Successful completion of free mehndi training camp by women's unit. महिला इकाई द्वारा निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन।

लघु उद्योग भारती की पहल से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला नया रास्ता

समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

जोधपुर लघु उद्योग भारती, महिला इकाई जोधपुर द्वारा आयोजित आठ दिवसीय निःशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आज भवन सभागार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी ने सभी अतिथियों और कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, "यह प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और घरेलू स्तर पर स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा है।"

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने महिला उद्यमिता विकास, कौशल विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी सदस्यों से उद्योग हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेवा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फेस की कविता श्रीवास्तव ने इस प्रशिक्षण शिविर की प्रशंसा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाएंगे, बल्कि समाज में उनकी भागीदारी और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करेंगे।"

प्रशिक्षिका ज्योति प्रजापति ने प्रशिक्षणार्थियों को मेहंदी की कलात्मकता, विभिन्न डिजाइन तकनीकों एवं आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

समापन समारोह में प्रतिभागियों के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। धन्यवाद सचिव कंचन लोहिया ने दिया।

समापन समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, प्रांत उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, प्रांत महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई, प्रांत संयुक्त महामंत्री बिंदू जैन, महिला इकाई उपाध्यक्ष इन्दुबाला अग्रवाल, नलिनी बंसल, संयुक्त सचिव निधि सिंह, ममता मनानी, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी हर्ष स्वाति शर्मा प्रेमवती भावना मोटवानी सदस्य स्वाति माथुर चेतना सोनी, मंजू मेवाडा इत्यादि अनेक महिला सदस्य गण उपस्थित रहे।

Post A Comment:

0 comments: