Traffic management on Anant Chaturdashi festival in Jodhpur. जोधपुर में अनन्त चतुर्दशी पर्व पर यातायात प्रबंधन।

भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन गुलाब सागर में, जुलूस के दौरान यातायात रहेगा बाधित

यातायात पुलिस ने जारी की विशेष दिशा-निर्देश, आमजन से की गई अपील

जोधपुर। अनन्त चतुर्दशी पर्व के अवसर पर जोधपुर शहर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन गुलाब सागर में किया जाएगा। इस धार्मिक अवसर को ध्यान में रखते हुए, यातायात पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। जालोरी गेट पर एकत्रित होने वाली शोभा यात्रा लाडजी का कुआं, सर्राफा बाजार, कटला बाजार, कन्दोई बाजार, घण्टाघर चौराहा और पन्ना निवास होते हुए गुलाब सागर पहुंचेगी।

इस जुलूस के दौरान, जुलूस में शामिल वाहनों के अलावा अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। यातायात डायवर्सन के अनुसार:

1. चौपासनी रोड़ से पावटा जाने वाले सभी वाहन 5वी रोड़, सरदारपुरा सी रोड़, न्यू डीआरएम खतरनाक पुलिया आदि से होकर जा सकेंगे।

2. पावटा से चौपासनी रोड़ की ओर जाने वाले वाहन पावटा चौराहा, रसाला ब्रिज के उपर, आर्मी तिराहा आदि के रास्ते जा सकेंगे।

3. जालोरी गेट से नई सड़क और घण्टाघर के बीच समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा।

4. जुलूस के दौरान जालोरी गेट से आड़ा बाजार की तरफ तथा हाथीराम का ओडा से घण्टाघर व आड़ा बाजार की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतया निषेध रहेगा।

5. लोडिंग टैक्सी व हाथ ठेलों का शहर के भीतरी भागों में जुलूस के दौरान प्रवेश पूर्णतया निषेध रहेगा।

6. मण्डोर रोड़ की तरफ से आने वाले छोटे वाहन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

7. शहर के अन्य मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे बालवाहिनी एम्बुलेन्स एवं आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। 

Post A Comment:

0 comments: