लेडी डॉक्टर, साइकोलॉजिस्ट, मेंटल हेल्थ ट्रेनर और फिटनेस एक्सपर्ट ने दी टिप्स, 70-80 महिलाओं ने लिया सेमिनार का लाभ
अध्यक्ष निरूपा पटवा ने अतिथियों का किया सम्मान, हाई टी और हाउसी गेम का भी आयोजन
जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा महिला सदस्यों के लिए वूमेन एम्पावरमेंट के लिए एक टॉक शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने किया।
इस टॉक शो में सभी महिलाओं को लेडीज डॉक्टर से अपनी शरीर की छोटी-छोटी आंतरिक समस्याओं पर खुलकर बात करने का मौका मिला। साथ ही साइकोलॉजिस्ट, मेंटल हेल्थ ट्रेनर और फिटनेस हेल्थ ट्रेनर से भी बात करने का अवसर दिया गया।
अध्यक्ष निरूपा पटवा ने सभी अतिथियों का मोमेंटो, माला और दुपट्टा से सम्मान किया। लगभग सत्तर-अस्सी महिलाओं ने इस सेमिनार का लाभ लिया।
डॉ. सुभदीप कौर गायनोकोलॉजिस्ट अलका आईवीएफ कनक हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं के विभिन्न आंतरिक एवं बाहरी समस्याओं पर चर्चा की गई। आज के दौर में निःसंतानता कैसे रोकी जाए और आईवीएफ कैसे उपयोगी है, इस पर भी चर्चा की गई।
डॉ. स्मिता जैमन फ़िजियोटरपिस्ट ने बताया कि किस प्रकार महिलाओं को चालीस की उम्र के बाद जीवन शैली, ख़ान पान, टीकाकरण आदि से लाइफ कैसे खुशाल बनाये यह समझाया गया।
रिया मुरझानी योगा एक्सपर्ट ने दैनिक चर्या में कम कि साथ साथ छोटी छोटी एक्सरसाइज से कैसे फिट रहे और मसल को कैसे मजबूत करे यह बताया गया।
सचिव तारा सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका बैद ने किया। कार्यक्रम के साथ में हाई टी और हाउसी गेम भी रखा गया।
Post A Comment:
0 comments: