समाज सेवा के भीष्म पितामह रतनलाल गुप्ता (काका) थे मुख्य अतिथि, भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं- रतनलाल गुप्ता
गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा और मुख्य संयोजक ललिता वर्मा ने की कार्यक्रम की व्यवस्था, अंकुर माध्यमिक स्कूल में हुआ आयोजन, स्कूल संचालक ने जताया आभार
जोधपुर। गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा आयोजित 101 कन्याओं के चरण पूजन महोत्सव का आयोजन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अंकुर माध्यमिक स्कूल में किया गया। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में कन्याओं के चरण धोए गए और उनकी विधिवत पूजा करके कन्याओं से आशीर्वाद लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवा के भीष्म पितामह रतनलाल जी गुप्ता (काका) थे। उन्होंने अपने संबोधन ने बताया कि भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता उन्होंने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और गायत्री देवी ट्रस्ट को लगातार अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ललिता वर्मा थी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सैंडविच पेस्ट्री गिफ्ट फ्रूट दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर अरोड़ा, चंद्रप्रकाश आसेरी (अध्यक्ष), विनती जांगिड़ (अध्यक्ष), रक्षिता बाफना (महासचिव), राजेश भाटिया (संगठन महामंत्री) और गायत्री देवी ट्रस्ट की पूरी कार्यकारिणी और टीम उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में अंकुर माध्यमिक स्कूल के संचालक रोहित अरोड़ा ने पधारे हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post A Comment:
0 comments: