Police caught illegal drug smuggler Budharam who was absconding for 4 years, reward amount declared Rs 10,000.पुलिस ने 4 साल से फरार अवैध मादक पदार्थ।

जिला विशेष टीम ने खेतों में 2 किमी का पीछा कर अंततः ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में दर्ज प्रकरण में बुधाराम की गिरफ्तारी से इलाके में फिर बढ़ी कानून व्यवस्था

जोधपुरजोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में फरार ईनामी अपराधी बुधाराम को पुलिस थाना बिलाड़ा ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधाराम के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 4 साल से मुकदमा चल रहा था और उसके सिर पर 10,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर और महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में जिला विशेष टीम के प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया ने एक खास सूचना के आधार पर बुधाराम की गिरफ्तारी के लिए एक दबीश दी।

जब पुलिस टीम ने कार्यवाही की, तो आरोपी बुधाराम पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भाग गया। इस पर पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय की और आखिरकार घेराबंदी कर बुधाराम को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी बुधाराम पुत्र राणाराम, जाति विष्नोई, निवासी खुडाला, थाना झंवर, जिला जोधपुर का निवासी है। उसे अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना बिलाड़ा के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल सदस्यों, विशेष रूप से डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, सउनि राजूराम, विरेन्द्र खदाव, मदन मीणा, देवीलाल, सोहनराम और सुभाष को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाने का आश्वासन दिया गया है।

Post A Comment:

0 comments: