200 meter copper cable and 97 thousand cash stolen from businessman's shop in Sardarpura.व्यवसायी की दुकान से 200 मीटर कॉपर केबल और 97 हजार ₹ की चोरी।

पूर्व कर्मचारी पर लगा चोरी का आरोप, CCTV फुटेज में हुई पहचान

पिछले वर्ष भी इसी कर्मचारी ने किया था चोरी का प्रयास

जोधपुर सरदारपुरा थाने में एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। व्यवसायी राकेश कांकरिया ने बताया कि उनकी एंग्रीकल्चर हाउस नाम की दुकान से पूर्व कर्मचारी अशोक चौधरी ने 200 मीटर कॉपर केबल और 97,540 रुपए की नकदी चुरा ली।

राकेश कांकरिया ने बताया कि यह घटना देर रात हुई, जब वह अपने गोदाम में मौजूद नहीं थे। जब उन्होंने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, तो उसमें स्पष्ट रूप से पूर्व कर्मचारी अशोक चौधरी नजर आया।

इससे पहले भी, लगभग एक वर्ष पूर्व, अशोक चौधरी पर गोदाम से माल चुराने का आरोप लगा था, जिसकी रिपोर्ट सरदारपुरा थाने में दर्ज कराई गई थी। उस समय पुलिस ने उसे पकड़ कर चोरी का माल बरामद कर लिया था।

राकेश कांकरिया ने कहा, "मैंने अशोक पर विश्वास किया था, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।"

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है। 

Post A Comment:

0 comments: