पर्यटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधायक अतुल भंसाली के प्रयासों से 7 वर्षों से बंद मार्ग को फिर से खोला गया
व्यापार संघों की एकता और प्रशासनिक सहयोग से मिली राहत, दीपावली पर व्यापारियों में खुशी का माहौल
जोधपुर। बड़े ही हर्ष का विषय है कि त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ, श्रीराम मार्केट, चारभुजा सोजती गेट व्यापार संघ, जोधपुर वस्त्र व्यापार संघ, गिर्दिकोट व्यापार संघ, महामंदिर व्यापार संघ, सरदारपुरा बी रोड व्यापार संघ, जलजोग व्यापार संघ सहित 25 व्यापार संघ के सभी व्यापारियों की मेहनत रंग लाई है।
पर्यटक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं शहर विधायक अतुल भंसाली के निर्देश पर सोजती गेट गणेश मंदिर का बेरिकेट, जो पिछले 7 वर्षों से बंद था, अब फिर से खोला जा रहा है। इस बेरिकेट के बंद रहने से व्यापारियों के व्यापार पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा था।
आज पुलिस प्रशासन द्वारा सोजती गेट गणेश मंदिर स्थित मार्ग को खोल दिया गया है। जोधपुर व्यापार संघ लगातार इस मामले का हल आपसी समझाइश और प्रशासन के साथ वार्ता कर निकालने के लिए प्रयासरत था। उनका उद्देश्य था कि बेरिकेट हटाने पर भारी ट्रैफिक को भी कंट्रोल किया जा सके।
इस बाबत शहर विधायक अतुल भंसाली का बिहार चुनाव में व्यस्त रहने के बावजूद सक्रिय भूमिका रही। सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया जा रहा है। दीपावली के इस अवसर पर व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
साथ ही, जोधपुर व्यापार महासंघ ने तकिया चाँदशाह मार्केट की सड़क बनाए जाने की भी मांग की है ताकि जालोरी गेट से शहर जाने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सोजती गेट गणेश मंदिर स्थित बेरिकेट हटाते ट्रैफिक पुलिसकर्मी
Post A Comment:
0 comments: