Articles by "Fashion"
Fashion लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

सौंदर्य उद्योग के इस भव्य आयोजन में 600 से अधिक ब्यूटीशियन ने लिया हिस्सा, मुंबई से आए विशेषज्ञों ने साझा किए अनमोल टिप्स

लाइव डेमोंस्ट्रेशन से सजी शाम, जोधपुर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम

जोधपुर। रातानाडा के माहेश्वरी भवन में सौंदर्य उद्योग से संबंधित ऐतिहासिक ग्रैंड सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

सेमिनार में 600 से अधिक ब्यूटीशियन ने भाग लिया।आयोजनकर्ता बालाजी ट्रेडर्स के रतन भाई माहेश्वरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुंबई से मिस अल्का गोविंद और सुरत से कशिश रूपेला बग्गी में सवार होकर आए। उनका स्वागत पारंपरिक मारवाड़ी तरीके से वर्षा माहेश्वरी ने किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट मिस अल्का गोविंद ने ब्यूटी टिप्स साझा किए। उन्होंने कम समय में मेकअप करने के बेहतरीन तरीके बताए और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

मेटोरोलॉजिस्ट कशिश रूपेला ने भी मेकअप मशीनों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से यह दर्शाया कि कैसे मशीनों का सही इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेमिनार की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके और गणपति पूजन के साथ हुई। शुभम माहेश्वरी एवं रामेश्वर सोनी ने गणेश वंदना भजन प्रस्तुत किया, जिससे प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

भजन गायक रामेश्वर सोनी ने गौ माता के भजन की प्रस्तुति दी और गौ सेवा के लिए धन राशि एकत्रित की, जिसे लापसी की प्रसादी के लिए उपयोग किया जाएगा।

रतन माहेश्वरी ने कहा कि यह आयोजन ना केवल ब्यूटी इंडस्ट्री के विकास के लिए एक सार्थक प्रयास है, बल्कि जोधपुर को सौंदर्य और कॉस्मेटिक क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड्स प्रदान किए गए, जिसमें बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट हेयर स्टाइलिस्ट, बेस्ट ब्यूटी पार्लर और क्रिएटिव आर्टिस्ट जैसे नाम शामिल थे। आयोजन में एंकर विपिन लोढा और हर्षी लोढा ने समा बांधा और सभी को इस शानदार आयोजन की बधाई दी।
https://www.swarnadeepreporter.blogspot.com we provide informative content like politics, national, jobs, trade, entertainment & crime hindi news

140 प्रतिभागियों में से 25 ने जीता अगले दौर में जाने का मौका

जोधपुर के युवाओं ने दिखाई अपनी फैशन प्रतिभा

जोधपुर शहर में फैशन के प्रति उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला जब "मेगा कास्टिंग एजेंसी" द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित फैशन प्रतियोगिता "प्रेजेंस मेगा फैशन स्टार" के ऑडिशन का आयोजन हुआ। दो दिवसीय इस ऑडिशन का आयोजन शहर के व्यस्ततम इलाके 12वीं रोड स्थित एक कैफे में किया गया। लगभग 140 युवा और प्रतिभाशाली मॉडल्स ने इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दर्ज कराई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ऑडिशन में एक प्रतिष्ठित जज पैनल मौजूद था जिसमें शामिल थे जाने-माने मॉडल और डिजाइनर अजय राव, मॉडल और प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट प्रिया वैष्णव और विशेष अतिथि के तौर पर मुंबई स्थित प्रसिद्ध मनीष कास्टिंग एजेंसी के प्रमुख मनीष व्यास। 

दो दिनों तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा और जजों की गहन समीक्षा के बाद, केवल 25 प्रतिभागियों को अगले दौर के लिए चुना गया है। ये चयनित प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

"प्रेजेंस मेगा फैशन स्टार" का उद्देश्य नए चेहरों को राष्ट्रीय फैशन प्लेटफॉर्म पर लाना और उन्हें पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान करना है। मेगा कास्टिंग एजेंसी ने जोधपुर के दर्शकों और प्रतिभागियों के उत्साहवर्धक प्रतिसाद के लिए आभार व्यक्त किया है। चयनित 25 प्रतिभागियों को जल्द ही अगले चरण की जानकारी दी जाएगी।