56 offerings were offered to Lord Ganesha, enthusiasm among the devotees. भगवान गणेश को अर्पित किए गए 56 भोग, भक्तों में उमड़ा उत्साह।

जोधपुर में ब्रह्मपुरी पीपलीया चौक पर चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

नितिन बोहरा के नेतृत्व में विशेष श्रृंगार और महाआरती का आयोजन, भक्तों ने किया श्रद्धा से पूजन

जोधपुर। विसर्जन की पूर्व संध्या पर भगवान गणेश को 56 भोग अर्पित किए गए। यह आयोजन शहर के भीतरी क्षेत्र ब्रह्मपुरी पीपलीया चौक स्थित भाटिया बास मोहल्ले में चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत किया गया। इस अवसर पर भक्तों में गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन नितिन बोहरा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अन्नकूट महोत्सव के तहत 56 भोग एवं विशेष श्रृंगार की झांकी सजाई गई। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक किया गया और उनके 1001 नामों के साथ दूर्वा अर्पित की गई।

भक्तों ने शहनाई और शंख की धुनों के बीच 108 ज्योत की महाआरती का आयोजन किया, जिससे वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया। राहुल ओझा ने बताया कि भगवान गणेश के सभी सदस्यों द्वारा 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजन तैयार करवाए गए, जो इस विशेष अवसर पर अर्पित किए गए।

इस भव्य आयोजन में जया बोहरा, कविता ओझा, कुशाग्र बोहरा, किशोर-सीमा दवे, हर्ष, तुषार, सौरभ, रेखा सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान गणेश की आराधना की और इस पर्व को यादगार बनाया।

Post A Comment:

0 comments: