सोलंकी भोजनालय के बाहर स्पार्किंग के साथ अचानक टूटे तार, बिजली की चपेट में आने से झुलसे कर्मचारी
पुलिस और डिस्कॉम की टीम मौके पर, घटना के कारणों की जांच जारी, क्षेत्रीय पार्षद ने लिया जायजा
जोधपुर। मिल्कमैन कॉलोनी के बाहर 11 केवी की लाइन टूटने से बड़ा हादसा हो गया। स्पार्किंग होने के साथ अचानक तार टूटने से बिजली ने पांच लोगों को चपेट में ले लिया।
यह घटना सोलंकी भोजनालय के बाहर हुई। भोजनालय में काम करने वाले पांच कर्मचारी भरत, महेंद्र, चंद्र कुमार, प्रकाश और बदन घायल हो गए। चारों घायलों को तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार चारों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन प्रकाश की हालत गंभीर होने पर उसे श्री राम अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के साथ ही शास्त्री नगर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी जुल्फिकार अली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर सक्रिय है।
घटना की जानकारी मिलने के साथ डिस्कॉम की टीम भी मौके पर पहुंची और बिजली व्यवस्था को ठीक करने के साथ घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
क्षेत्रीय पार्षद घनश्याम भाटी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Post A Comment:
0 comments: