बच्चों की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील, OHE तारों में पतंग की डोर फंसने का खतरा

200 से 300 रहवासियों को समझाइश, विधिक जानकारी देकर किया जागरूक

जोधपुरराजस्थान जोधपुर में रक्षाबंधन एवं 15 अगस्त के उपलक्ष में शहर वासियों द्वारा पतंगबाजी की जाती है, जिसमें कुछ बच्चे पतंग लूटने के मकसद से कभी-कभी रेलवे ट्रैक पर या उसके आसपास आ जाते हैं। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक के पास रह रहे पतंगबाजों के द्वारा पतंग बाजी करने पर पतंग की डोर OHE बिजली के तारों में फंस जाती है।

इस संबंध में दिनांक 9 अगस्त 2025 को निरीक्षक जोधपुर ने सहायक उप निरीक्षक जय सिंह, स्टाफ एवं TRD के युधिष्ठिर और रामप्रसाद के साथ अभियान चलाया और भदासिया पुलिया के आस पास असुरक्षित स्थान पर, रेलवे ट्रैक के आस पास रह रहे लोगों की समझाया कि ऐसा करना खतरनाक है।

रहवासियों को बताया गया कि अपने बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें और यदि कोई बच्चा रेलवे ट्रैक पर आता है तो उसे भी दूर करें। रेलवे ट्रैक के आस पास घरों की छत से पतंगबाजी ना करें क्योंकि ऐसा करने से पतंग की डोर OHE तारो मे फसने का डर रहता है।

करीब 200 से 300 रहवासियों को समझाइस की गई। बच्चों की सेफ्टी हेतु जागरूक किया गया और विधिक जानकारी भी दी गई की ऐसा करना कानून अपराध है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई उपरोक्त स्थल पर सुबह शाम स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

Post A Comment:

0 comments: