जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्तालय के निर्देशों पर जताई चिंता, शादियों और धार्मिक आयोजनों में आजीविका चलाने में हो रही है परेशानी

फोटोग्राफर्स ने एक एकल खिड़की स्थापित करने का किया आग्रह, अनुमति के लिए एक सप्ताह पहले आवेदन करने की समय सीमा को कम करने का भी किया अनुरोध

जोधपुर जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर ड्रोन उड़ाने की अनुमति प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया है। JPA का कहना है कि पुलिस आयुक्तालय के हालिया निर्देशों के कारण उन्हें ड्रोन का उपयोग करने में कठिनाई हो रही है, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है।

ज्ञापन में, फोटोग्राफर्स ने कहा है कि वे सभी JPA के सदस्य हैं और लंबे समय से शादियों और धार्मिक आयोजनों में फोटो और वीडियो शूटिंग करके अपनी आजीविका चला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रशासन द्वारा दिए गए सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हैं।

फोटोग्राफर्स ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि वे ड्रोन उपयोग की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाएं। उन्होंने कहा कि जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में एक एकल खिड़की स्थापित की जानी चाहिए, जहाँ एक निश्चित फॉर्म भरकर अनुमति के लिए आवेदन किया जा सके। इससे उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और वे आसानी से अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।

फोटोग्राफर्स ने यह भी कहा कि जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने ड्रोन उपयोग के लिए एक सप्ताह पहले अनुमति का आवेदन करने का आदेश दिया है, जो उनके लिए संभव नहीं है। क्योंकि कई सामाजिक और धार्मिक आयोजन दो दिन पहले ही तय होते हैं, ऐसे में अनुमति प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा।

जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि वे उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक सरल प्रक्रिया से उन्हें अनुमति प्राप्त करने का माध्यम तैयार करें, जिससे उन्हें अनुमति लेने में सहायता मिले और उनकी आजीविका पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।

संबंधित ख़बर...

जोधपुर में ड्रोन पर बैन: सुरक्षा कारणों से सख्त कार्रवाई का आदेश

Post A Comment:

0 comments: