BJP Dehat (South) celebrated Prime Minister Narendra Modi's birthday. भाजपा देहात (दक्षिण) ने मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन।

सेवा पखवाड़ा के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, संसदीय कार्य मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

जोधपुर में रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा और परोपकार का संदेश दिया गया

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश भर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस विशेष अवसर पर आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, पावटा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी और जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए पटेल ने कहा, "आज हम सब एक विशेष अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह अवसर है हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस का। मैं उन्हें हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि वे स्वस्थ रहें और हमें राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित करते रहें।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को भाजपा परिवार और देश की जनता "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मनाती है। "सेवा—यानी दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाने का संकल्प। रक्तदान इस सेवा भावना को मूर्त रूप देने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है" 
पटेल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा, "मोदी जी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, तब से राजनीति का अर्थ केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सिद्ध किया है।"

उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया:

बीमा की सार्वभौमिक पहुंच: प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश के हर नागरिक का बैंक खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से खोला गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बीमा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित हुईं।

कृषि एवं किसान कल्याण: किसान भाइयों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रूपये करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अनेक कृषक कल्याण के लिए निर्णय लिए गए।

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला, लूणी मंडल अध्यक्ष राकेश बिश्नोई सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post A Comment:

0 comments: