राशन कार्ड, पेंशन और जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं का हुआ निवारण, भाजपा नेताओं ने किया शिविर में सहयोग
300 से अधिक लोगों ने दस्तावेजों का कराया पंजीकरण
जोधपुर। वार्ड संख्या 30 (पूर्व वार्ड 34) में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह शिविर राशन कार्डों की पुनः सक्रियता, पेंशन अपडेट और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया गया था। अनुमानतः 300 से अधिक लोगों ने शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने आवश्यक दस्तावेजों का पंजीकरण कराया। शिविर में राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिली है और जल्द ही उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आम जनता से संवाद किया। इनमें जिला महामंत्री गौरव जैन, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी, मनीष पुरोहित, जिला मंत्री वरुण धांडिया, पवन वैष्णव और जिला कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शर्मा शामिल थे। उन्होंने शिविर में आये लोगों की समस्याओं को सुना और सहायता का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिपोलिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र राज सिंघवी, खांडा फलसा मंडल महामंत्री आलोक चौरडिया, युवा नेता निलेश सोनी, संयोजक सुरेंद्र सराफ, जयंत मंडोर, विषय संयोजन सुनील पवार और ओमप्रकाश सेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन सभी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह शिविर स्थानीय लोगों के लिए एक सफल पहल साबित हुआ और आने वाले समय में भी इस तरह के शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Post A Comment:
0 comments: