The sound of bhajans on the Gol Building, the tableau of Operation Sindoor captivated the mind.गोल बिल्डिंग पर भजनों की धूम, "ऑपरेशन सिंदूर" की झांकी।

गणेश उत्सव में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अनूठा संगम, भक्तों में देशभक्ति की भावना का संचार

संजय पंचारिया एण्ड पार्टी ने प्रस्तुत किए भक्ति गीत, सेना के वीरों को किया गया सम्मानित

जोधपुर गोल बिल्डिंग चौराहे पर स्थित भगवान गणेश के उत्सव स्थल पर बुधवार को एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। "एक शाम गणेश के नाम" शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक संजय पंचारिया एंड पार्टी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की सरिता के बीच,  गणेश उत्सव स्थल को "ऑपरेशन सिंदूर" और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने की जीवंत झांकियों से सजाया गया था।

सांय आरती के पश्चात् शुरू हुई इस भजन संध्या में संजय पंचारिया ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर उत्सव स्थल पर भारत के सैन्य इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाते पोस्टर भी लगाए गए थे। इनमें प्रथम भारत-पाक युद्ध (1947), द्वितीय भारत-पाक युद्ध (1965), बांग्लादेश मुक्ति संग्राम (1971), कारगिल युद्ध (1999), उरी हमला (2016), पुलवामा हमला (2019) और हाल ही में संपन्न "ऑपरेशन सिंदूर" (2025) शामिल थे। यह प्रदर्शन भक्तों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया।

उत्सव स्थल पर "ऑपरेशन सिंदूर" विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के अलावा सेना के जवानों की जीवन झांकी ने भी दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ के बाल स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकी ने सभी का ध्यान खींचा।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें हेमराज शर्मा, मुकेश लोढ़ा, अरूण माथुर, पुरुषोत्तमदास खेमनानी, राजेन्द्र शर्मा, निरंजन चैधरी, टीकम चांदोरा, अजय सियोटा, भुवनेश खनालिया, दीपेश चांदोरा और दयाराम सियोटा आदि शामिल थे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सरदारपुरा प्रखंड की ओर से हेमराज शर्मा को तलवार भेंट की गई। भजन संध्या का कुशल संचालन अरूण माथुर ने किया।

Post A Comment:

0 comments: