Jodhpur: Railway's anti-littering campaign in cleanliness fortnight, made passengers aware at stations.स्वच्छता पखवाड़े में रेलवे का एंटी-लिटरिंग अभिय

उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वितरित किए पोस्टर और पैम्फलेट

यात्रियों को गंदगी फैलाने से बचने और निर्धारित स्थान पर कचरा डालने के लिए किया प्रेरित

जोधपुरभारतीय रेलवे के “स्वच्छता पखवाड़ा” (1 से 15 अगस्त) के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल पर यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष एंटी-लिटरिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नागौर, नोखा, मेड़ता रोड, जोधपुर, बाड़मेर, पाली मारवाड़, भगत की कोठी तथा जैसलमेर रेलवे स्टेशनों पर एंटी-लिटरिंग संबंधी पोस्टर एवं पैम्पलेट का वितरण किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी फैलाने से बचने तथा स्टेशन परिसर और ट्रेनों में कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को एंटी-लिटरिंग से जुड़े नियमों और जुर्माने की जानकारी भी दी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और “स्वच्छ रेल–स्वच्छ भारत” अभियान को सफल बनाएं।

Post A Comment:

0 comments: