पुलिस आयुक्त की सख्ती, अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ की गई कार्यवाहियाँ
संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए 271 वाहनों की चैकिंग, 11 चालकों पर की गई कार्रवाई
जोधपुर। आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर, जोधपुर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार, जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने 5 अक्टूबर 2025 को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
सायंकालीन और रात्रिकालीन नाकाबंदी/गश्त के दौरान, संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चैकिंग की गई। सायंकाल 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
रात्रि 12:00 बजे से 05:00 बजे तक चलने वाले इस अभियान में, बिना नंबरी, काले शीशे वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो का मिलान करके कई संदिग्धों के विरूद्ध पर्चा "बी" भरा गया।
पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण और सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में समस्त थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 8:00 बजे के बाद शराब बिक्री पर रोक लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
इस अभियान के तहत जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र के जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में कुल 271 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। राजकोप ऐप पर 164 संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलाने के साथ, 17 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा 'बी' भरा गया। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 7 मामलों में 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों पर 185 एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस का यह अभियान साफ संकेत है कि सरकार और पुलिस फोर्स आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बीच, आम जनता से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक, अवैध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 100/112 या व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचना दें।

Post A Comment:
0 comments: