BJP's protest against Congress leader in Jodhpur, effigy of Rahul Gandhi burnt. कांग्रेस नेता के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का फूंका पुतला।

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी से भड़की भाजपा, जालोरी गेट पर हुआ प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा

जोधपुरशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता द्वारा बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रदर्शन 31 अगस्त 2025 की शाम 5:30 बजे जालोरी गेट पर आयोजित किया गया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सांसद राजेन्द्र गहलोत और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा के जोधपुर संभाग के मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी अशोभनीय और अपमानजनक थी और इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता के बयान के विरुद्ध पार्टी की नाराजगी और विरोध को दर्शाता है।  पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post A Comment:

0 comments: