Royal Ladies served forty women at the Chief Minister Women's Rehabilitation Center.रॉयल लेडीज ने मुख्यमंत्री महिला पुनर्वास केंद्र में चालीस महिलाओं

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने दिवाली के पहले किया असहाय और निराश्रित महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की सदस्याओं ने कपड़े, सूखा राशन और मिठाइयाँ बाँटकर मनाया सेवा का उत्सव

जोधपुरजायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने मुख्यमंत्री महिला पुनर्वास केंद्र में 40 असहाय और निराश्रित महिलाओं को सेवा देकर उनके जीवन में खुशियों का संचार किया। इस सेवा गति विधि में ग्रुप की महिला सदस्यों ने दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए कपड़े, लगभग एक महीने का सूखा किराना और मिठाइयाँ वितरित कीं।

सेवा कार्य में प्रमुख सहयोगी डा. त्रिफेना मस्सी, अंजू सिहाग, सुमन लता शर्मा, विनीता कुलश्रेष्ठ, वंदना दधीच, सुनीता आदि महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन महिलाओं की मुस्कान और खुशी को देखकर सभी ने हाथ से कुरकुरे और बिस्किट भी बांटे।

ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के अंतर्गत समस्त महिला सदस्यों ने अपनी शादी की सालगिरह, परिवार जन की पुण्यतिथि और जन्मदिन के अवसर पर वर्षभर सेवा कार्य करते हैं। ये महिलाएँ अपने हाथ से बनाए गए सामानों और सेविंग्स से इन कार्यों को पूरा करती हैं। इस ग्रुप द्वारा प्रति वर्ष लगभग बीस लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए जाते हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास

नरेंद्र पटवा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस और रोजगार के लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। पूरे भारत भर के सभी ग्रुप इस तरह की सेवा के कार्यों में संलग्न हैं।

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने रक्तदान जैसे कार्य भी किए हैं और बाल ग्रह में मंदबुद्धि और छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए टीवी भी लगवाया गया है। अपंग व्यक्तियों के लिए अस्पताल में व्हीलचेयर और विकलांगों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर भी मुहैया कराए गए हैं।

ग्रुप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर हैं और पिछले चार सालों से अनवरत सेवा कार्य कर रहा है। निरूपा पटवा ने बताया कि “यह सेवा सप्ताह के अलावा भी ग्रुप साल में लगभग 300 सेवा गतिविधियों का आयोजन करता है। हम हमेशा नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं।”

Post A Comment:

0 comments: