सुनारों का बास न्याति भवन में महिलाओं ने लगाए ठुमके, हिडानी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
गृह उद्योग हस्तशिल्प की लगी स्टॉलें, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
जोधपुर। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की महिला मंडल की सदस्यों की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सावन महोत्सव का गीतों के साथ समापन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न खेलों में समाज की सभी महिलाओं ने हिडानी प्रतियोगिता में भाग लिया, जो कि आकर्षण का केन्द्र रही।
ऐसा ही कुछ माहौल शहर के सुनारों का बास न्याति भवन में देखने को मिला जहां सावन महोत्सव का आयोजन ब्राह्मण स्वर्णकार की महिलाओं द्वारा किया गया। इस मौके पर रंजना सोनी और दीपमाला जसमतिया ने रंग-बिरंगे परिधानों और सेल्फी प्वाइंट ओर जुले सावन के गीतों के साथ खूब ठुमके लगाए और कार्यक्रम में खूब मस्ती की। प्रतियोगिता के बाद सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया।
सावन महोत्सव के आयोजन में समाज की महिलाओं द्वारा बनी चीजों का गृह उद्योग हस्तशिल्प की स्टॉले लगाई गई जो कि तीन दिवसीय चली जिसमें केक, पेस्ट्री, साड़ियां, लहंगा, शूट, राखियां ओर फूड जॉन, सेल्फी प्वाइंट, सावन झूला ओर भी कई स्टाले लगी।
अध्यक्ष दीपमाला जसमतियां ने बताया कि सचिव आभा कट्टा, कोषाध्यक्ष रंजन जालोरा, उपाध्यक्ष गणिता खटोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शान्ति शर्मा, प्रचार एवं संस्कृती मंत्री नीलम खटोर और कार्यकारिणी सदस्य शीतल हेडाऊ, कंचन बाड़मेरा, तरुणा बाड़मेरा, अंजली जालोरा, रीना खटोर, पूनम कट्टा, मधुबाला जालोरा इन सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post A Comment:
0 comments: