चांदपोल क्षेत्र में सिवरेज का ढकन सही न लगाने से गंदा पानी सड़कों पर, बीमारियों का खतरा बढ़ा
पार्षद और प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा है आक्रोश, नागरिकों की सुरक्षा को खतरा
जोधपुर। अमृत मिशन 2.0 के तहत वार्ड नंबर 19, चांदपोल क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की स्थिति बेहद गंभीर है। यहां के निवासियों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों, मजदूरों और पार्षदों की मिलीभगत से सड़कों का काम आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिवरेज के ढकन सही से नहीं लगे होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। इस समस्या के चलते दो बुजुर्ग महिलाएं भी फिसलकर गिर गई हैं। महिलाओं, बुजुर्गों ओर बच्चों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है, मच्छरों की अपार संख्या ने बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है।
एक ओर जहां सरकार अमृत योजना के तहत विकास कार्यों का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र में बीमारियों का फैलना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि फरवरी 2 तारीख 2025 को अमृत योजना के तहत सिविल लाइन डालने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है।
स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय पार्षद और प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि आमजन किस तरह गंदगी और बीमारियों के बीच जूझ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।


Post A Comment:
0 comments: