कुड़ी भगतासनी में छात्रों ने लगाए पौधे, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

"जैसे मां से प्रेम करते हैं, वैसे ही पेड़ों से करें": विद्यालय संस्थापकों ने बच्चों को किया प्रेरित

जोधपुरकिडीज एकेडमी स्कूल द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कुड़ी भगतासनी के सेक्टर 9 परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किडीज एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

विद्यालय संस्थापक महेंद्रसिंह राजपुरोहित एवं मीनाक्षी कौशिक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे हम माँ से प्रेम करते हैं, वैसे ही पेड़ों से भी करें। उन्होंने हर छात्र और शिक्षक से एक-एक वृक्ष जरूर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के लिए प्राण तत्व हैं। ये हमें प्राणवायु, फल, औषधि और लकड़ियां देते हैं। उन्होंने "राजस्थान में हरियालो राजस्थान" के रूप में पौधे रोपण करने की बात कही।

कार्यक्रम में भाजपा कुड़ी मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता किशोरसिंह बेरावत, किशनदान चारण, हर्ष पटेल एवं स्कूल विद्यालय प्रिंसिपल बबली कुमारी एवं कॉर्डिनेटर शिल्पा राजपुरोहित एवं ललिता, विक्टोरिया, करण आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

Post A Comment:

0 comments: