Violation of liquor shop rules: Liquor shops remain open even after 8 pm. शराब की दुकानों के नियमों का उल्लंघन: रात 8 बजे के बाद भी खुले रहते है ठेके।

शास्त्री सर्किल, रेलवे स्टेशन, डीपीएस सर्किल और सूरसागर के पास पुलिस और आबकारी विभाग की अनदेखी से बढ़ रहा है असुरक्षा का माहौल

स्थानीय निवासियों की शिकायतें अनसुनी, कार्रवाई की मांग

जोधपुर/राजस्थान। शहर में शास्त्री सर्किल, शास्त्री नगर थाने, रेलवे स्टेशन, सूरसागर और डीपीएस सर्किल के पास स्थित सरकारी शराब के ठेके रात 8 बजे के बाद भी खुले हैं, जोकि स्पष्ट रूप से आबकारी नियमों का उल्लंघन है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की अनदेखी पर चिंता जताई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन ठेकों पर देर रात तक शराब की बिक्री जारी रहने से आसपास के क्षेत्रों में शराबियों का जमावड़ा बढ़ रहा है, जिससे असुरक्षा और अशांति का माहौल बन रहा है। एक स्थानीय नागरिक ने बताया, "ठेकों पर CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यह साफ है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।"

आबकारी नियमों के अनुसार, शराब की दुकानें रात 8 बजे के बाद बंद हो जानी चाहिए। लेकिन जोधपुर में यह नियम पूरी तरह से लागू नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने जोधपुर पुलिस और आबकारी विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बहाल किया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से ले और उचित कदम उठाए।

Post A Comment:

0 comments: