Articles by "Railway"
Railway लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर-दिल्ली कैंट के बीच नई सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत, एक दिन में यात्रा का होगा आसान विकल्प

जोधपुर से दिल्ली जाने व लौटने की समय सारणी में परिवर्तन, यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधाएँ

जोधपुररेलवे ने जोधपुर और दिल्ली कैंट के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। यह नई सेमी हाई स्पीड ट्रेन जोधपुर से दिल्ली में एक ही दिन में यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 26481 जोधपुर से सुबह 5.25 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

जोधपुर से दिल्ली कैंट जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस की समय सारणी इस प्रकार है:

- जोधपुर: 5.25 AM
- मेड़ता रोड: 6.32 AM (प्रस्थान: 6.34 AM)
- डेगाना: 7.04 AM (प्रस्थान: 7.06 AM)
- मकराना: 7.34 AM (प्रस्थान: 7.36 AM)
- फुलेरा: 8.45 AM (प्रस्थान: 8.47 AM)
- जयपुर: 9.35 AM (प्रस्थान: 9.40 AM)
- अलवर: 11.18 AM (प्रस्थान: 11.20 AM)
- रेवाड़ी: 12.23 PM (प्रस्थान: 12.25 PM)
- गुड़गांव: 1.00 PM (प्रस्थान: 1.01 PM)
- दिल्ली कैंट: 1.30 PM

वापसी में, ट्रेन 26482 दिल्ली कैंट से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान करेगी और रात्रि 11.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

दिल्ली कैंट से जोधपुर लौटने की समय सारणी:

- दिल्ली कैंट: 3.10 PM
- गुड़गांव: 3.22 PM (प्रस्थान: 3.24 PM)
- रेवाड़ी: 4.25 PM (प्रस्थान: 4.27 PM)
- अलवर: 5.13 PM (प्रस्थान: 5.15 PM)
- जयपुर: 7.10 PM (प्रस्थान: 7.15 PM)
- फुलेरा: 8.00 PM (प्रस्थान: 8.10 PM)
- मकराना: 8.54 PM (प्रस्थान: 8.56 PM)
- डेगाना: 9.24 PM (प्रस्थान: 9.26 PM)
- मेड़ता रोड: 9.52 PM (प्रस्थान: 9.54 PM)
- जोधपुर: 11.20 PM

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी के जारी होने से यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत होगी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर मंडल के 125 स्टेशनों पर शुरू हुई डिजिटल पेमेंट सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नगद भुगतान की परेशानी से मुक्ति, 100% लक्ष्य पूरा करने में उत्तर पश्चिम रेलवे अव्वल

जोधपुर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक और बड़ी सुविधा शुरू की है। जोधपुर मंडल के सभी 125 रेलवे स्टेशनों पर अब टिकट खिड़कियों पर QR कोड से डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को नगद लेन-देन की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और टिकट खरीदने की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि "भारतीय रेलवे डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में UTs और रिजर्वेशन काउंटरों पर QR कोड डिवाइस लगाए गए हैं।" उन्होंने आगे बताया कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे टिकट, पार्सल, रिटायरिंग रूम, माल आदि के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सुनिश्चित हो रही है।

वरिष्ठ डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर मंडल के 125 स्टेशनों पर 162 डायनामिक QR कोड लगाए गए हैं, जिसमें जोधपुर के 10 QR डिवाइस शामिल हैं। जोधपुर रिजर्वेशन ऑफिस में 5 डिवाइस लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को ऑनलाइन पेमेंट करने में आसानी होगी। खानपान इकाइयों पर भी QR कोड से पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यात्री अब Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे प्रमुख UPI मोड से QR कोड स्कैन करके टिकटों का भुगतान कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि खुल्ले पैसे की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। खेड़ा ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड:

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के निर्देशन में, बुकिंग खिड़कियों पर डायनामिक QR कोड लगाने का काम पूरे भारतीय रेलवे में सबसे पहले 100% पूरा किया गया है।

QR कोड स्कैन से टिकट बनाने के लाभ:
    * यह सुविधा पूर्णतः कैशलेस है।
    * यात्रियों को खुल्ले पैसे की चिंता नहीं होगी।
    * टिकट की राशि स्वतः ही प्रदर्शित होगी।
    * यात्री को टिकट की पूरी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी।
    * पारदर्शिता बढ़ेगी, टिकट बनाने वाले कर्मचारी का नाम भी दर्ज होगा।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में रेल कर्मचारियों ने किया पौधारोपण, स्वच्छता अभियान भी चलाया

रेल मंडल प्रबंधक ने की यूनियन की प्रशंसा

जोधपुरउत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी यूनियन, जोधपुर ने ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास पार्क में यूनियन ने एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में शिव गोपाल मिश्रा जी के व्यक्तित्व और रेल कर्मचारियों के लिए उनके संघर्षों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिश्रा जी के प्रयासों से रेल कर्मचारियों को कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि पार्क में रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए यूनियन द्वारा किए गए स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ियों को साफ करने के कार्य को भी अनुकरणीय बताया। सहायक मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) रोहित पणिया ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि यूनियन सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है। कार्यक्रम का संचालन परमानंद गुर्जर ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें सुनील टाक, जसबीर सिंह चौधरी, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, आशा कंवर, अशोक सिंह मेडतिया, अनुप त्रिवेदी, शरद जोशी, विजय सिंह धाभाई, लाभ सिंह, अरूणा सोलंकी, बिलाल खां, विजयलाल शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, उपेंद्र कुमार, अजय निराला, अरुण बिस्सा, मोहम्मद आबीद, अविनाश शर्मा, मुकेश मीणा, सवाई सिंह पंवार, निम्बाराम चौधरी, विवेकशील, कालूराम गुर्जर, लीतिन मीणा और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने शिवगोपाल मिश्रा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लड्डू बाँटकर खुशी का इजहार किया।

यह कार्यक्रम रेल कर्मचारियों की सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूनियन के इस प्रयास को व्यापक सराहना मिल रही है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

दिल्ली सरायरोहिल्ला रेल सहित सभी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर विशेष चेकिंग, यात्रियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

35 अधिकारी/कर्मचारियों और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा, स्टेशन पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

जोधपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सुरक्षा व्यवस्था को मध्यनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन जोधपुर पर जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. द्वारा सुयंक्त गश्त चैंकिग की गयी। इस दौरान रेलवे स्टेशन जोधपुर के प्रत्येक प्लेटफार्म व आमदरत गाडियों यथा दिल्ली सरायरोहिल्ला रेल संख्या 22481 पर विशेष चैंकिग की गयी।

चैंकिग के दौरान सयुंक्त रूप से व पृथक-पृथक टीमें बनायी जाकर विशेष गश्त की गयी। रेलवे स्टेशन जोधपुर के चप्पे-चप्पे की चैंकिग की जाकर उपस्थित यात्रियों, डेलि पैसेंजरों, रेलवे कर्मचारीयों, वैण्डरों, कुलियों व सफाई कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान रेलवे स्टेशन जोधपुर के पार्सल, प्रतिक्षालय, बुंकिग, सभी प्लेटफार्म, अमानती घर, सरक्युलेंटिग ऐरिया, फुट ओवरब्रिज, टैक्सी स्टैण्ड, पार्किंग स्थलों पर चैकिंग की गयी।

रेलवे स्टेशन जोधपुर पर उपस्थित मिले सभी व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन पर कोई भी आपतिजनक वस्तु / बैग / सामान मिलने पर तुंरत पुलिस को सुचित करने की हिदायत की गयी। उक्त सभी को रेलवे हैल्पलाईन नं. 139 से अवगत करवाया गया। इस दौरान डॉग डेक्स मय डॉग हैंडलर द्वारा व जीआरपी आरपीएफ के करीब 35 अधिकारी / कर्मचारीयों द्वारा रेलवे स्टेशन जोधपुर पर चैंकिग की गयी।

इस अभियान में लक्ष्मण गौड़ थाना अधिकारी आर.पी.एफ का स्टाफ़ एवं प्रहलाद राम एस.आई ,जी.आर.पी का स्टाफ़ मौजूद रहा . इस दौरान चैंकिग में कोई संदिग्ध व्यक्ति व लावारिश सामान नहीं मिला। चैंकिग के दौरान खैरियत रही। स्वंतत्रता दिवस के मध्यनजर निंरतर चैंकिग जारी है।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वितरित किए पोस्टर और पैम्फलेट

यात्रियों को गंदगी फैलाने से बचने और निर्धारित स्थान पर कचरा डालने के लिए किया प्रेरित

जोधपुरभारतीय रेलवे के “स्वच्छता पखवाड़ा” (1 से 15 अगस्त) के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल पर यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष एंटी-लिटरिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नागौर, नोखा, मेड़ता रोड, जोधपुर, बाड़मेर, पाली मारवाड़, भगत की कोठी तथा जैसलमेर रेलवे स्टेशनों पर एंटी-लिटरिंग संबंधी पोस्टर एवं पैम्पलेट का वितरण किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी फैलाने से बचने तथा स्टेशन परिसर और ट्रेनों में कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को एंटी-लिटरिंग से जुड़े नियमों और जुर्माने की जानकारी भी दी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और “स्वच्छ रेल–स्वच्छ भारत” अभियान को सफल बनाएं।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

बच्चों की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील, OHE तारों में पतंग की डोर फंसने का खतरा

200 से 300 रहवासियों को समझाइश, विधिक जानकारी देकर किया जागरूक

जोधपुरराजस्थान जोधपुर में रक्षाबंधन एवं 15 अगस्त के उपलक्ष में शहर वासियों द्वारा पतंगबाजी की जाती है, जिसमें कुछ बच्चे पतंग लूटने के मकसद से कभी-कभी रेलवे ट्रैक पर या उसके आसपास आ जाते हैं। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक के पास रह रहे पतंगबाजों के द्वारा पतंग बाजी करने पर पतंग की डोर OHE बिजली के तारों में फंस जाती है।

इस संबंध में दिनांक 9 अगस्त 2025 को निरीक्षक जोधपुर ने सहायक उप निरीक्षक जय सिंह, स्टाफ एवं TRD के युधिष्ठिर और रामप्रसाद के साथ अभियान चलाया और भदासिया पुलिया के आस पास असुरक्षित स्थान पर, रेलवे ट्रैक के आस पास रह रहे लोगों की समझाया कि ऐसा करना खतरनाक है।

रहवासियों को बताया गया कि अपने बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें और यदि कोई बच्चा रेलवे ट्रैक पर आता है तो उसे भी दूर करें। रेलवे ट्रैक के आस पास घरों की छत से पतंगबाजी ना करें क्योंकि ऐसा करने से पतंग की डोर OHE तारो मे फसने का डर रहता है।

करीब 200 से 300 रहवासियों को समझाइस की गई। बच्चों की सेफ्टी हेतु जागरूक किया गया और विधिक जानकारी भी दी गई की ऐसा करना कानून अपराध है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई उपरोक्त स्थल पर सुबह शाम स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

मुकेश माथुर के जन्मदिन पर बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण

यूनियन पदाधिकारियों ने बच्चों को पेंसिल, रबर, कलर आदि भेंट किये

जोधपुरनॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन (NWREU) जोधपुर मंडल के महामंत्री मुकेश माथुर के 63वें जन्मदिन के अवसर पर, यूनियन के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहुँचकर उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को पेंसिल, रबर, कलर और अन्य स्टेशनरी से भरे पैकेट उपहार स्वरूप वितरित किये।

बच्चों ने बड़ी खुशी के साथ ये उपहार प्राप्त किये और माथुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। स्कूल ने यूनियन के पदाधिकारियों को इस नेक काम के लिए धन्यवाद भी दिया।

इस अवसर पर सुनील टाक, बन्ने सिंह पंवार, लाभ सिंह, शाहरूख, दिपेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, विक्रम सिंह गौड़ और दिनेश धायल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह कार्यक्रम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने में सफल रहा। NWREU के इस  अद्भुत पहल ने समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

शातिर चोर अशोक बिश्नोई पकड़ा गया, चोरी किए गए मोबाइल, मंगलसूत्र और नकदी सहित कई सामान बरामद

पुलिस ने किया तरीका-ए-वारदात का खुलासा: आरोपी रात में ट्रेनों में रेकी कर महिलाओं को बनाता था निशाना

जोधपुरजीआरपी थाना जोधपुर ने चलती ट्रेन से महिला यात्री का लेडिज पर्स चोरी करने वाले एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सामान में से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, 20000 रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल करवाया गया है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई 2025 को गोदावरी प्रिसकिला प्रिंसी नामक एक महिला ने अपने पति के साथ थाना में एक लिखित रिपोर्ट पेश की। महिला ने बताया कि वह शालीमार ट्रेन से अपने पति के साथ दिल्ली से बाड़मेर की यात्रा कर रही थी। राईका बाग, जोधपुर स्टेशन के पास उसका हैण्ड बैग (लेडिज पर्स) चोरी हो गया। बैग के अंदर वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सोने का मंगलसूत्र और 50000 रुपये नकद थे। इसके अलावा, 2 बच्चों की छोटी सोने की चैन भी बैग में थी।

पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 93/2025 धारा 305 (बी) भा.न्या.सं में दर्ज किया और तलाश माल मुल्जिम शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर अभिजीतसिंह और पुलिस उपअधीक्षक जीआरपी वृत जोधपुर संदीपसिंह के निर्देशानुसार, थानाधिकारी मुक्ता पारिक के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक पुत्र श्यामलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान तरीका-ए-वारदात का खुलासा किया। आरोपी आदतन चोर है, जो रात में आने-जाने वाली ट्रेनों में सामान्य श्रेणी का टिकट लेकर रिजर्वेशन कोचों में रेकी करता है। वह सोई हुई महिला यात्रियों के लेडिज पर्स की चोरी करता है और पर्स से कीमती सामान निकालकर पर्स को रेलवे स्टेशन के आसपास झाड़ियों में फेंक देता है।

पुलिस टीम में थानाधिकारी मुक्ता पारिक, हेडकानि जेठाराम, हेडकानि मुन्नाराम, कानि राजेन्द्र मीणा, कानि खेमाराम और चालक कानि बुधाराम शामिल थे।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

भारत-पाक तनाव के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ ने की कड़ी चेकिंग

संदिग्ध वस्तुओं की जांच, यात्रियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

जोधपुररेलवे स्टेशन पर आज जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त सुरक्षा जांच अभियान चलाया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया। प्लेटफॉर्म पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।  रेल यात्रियों, टैक्सी चालकों, रेलवे कर्मचारियों, कुलियों, विक्रेताओं और सफाई कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों और झूठी अफवाहों से सावधान रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान संदिग्ध दिखने वाली किसी भी वस्तु की सावधानी पूर्वक जांच की गई। लोगों को संदिग्ध वस्तुओं को देखने पर तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया गया।

इस संयुक्त अभियान में जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक और उनके स्टाफ के साथ आरपीएफ थानाधिकारी लक्ष्मण गौड़ और उनके स्टाफ ने भाग लिया।
अभिजीत सिंह, IPS, पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर और संदीप सिंह, RPS, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी वृत जोधपुर के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। थानाधिकारी जीआरपी थाना जोधपुर मुक्ता पारीक, जीआरपी स्टाफ, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी लक्ष्मण गौड़, उनकी टीम, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, कमांडेंट एसडीआरएफ और उनकी टीम ने  पहलगाम आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक जांच की। भारत सरकार द्वारा जारी नागरिक सुरक्षा दिशा निर्देशों के बारे में भी यात्रियों और अन्य स्टाफ को जानकारी दी गई और भ्रामक अफवाहों से बचने के लिए सचेत किया गया।

https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

जोधपुर में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन ने जलाई मोमबत्तियां, किया दो मिनट का मौन

AIRF की स्थापना दिवस पर भी शहीदों को याद किया गया

जोधपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को आज जोधपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन (NWRWU) के मंडल कार्यालय में आयोजित एक शोक सभा में मंडल, शाखा पदाधिकारियों और संगठन कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया।

मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "यह एक बेहद दुखद घटना है। हम शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"  उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से पूरे देश में रोष व्याप्त है और सभी चाहते हैं कि सरकार इस मामले में कठोर से कठोर कदम उठाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरा देश और विपक्ष इस कठिन घड़ी में सरकार के साथ खड़ा है।

मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने भी इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा, "यह आतंकवाद का कायरतापूर्ण चेहरा है। हम शहीदों को कभी नहीं भूलेंगे और उनके बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।" उन्होंने भी दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को सांत्वना की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन, 24 अप्रैल 1924 को, ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) की स्थापना हुई थी।  AIRF ने पिछले 101 वर्षों में रेल कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया है और उन्हें बोनस, वेतन आयोग का लाभ और पदोन्नति जैसे कई लाभ दिलाए हैं। हाल ही में हुए मान्यता चुनावों में भी AIRF ने कर्मचारियों के सहयोग से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस शोक सभा को जसबीर सिंह चौधरी, जितेन्द्र ढाका, आशा कंवर और नईम मोहम्मद शेख ने भी सम्बोधित किया। परमा नन्द गुर्जर ने सभा का संचालन किया। सभा में मदनलाला बैरवा, अशोक सिंह मेडतिया, ललित सुनारिया, बिलाल खां, मीठालाल मीणा, विजया व्यास, आसूराम हूड्डा, जितेन्द्र गुर्जर, विक्रम सिंह, कृष्णा कुमार गुर्जर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और "आतंकवाद मुर्दाबाद" के नारे लगाए।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

यात्रियों से जबरदस्ती वसूली और उत्पात पर आरपीएफ़ ने कसी कमर, रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज

अनाधिकृत प्रवेश और यात्रियों को परेशान करने के आरोप में कार्रवाई

जोधपुररेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) ने 7 अप्रैल 2025 को, राईकाबाग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ऑटो चालकों (लपकों) और 2 किन्नरों को गिरफ्तार किया है।  आरपीएफ़ को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्टेशन पर ऑटो चालकों और किन्नरों द्वारा मनमानी और यात्रियों को परेशान करने की शिकायतें मिल रही थीं।

इसके मद्देनज़र, आज सुबह 10:45 बजे, जयपुर से जोधपुर आ रही व्यस्त ट्रेन संख्या 22977 के राईकाबाग स्टेशन पर आगमन के समय, प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ सादे कपड़ों और वर्दी में एक योजनाबद्ध छापा मारा। एक सरकारी बस का प्रयोग करते हुए, आरपीएफ़ ने रेलवे एक्ट के तहत यह कार्रवाई की।

छापे में 12 ऑटो चालकों को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर, जोधपुर छोर की ओर टूटी हुई दीवार से अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हुए पाया गया। ये चालक यात्रियों को जबरदस्ती रोककर उनसे मोलभाव कर रहे थे और उन्हें परेशान कर रहे थे। किसी भी ऑटो चालक के पास स्टेशन में प्रवेश करने का टिकट या कोई अधिकार पत्र नहीं मिला।

गिरफ्तार सभी ऑटो चालकों को सरकारी बस से पोस्ट पर लाया गया और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 144, 145 सी और 137 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, दो किन्नरों को भी बिना टिकट यात्रा करते हुए और यात्रियों को परेशान करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ भी रेलवे एक्ट की धारा 145 सी और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरपीएफ़ जोधपुर द्वारा जोधपुर स्टेशन पर भी ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान जारी है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। माननीय न्यायालय में दायर शिकायतों में इनके पुराने रिकॉर्ड को भी शामिल किया जा रहा है।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

पंकज कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, रेल कर्मचारियों ने किया सम्मानित

NWREU ने किया विशेष सम्मान, रेलवे कर्मचारियों ने जताया आभार

जोधपुरनॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन (NWREU)
ने जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज कुमार सिंह के स्थानांतरण पर एक भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य कारखाना प्रबंधक मनोज जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेडा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीताराम बुनकर सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में NWREU के जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार और मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने पंकज कुमार सिंह को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।  NWREU के केंद्रीय पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों और शाखा पदाधिकारियों ने भी सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया, जिससे यह समारोह और भी यादगार बन गया।

परिहार ने अपने संबोधन में पंकज कुमार सिंह के जोधपुर में कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोधपुर मंडल में दोहरीकरण, विद्युतीकरण और अन्य विकास कार्यों में उनके मार्गदर्शन की सराहना की।  उन्होंने रेलवे ग्राउंड में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने, अस्पताल में रोगियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करने और कर्मचारियों की समय-समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया। इसके अलावा, उन्होंने रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सिंह के  योगदान की भी प्रशंसा की।

महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जोधपुर मंडल के कर्मचारियों का स्नेह और प्यार उन्हें हमेशा याद रहेगा। महेन्द्र व्यास, श्रीमती आशा कंवर, और मनोज शर्मा ने भी पंकज कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभा का संचालन परमानंद गुर्जर ने किया।

इस सम्मान समारोह में संजय मीणा, विरेन्द्र जोशी (DCM), राजकुमार (ACM), राधेश्याम चितारा (APO), नरेन्द्र सिवासिया, मुकेश कुमार, मदनलाल गुर्जर, लाखन सिंह, सुनील टाक, मदनलाल बैरवा, अनुप त्रिवेदी, राजेश शर्मा, रविन्द्र कुमार प्रजापत, बन्ने सिंह पंवार, अशोक सिंह मेडतिया, महेन्द्र सिंह सबरवाल, लाभ सिंह, विनोद सुन्डा, विजय सिंह धाभाई, अब्दुल सलीम, नीरज प्रसाद, विजया व्यास, निर्मला विश्नोई, अन्जुमन पठान, अरूणा, अरूणा गोयल, किरण शर्मा, मनिषा पंवार, ललित सोनारिया और महेन्द्र सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

यात्रियों से जबरदस्ती मोलभाव करने वाले ऑटो चालकों पर गिरी RPF की गाज़, कई पुराने मामले भी आए सामने

रेलवे परिसर में अवैध ऑटोचालन पर लगाम, न्यायालय में हुई कार्रवाई

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ऑटो चालकों द्वारा मनमानी किराया वसूली और जबरदस्ती मोलभाव की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर भी इसकी कई शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पिछले कुछ दिनों से ऑटो चालकों से समझाइश की थी। 25 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मिली एक शिकायत के बाद 7 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आज, 26 मार्च 2025 को RPF ने जोधपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे महानगर की उपस्थिति में एक विशेष अभियान चलाया। सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक चले इस अभियान में रेल परिसर में अवैध रूप से ऑटो चलाते हुए और यात्रियों से जबरदस्ती मोलभाव करते हुए 12 ऑटो चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे सुरक्षा बल ने माननीय न्यायालय को इन ऑटो चालकों के विरुद्ध दर्ज पुराने मामलों की भी जानकारी दी है। कुल मिला कर 19 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कड़ी कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगने की संभावना है।