डीएसटी एवं पुलिस थाना खेड़ापा ने 2.070 किलोग्राम अफीम दूध के साथ तस्कर को पकड़ने का किया सफल अभियान
पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के नेतृत्व में सुरेश विश्नोई पर लगे एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण
जोधपुर। ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएसटी एवं पुलिस थाना खेड़ापा की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अफीम दूध के तस्कर सुरेश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 2.070 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त किया गया है।
गिरफ्तारी की कार्यवाही का विवरण देते हुए टोगस ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में वृताधिकारी भोपालगढ़, भूराराम खिलेरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
19 सितंबर को जिला विशेष टीम के कानि. राकेश नेहरा को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। तब थानाधिकारी खेड़ापा लाखाराम के नेतृत्व में टीम ने बावड़ी के अणवाणा तिराहा के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश पुत्र रमेशराम, जाति विश्नोई, निवासी अरनियानाडा अणवाणा बताया।
पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2.070 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच थानाधिकारी भोपालगढ द्वारा की जा रही है।
इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम के सदस्यों, डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, राकेश नेहरा, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, सोहनराम, अशोक भाटी, राकेश भूंकर, भोमाराम और नारायणराम के साथ-साथ थाना स्तर पर श्री लाखाराम, सउनि धर्मेन्द, बबलेश कुमार, अचलाराम एवं धर्मेन्द्र ठोलिया को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

Post A Comment:
0 comments: