कन्हैया गौशाला में गौ माता की सेवा कर किया सेवा दिवस का आयोजन, समाजसेवा के प्रति बढ़ाया जागरूकता का संदेश
गौ सेवा के साथ अन्य सेवा कार्यो को किया गया समर्पित
जोधपुर। सारथी यूथ फाउंडेशन ने रविवार को "रविवार सेवा दिवस" मनाते हुए कन्हैया गौशाला, पाल रोड में गौ सेवा का कार्य किया। संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस दिन गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर उनका पूजन किया गया। गहलोत ने हिन्दू धर्म में गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़े से बड़ा कष्ट दूर होता है क्योंकि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गौ माता के प्रति प्रेम और सेवा का संदेश देने की बात भी कही।
गहलोत ने बताया कि "रविवार सेवा दिवस मिशन" के तहत हर रविवार को विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। इनमें गौ सेवा के अलावा पक्षी सेवा, संतों की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित और दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान आदि शामिल हैं। फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगाँठ पर भी सेवा कार्य किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 3-4 सालों से फाउंडेशन प्रति माह 5 से 7 सेवा कार्य कर रहा है। गहलोत ने आम जनता से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी करें और रविवार सेवा दिवस मिशन से जुड़ें।
इस अवसर पर विजय लक्ष्मी हर्ष, जय प्रकाश हरवानी, राम नारायण थिरोदा, गीता हरवानी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, जसपाल सिंह खालसा और रामचन्द्र मंगल सहित कई लोग उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments: