशेषज्ञों ने साझा किए अनमोल टिप्स
लाइव डेमोंस्ट्रेशन से सजी शाम, जोधपुर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम
लघु उद्योग भारती की पहल से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला नया रास्ता
समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
संस्कृति फाउंडेशन और तारा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ भावुक समारोह
वरिष्ठ महिलाओं के अनुभवों को सलाम
लेडी डॉक्टर, साइकोलॉजिस्ट, मेंटल हेल्थ ट्रेनर और फिटनेस एक्सपर्ट ने दी टिप्स, 70-80 महिलाओं ने लिया सेमिनार का लाभ
अध्यक्ष निरूपा पटवा ने अतिथियों का किया सम्मान, हाई टी और हाउसी गेम का भी आयोजन
जोधपुर में 150 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, बचत और निवेश के महत्व पर जोर
महिला साथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, तिरंगे झंडे वितरित
संगठन द्वारा महिलाओं को मिलने वाली CCL पर प्रकाश डाला गया, महिला साथियों ने NWREU जिंदाबाद के नारे लगाए
सुनारों का बास न्याति भवन में महिलाओं ने लगाए ठुमके, हिडानी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
गृह उद्योग हस्तशिल्प की लगी स्टॉलें, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
समाजसेवी मदन सोलीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, समाजोत्थान के विषयों पर हुई चर्चा
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ, कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
सिंधु महल में राजपुरोहित महिला मंडल का भव्य आयोजन, पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों ने मोहा मन
सैकड़ों महिलाओं ने मनाया सावन का त्योहार, पुरस्कारों से हुआ सम्मान
प्रमुख अतिथि और प्रतिभागी:
प्रतियोगिता परिणाम:
कार्यक्रम का समापन:
अमृता और संजना ने की एक महीने से तैयारी:
प्रांत महिला समन्वय की रैली में बालिकाओं ने निभाए वीरांगनाओं के किरदार, मातृशक्ति ने दिखाया देशप्रेम का जज्बा
आँधी-बारिश के बावजूद जोश में कमी नहीं, केसरिया साफे और तिरंगे के साथ गूंजा "भारत माता की जय"
जोधपुर में एक महीने के सिलाई प्रशिक्षण शिविर का हुआ निरीक्षण, महिलाओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
समाजसेवी संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा
जोधपुर। बाबा रामदेव मंदिर, बालसमंद मंडोर परिसर में "जियो और जीने दो" संस्थान द्वारा आयोजित दो महीने के निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का एक महीना पूर्ण होने पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया और अध्यक्ष सुशीला कांकरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिलाई कौशल में महारथ हासिल की।
महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर
स्नेह मिलन और भोज के साथ मनाया गया कार्यक्रम
जोधपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर ने आज अपनी मासिक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में स्नेह मिलन, भोज और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कालिका पेट्रोलिग यूनिट वेस्ट की टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
प्लास्टिक के कट्टे में बंद शव; अंधेरे का फायदा उठाकर की गई हत्या की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
दुर्गावाहिनी के शस्त्र दीक्षा कार्यक्रम में 5000 से ज़्यादा बहन-बेटियों ने की भागीदारी
लव जिहाद और धर्मांतरण पर जताई चिंता, बालिकाओ को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने पर दिया ज़ोर
जोधपुर। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गावाहिनी जोधपुर प्रांत ने कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में बहन-बेटियों के लिए एक विशाल शस्त्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग पाँच हज़ार बहन-बेटियों, महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, हिंदुत्व की फायर ब्रांड नेता काजल सिंगला उर्फ काजल हिंदुस्तानी ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, "शस्त्र दीक्षा का मतलब है अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना। शस्त्र और शास्त्र दोनों धारण करने से विवेक जागता है, और विवेक जागने पर मातृभूमि और संस्कृति बचाने की सामर्थ्य जागृत होती है।"
काजल हिंदुस्तानी ने देश में बढ़ते लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज देश में हिंदू का केवल सांस लेना भी कुछ लोगों को हेट स्पीच लगता है। उन्होंने "लड़कर लिया पाकिस्तान और हंसकर लेंगे हिंदुस्तान" के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग हिंदुओं के अपने ही देश में रहने से परेशान हैं।
काजल ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के साथ-साथ "बेटी को सशक्त बनाओ" के नारे को भी ज़ोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने अहिल्या माता का उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्गा स्वरूपा बनकर जब बेटी घर से निकलेगी, तभी विधर्मियों का अंत होगा। उन्होंने अजमेर कांड का ज़िक्र करते हुए कहा कि अपनी अस्मिता बचाने के लिए महिलाओं को खुद आगे आना होगा।
उन्होंने तीन सवाल पूछते हुए कहा, "हिंदू बेटियां अपने घर में तो आधुनिक वस्त्र पहनती हैं, लेकिन विधर्मियों के घर जाकर बुर्का क्यों पहन लेती हैं? विधर्मी के घर जाकर गौमांस कैसे पकाती और खाती हैं? और अपने घर में रानी की तरह रहने वाली हिंदू बेटी विधर्मी के घर जाकर अपने पति की तीन सौतनों के साथ कैसे रह लेती है?" उन्होंने कहा कि लव जिहाद के माध्यम से हिंदू परिवारों को तोड़ने की साज़िश चल रही है और अब समय आ गया है कि इन तत्वों का सफाया किया जाए। काजल हिंदुस्तानी ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र धारण करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता अमीषा राठौड़ द्वारा शौर्य विषय पर स्व रचित कविता का पाठ किया गया। विहिप के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना दी और सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उपस्थित रहे गणमान्य
विद्याभारती के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र दवे, विभाग संगठन मंत्री मंगलाराम, रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. पप्पूराम डारा, डॉ. रेनू मकवाना, डॉ. बीना गोयल, समाजसेविका अनुराधा आडवाणी, उद्योगपति विनोद सिंघवी, प्रांत सह मंत्री महेंद्र राजपुरोहित, मानाराम विश्नोई, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बबीता गुर्जर ने की और साध्वी हेमा सरस्वती का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका कुसुम थवानी विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल व संचालन विक्रांत अग्रवाल ने किया।
अतिथियों का स्वागत दुर्गा वाहिनी की प्रेक्षा रामावत, प्रियंका बाहेती, निशा राठौड़, विजय लक्ष्मी परिहार, मानसी उपाध्याय, हिमांशी जनवाणी सहित कार्यकर्ता ने किया।













