शहर के व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर बनाई संस्था, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का संकल्प
चुनाव में 60 से अधिक व्यापार संघों ने लिया भाग, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
जोधपुर। शहर की समस्त प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं ने एकमत होकर ‘जोधपुर व्यापार महासंघ’ का गठन किया है। महासंघ के गठन और पदाधिकारियों का चयन आज नई सड़क स्थित एक होटल में आयोजित चुनाव के दौरान हुआ।
मुख्य चुनाव अधिकारी शिव कुमार सोनी ने बताया कि इस चुनाव में 60 से अधिक व्यापार संघों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से नवीन सोनी को महासंघ का प्रथम अध्यक्ष एवं स्मिता शाह को सचिव चुना गया।
चुने गए अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
* संरक्षक: शिव कुमार सोनी
* उपाध्यक्ष: दीपक सोनी, राजेंद्र सोनी, राजेश अग्रवाल, अविनाश सिंगी, अजय मेहता
* कोषाध्यक्ष: भंवर सिंह राजपुरोहित
* सह-कोषाध्यक्ष: महेश मंत्री
* सह-सचिव: नैनसुख प्रजापति, सुधीर शारदा
* संगठन मंत्री: जसवंत कुमावत
* मीडिया प्रभारी: सिद्धार्थ कोठारी
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विष्णु अरोड़ा, दिलीप बागरेचा, सज्जन सिंह, प्रमोद सांखला, अनिल गोयल (पुस्तक), राजेश्वर जोशी, सुरेश गट्टानी, अनिल गोयल (इलेक्ट्रॉनिक), अमित सोनी, वीरेंद्र पटवा, अशोक चौहान, अमित सिंघवी, मदन लाल मालू और सुरेंद्र व्यास को शामिल किया गया।
अपने प्रथम संबोधन में अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि जोधपुर व्यापार महासंघ व्यापारियों की एक मजबूत आवाज बनेगा और उनके हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारिक संगठनों की एकता से व्यापारियों को नई ऊर्जा और समस्याओं से निपटने की नई शक्ति मिलेगी।
चुनाव कार्यक्रम में जोधपुर की तमाम व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

Post A Comment:
0 comments: