Jodhpur: Gang cheating on the pretext of marriage busted, 4 arrested. जोधपुर: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार।

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गिरोह ने झूठी शादी का आयोजन कर प्रार्थी से हड़पे 2,21,000 रुपये

जोधपुरपुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर पश्चिम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे हड़पने का काम कर रहा था। पुलिस ने दो महिलाएं सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें संजय बगाली, मंजीत पटेल, कमली उर्फ पूजा और अनिता शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन और एसीपी रविन्द्र बोथरा की सुपरविजन में भवानी सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

घटना का विवरण:

दिनेश राकांवत, जो ज्योति नगर चादणा भाखर प्रतापनगर जोधपुर के निवासी ने 24 सितंबर को एक लिखित शिकायत पेश की। उन्होंने कहा कि उनकी शादी नहीं हो रही थी और इसी बीच उनकी जान पहचान के आधार पर संजय बंगाली ने उनसे शादी कराने का प्रस्ताव रखा। संजय ने कहा कि वह उन्हें एक अच्छी लड़की से शादी करवाने के लिए 2,21,000 रुपये की रकम तय करेंगे।

गिरोह ने दिनांक 23 सितंबर 2025 को दिनेश को एक लड़की के परिवार वालों के साथ उनके घर पर बुलाकर शादी का ढोंग रचाया। संजय ने बताया कि लड़की का नाम पूजा है और शादी करने के लिए उन्हें दुर्गा याड़ी मंदिर ले जाकर झूठी शादी का समारोह आयोजित किया गया।

दिनेश ने अपनी शिकायत में कहा कि संजय ने शादी के नाम पर उन्हें 1,61,000 रुपये दिए और बाद में पूजा के परिवार वाले मौके से भाग गए।

कानूनी कार्यवाही:

प्राथमिक जांच के बाद, प्रकरण संख्या 147 के तहत धारा 318 (4) और 83.61 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह के सदस्यों में शामिल हैं:

1. मंजीत पटेल (42 वर्ष), निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
2. संजय मजुमदार (46 वर्ष), निवासी जोधपुर
3. कमली उर्फ पूजा (62 वर्ष), निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश)
4. अनिता (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)

विशेष टीम पुलिस थाना प्रतापनगर:

01. भवानी सिह नि. पु. थानाधिकारी
02. भजनीराम सउनि
03. भरत कानि
04. निर्मला मकानि
05. शान्ति मकानि
06. रामगोपाल कानि
07. पकंज कानि

Post A Comment:

0 comments: